Visitors online: 003

सिंह मासिक राशिफल (अप्रैल - 2019)

Home » Rashifal

आप महत्वकांक्षी व्यक्ति होते हैं। उच्च पद प्राप्ति की लालसा आपको लगी रहती है। हमेशा नेतृत्व करने की इच्छा होती है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं। आपको चाहे कैसी भी जिम्मेदारी दे दी जाए परंतु उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयत्न करने वाले होते हैं। स्वाभिमानी होने के कारण हर कार्य को उत्साहित होकर करने वाले होते हैं। 
 
जिससे सफलता प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। आपका मनोबल सदा ही बना रहता है। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना अच्छी रहती है। समाज में आपकी पकड़ मजबूत होती है। राजनीतिक क्षेत्र में भी आप प्रखर होते हैं। आत्म सम्मान के साथ जीवन जीने की कोशिश होती है। राजनीतिक पकड़ मजबूत करने वाले होते हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। धर्म कर्म से जुड़े रहने के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी प्राप्त हो सकती है। 
 
जिससे आप राजनीतिक लाभ अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। भवन वाहन इत्यादि का सुख सुविधा प्राप्त होने के योग बनते हैं। क्योंकि मंगल मेष राशि में गोचर कर रहा है जो यह सारी स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग भी जीवन में प्राप्त हो सकता है। यदि किसी उच्च पद प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस माह में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में भी पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकता है। साहस और उत्साह से किए गए कार्यों में कामयाबी अच्छी मिल सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध खराब होने की संभावना बनती है। आपके बहुत प्रयास करने के बावजूद भी आपके सगे-संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं। धन संचय करने का प्रयास विफल हो सकता है। क्योंकि बुध मीन राशि में गोचर कर रहा है इसलिए ऐसा संभव है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links