|
आप अति उत्साहित व्यक्ति होते हैं। शीघ्र आवेश में आने के कारण नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। आपकी उग्र प्रवृत्ति होती है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने का प्रयास करने वाले होते हैं। समय व परिस्थिति के अनुसार चलते हैं। आत्मविश्वास और उत्साह से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना होती है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं।
अपने आप पर भरोसा करने वाले ज्यादा होते हैं। स्वयं से कार्य करने की कोशिश होती है। इसलिए आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है। इस माह के पूर्वार्द्ध में आपके द्वारा किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आप जिस किसी कार्य को करेंगे उस कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धन धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से भी यह माह आपके लिए उन्नति दायक रहेगा।
सगे-संबंधियों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयत्न थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्ति में कोई न कोई व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है। क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो करियर से संबंधित आर्थिक लाभ में थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु स्थिरता और गंभीरता से किए गए कार्यों से लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य भी आपका साथ दे सकता है। अचानक अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत भी मिल सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप जिस कार्य को लंबे समय से कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो इस माह के उत्तरार्ध में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। बाहर की यात्रा इत्यादि ज्यादा करना पड़ सकता है। भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों में यह माह व्यतीत हो सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा करने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर समय पर उपचार कराएं। बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती हैं। क्योंकि शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहा है जो बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक किसी से लड़ाई झगड़े इत्यादि न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान पक्ष प्यार पर इस माह में अच्छा रहने वाला है। संतान से संतुष्टि तथा प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के दृष्टि से यह उन्नति दायक हो सकता है। भवन वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
|