Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
पड़ोसी की नाक तोड़ने पर आदित्य पंचोली को 1 साल जेल की सजा

महाराष्ट्र की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को उनके पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में शनिवार को दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली में धुंधके चलते सरकार ने आपात कदमों की घोषणा की, 3 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, कृत्रिम बारिश पर भी विचार

राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू धुंध के प्रभाव के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी करते हुए रविवार को पांच दिनों तक हर तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया और बिजली संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिया। वहीं, शहर में कृत्रिम बारिश कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राम किशन की मौत का कारण ओआरओपी नहीं : वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने  इन आरोपों से इंकार किया कि सेना के पूर्व जवान रामकिशन ग्रेवाल ने ओआरओपी पर शिकायतों को लेकर आत्महत्या की। उन्होंने यह भी कहा कि मृत सैनिक कांग्रेस कार्यकर्ता था जिसने पार्टी की टिकट पर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी। सेना के पूर्व प्रमुख सिंह ने कहा कि ग्रेवाल की शिकायत बैंक से थी न कि सरकार से।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जो रूट की तुलना में विराट के आंकड़े बेजोड़ : पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि जो रूट और विराट कोहली के बीच तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि भारतीय टेस्ट कप्तान आंकड़ों के मामले में यार्कशर के बल्लेबाज से मीलों आगे है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बॉक्स ऑफिस पर ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ के क्लब में शामिल

फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने दुनिया भर में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के दौरान 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म को प्रदर्शित होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हुयी थी। फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों से 74.01 करोड़ रुपये जुटाये, जबकि विदेशों में रिलीज करने से फिल्म ने 70 लाख डालर (47 करोड़ रुपये) एकत्रित किये।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जीएसटी की नई दरों को वालमार्ट ने बताया प्रगतिशील

खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वालमार्ट ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के चार स्तरीय कर ढांचे को प्रगतिशील बताया लेकिन वातित पेय पदार्थ बनाने वाली पेप्सिको और कोकाकोला जैसी कंपनियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हुए कहा कि वह इसकी पूरी जानकारी आने का इंतजार करेंगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नासा का सर्वाधिक शक्तिशाली स्पेस टेलिस्कोप तैयार

नासा ने अपने अब तक के सबसे बड़े टेलिस्कोप का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह टेलिस्कोप हब्बल से 100 गुना अधिक शक्तिशाली है और उन आकाशगंगाओं का पता लगा सकता है जो ब्रह्मांड के शुरूआती काल में बनी थीं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्या आपको पता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हो सकते हैं मुंहासे

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मनुष्य में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है जोकि मुँहासे पैदा कर सकता है। प्रोपीऑनआईवैक्टीरियम एक्ने - मुँहासे के साथ ही कुछ अन्य संक्रमण के लिए योगदान करने के लिए जाना जाता है | बैक्टीरिया - आम तौर पर अहानिकारक  त्वचा पर रहता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भोपाल एनकाउंटर: वायरलेस पर पुलिस की बातचीत का ऑडियो टेप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

भोपाल में सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर के बाद एक नया ऑडियो टेप सामने आया है जिसने पुलिस की भूमिका को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो पुलिस कंट्रोल रूम और मौका-ए-वारदात पर तैनात पुलिस टीम के बीच हुई बातचीत का है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कमल हासन से 13 साल बाद अलग हुईं अभिनेत्री गौतमी तड़ीमल्ला

तमिल सिनेमा की नामचीन जोड़ियों में से एक जोड़ी टूटने जा रही है। अभिनेत्री गौतमी तड़ीमल्ला ने मंगलवार को कमल हसन से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा है कि यह उनके जीवन के सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 170 of 245
  Prev   165   166   167   168   169   170     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links