Visitors online: 002

कर्क मासिक राशिफल (अप्रैल - 2019)

Home » Rashifal

आप अनावश्यक सोच विचार में समय व्यतीत करने वाले होते हैं। चिंता युक्त रहने की प्रवृत्ति होती है। नकारात्मक सोच ज्यादा उत्पन्न होता है। जिसके कारण आपको कामकाज के क्षेत्र में भी परेशानियां उत्पन्न होती हैं। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं परंतु धैर्य की कमी होने के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है। किसी भी कार्य को करने से पहले घबराहट तथा परेशानियां महसूस करने लगते हैं। 
 
किसी ठोस निर्णय तक पहुंचने में आपको बहुत समय लग जाता है। जिसके कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं। इस माह पूर्वार्द्ध में धन अचल संपत्ति को लेकर तथा सगे-संबंधियों से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। धन संचय करने में समस्या उत्पन्न हो सकती है तथा धन के लिए किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त कम हो सकती है। परंतु माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आपके सगे-संबंधियों से संबंध भी अच्छे हो सकते हैं। धन अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास भी सफल हो सकता है। अपने आप पर भरोसा करना तथा स्वयं से निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करें। अनावश्यक यात्रा न करें। अनावश्यक सोच में न पड़ें। अनावश्यक किसी के साथ उठना बैठना कम करें। अपने कार्य से संबंधित संलग्न रहने का प्रयास करें। जिससे कि आपको सफलता अच्छी प्राप्त हो सके। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अच्छी पद पोजीशन प्राप्त हो सकती है। मन के अनुकूल कार्य भार मिल सकता है। 
 
अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। साहस और उत्साह से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना बन रही है। माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो आपको राजनीतिक लाभ भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। हो सकता है कि आपको थोड़ी बहुत विरोधियों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है। राजनीतिक पकड़ बनाने के लिए धर्म कर्म का भी सहारा लेना पड़ सकता है। 

 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links