Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
रास्‍ता हुआ साफ दिवाली पर रिलीज होगी फिल्‍म "ऐ दिल है मुश्किल", तीन शर्तों पर माने MNS प्रमुख राज ठाकरे

पाकिस्‍तानी कलाकार को लेकर पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज का रास्‍ता साफ हो गया है। इस फिल्‍म को लेकर जारी विवाद अब खत्‍म हो गया है और 28 अक्‍टूबर को ही इस फिल्‍म को रिलीज किया जाएगा। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे, निर्माता निर्देशक करण जौहर और मुकेश भट्ट ने शनिवार सुबह महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम से मुलाकात की। सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद इस फिल्‍म की रिलीज को लेकर जारी विवाद खत्‍म हो गया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पान मसाला के विज्ञापन पर जेम्स बांड स्टार पीयर्स ब्रोसनैन ने मांगी माफी

हॉलीवुड स्टार पीयर्स ब्रोसनन का कहना है कि वह भारतीय पान मसाला के विज्ञापन में अपनी तस्वीर के छलपूर्वक इस्तेमाल से बहुत निराश हैं। पीपुल मैगजीन के अनुसार अभिनेता ने कहा कि वह यह जानकर बिल्कुल स्तब्ध और दुखी हैं कि वह जिस पान मसाला का विज्ञापन कर रहे हैं उसमें शायद ऐसे पदार्थ हैं जिनसे कैंसर हो सकता है। ब्रोसनन ने कहा कि उनके मन में भारत और उसकी जनता के प्रति बहुत प्यार एवं स्नेह है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बृहस्पति ग्रह के नासा अंतरिक्ष यान में गड़बड़ी, कैमरे हुए बंद

बृहस्पति ग्रह का चक्कर लगा रहे नासा के एक अंतरिक्ष यान में एक और गड़बड़ी पैदा हो गयी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्षयान जूनो गड़बड़ी पैदा होने के बाद सुरक्षित मोड में चला गया । जब यह बृहस्पति के बादलों के उपर से गुजरने वाला था, उससे कुछ घंटे पहले उसके कैमरे एवं अन्य उपकरण बंद हो गए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोटापा दूर करने के लिए अब खाये नारियल तेल में पका खाना

अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमा रहे हैं तो अपने खाना बनाने वाले तेल पर एक नजर जरूर डालें, कहीं वही आपके मोटापे का कारण तो नहीं। सेहत विशेषज्ञों की राय में नारियल के तेल का नियमित रूप से सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BSF ने संघर्ष विराम उल्लंघन का दिया मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तानी रेंजर्स के 7 जवानों और 1 आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीएसएफ ने शुक्रवार को पाकिस्तान रेंजर्स के सात जवानों और एक आतंकवादी को मार गिराया। संघर्ष विराम के उल्लंघन की इस घटना में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने कठुआ के हीरा नगर में भारतीय चौकियों पर सुबह करीब 9:35 बजे हमले (स्नाइपर अटैक) किए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
145 अल्ट्रा-लाइट होवित्‍जर तोपों के लिए भारत-अमेरिका में होगा समझौता

भारत और अमेरिका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्‍जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह सौदा करीब 5,000 करोड़ रुपये का होगा। गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जियो ने रोजाना 6 लाख से 11 लाख ग्राहक बनाने का दावा किया

नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का कहना है कि वह हर दिन 6 से 11 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ रही है। वर्ष 2020 तक वह इसके परिचालन में 1000 अरब से अधिक का निवेश करेगी। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
करण जौहर को धमकाया जा रहा है : जोया अख्तर

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर का मानना है कि फिल्मकार करण जौहर को उनकी फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" की रिलीज को लेकर धमकाया जा रहा है और फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को इसलिए लिया जाता है क्योंकि उनके पास वैध वीजा होते हैं। "ऐ दिल है मुश्किल" का दिवाली से दो दिन पहले रिलीज होना तय है लेकिन फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने की वजह से राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लगातार धमकी दे रही है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रमुख मुद्दा रहा आतंकवाद : भारत

गोवा में ब्रिक्स के सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेताओं द्वारा सीमापार आतंकवाद का उल्लेख नहीं होने की आलोचनाओं की पृष्ठभूमि में सरकार ने आज कहा कि पांच देशों के समूह की संयुक्त घोषणा में अतंकवाद के खिलाफ अब तक की सर्वाधिक सख्त भाषा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि गोवा सम्मेलन में आतंकवाद को अंताल्या जी20 के सम्मेलन से भी अधिक महत्वपूर्ण तरीके से केंद्र में रखा गया। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने थामा भाजपा का दामन

अगले साल होनेवाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लखनऊ कैंट से विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया हैं। बीजेपी में औपचारिक रूप से आने की घोषणा करते समय रीता के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। रीता ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया मैंने हालांकि यह आसान नहीं था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 174 of 245
  Prev   169   170   171   172   173   174     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links