Visitors online: 010

कमजोरियों से पार पाना ही निरंतरता है : विराट कोहली

Home » Headlines

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी की कुछ कमजोरियां होती हैं लेकिन जो इन पर सफलतापूर्वक काम करता है वह एक शीर्ष स्तर के क्रिकेटर से जिस तरह की निरंतरता की उम्मीद की जाती है, उसे हासिल कर सकता है। 
 
कोहली ने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में 1215 रन और सभी तरह के प्रारूपों में 2500 से अधिक रन बनाये। उन्होंने हर प्रारूप में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारतीय टेस्ट कप्तान का मानना है कि यह अपने खेल को बेहतर समझने से जुड़ा है।
 
उन्होंने ईसीबी-सीओयूके के साथ बातचीत में कहा, Сयह मेरा अपने खेल को पहले की तुलना में अधिक बेहतर समझने से जुड़ा है। मेरे पास जो कौशल है उसमें मैं खुश हूं। मैं अपने कमजोर और मजबूत पक्षों को अच्छी तरह से जानता हूं।Т कोहली ने कहा, Сयह उचित संतुलन हासिल करने से भी जुड़ा है। लोग किसी तरह की कमजोरी नहीं होने की बात करते हैं और यह गलत है। प्रत्येक की कुछ कमजोरियां होती हैं तथा निरंतरता कुछ नहीं बल्कि इन कमजोरियों से पार पाना और टेस्ट क्रिकेट में अपने खेल के अनुरूप रन बनाने की क्षमता हासिल करना है।Т
 
कोहली ने रीयाल मैड्रिड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरणा ली है जिनकी कार्यशैली का वह अनुसरण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, Сमैंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से काफी प्रेरणा ली। जिस तरह से वह पिछले कई वर्षों से शीर्ष पर काबिज है उसका कारण केवल कड़ी मेहनत है। मैंने सुना है कि वह दुनिया में सबसे कड़ी मेहनत करने वाला फुटबालर है और इसलिए वह उस स्थान पर है। मेसी जीनियस है लेकिन यह खिलाड़ी (रोनाल्डो) अपनी कड़ी मेहनत के कारण उसे जबर्दस्त चुनौती देता है।Т
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links