Visitors online: 004

योगगुरु बिक्रम को सेक्शुअल हैरेसमेंट के केस में देना होगा 503 करोड़ रुपए मुआवजा

Home » Headlines

भारतीय मूल के हॉट योगगुरु से विख्यात  बिक्रम चौधरी अपने अरबों रुपए की प्रॉपर्टी हार गए हैं। उस पर 5000 महिलाओं से संबंध बनाने का आरोप है।  मीनाक्षी ने बिक्रम पर किया था सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था । 

इसीलिए लॉस एंजिलिस कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि बिक्रम को अपनी पूर्व वकील मीनाक्षी जाफा बोडेन को करीब 503 करोड़ रुपए का मुआवजा देना होगा। कोर्ट के आदेश के बाद मीनाक्षी अब बिक्रम योगा स्टूडियोज की 700 फ्रेंचाइजी की मालकिन बन गई हैं। इसके अलावा, मीनाक्षी को उसकी 43 लग्जरी कारें भी मिलेंगी।

फिलहाल, बिक्रम अमेरिका से फरार है। उसकी लग्जरी कारों का भी पता नहीं है। 70 साल का बिक्रम बिक्रम योग का फाउंडर है। मैडोना, लेडी गागा, डेविड बेकहम, डेमी मूर, चेल्सी क्लिंटन जैसे कई हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज उसके शिष्य थे। बिक्रम ने कोलकाता से अपने योग की शुरुआत की थी। वह अपने स्टूडेंट को योग सिखाने के लिए करीब 11.5 लाख रुपए चार्ज करता था। जैसे-जैसे बिक्रम का बिजनेस बढ़ा, उसका व्यवहार और नीयत भी बदलती गई। वह अब योगगुरु नहीं, बिजनेसमैन बन चुका था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links