Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
बिल भुगतान के लिए सरकार ने 72 घंटे के लिए बढ़ाई पुराने नोटों के इस्तेमाल की अवधि

बड़े नोटों पर रोक लगाए जाने के बाद सरकार ने मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी राहत दी। सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं के बिलों के भुगतान के लिए 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट के इस्तेमाल की अवधि 72 घंटे के लिए और बढ़ा दी। यानि लोग अब अपने बिल्स का भुगतान पुराने नोटों से 14 नवंबर तक कर सकेंगे। इसके अलावा सरकार ने 14 नवंबर तक टोल टैक्स फ्री कर दिए हैं। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत और जापान ने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु करार पर हस्ताक्षर किए

भारत और जापान ने शुक्रवार को ऐतिहासिक असैन्य परमाणु करार पर हस्ताक्षर किए। इस ऐतिहासिक करार पर हस्ताक्षर पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे की मौजूदगी में किया गया। पीएम ने कहा कि भारत-जापान असैन्य परमाणु करार स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी के निर्माण के हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक कदम है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अगले हफ्ते टाटा सन्स के खिलाफ नया मोर्चा खोल सकते हैं साइरस मिस्त्री

टाटा सन्स से हटाए गए साइरस मिस्त्री अगले सप्ताह टाटा समूह के खिलाफ अपने हमलों को तेज कर सकते हैं जबकि त्रैमासिक परिणाम से पहले की अनिवार्य चुप्पी अवधि समाप्त होगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप के साथ बैठक के बाद नए भरोसे के साथ बाहर आए ओबामा, बोले - अगर ट्रंप सफल होंगे तो देश सफल होगा

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 90 मिनट तक चली बैठक के बाद नए विश्वास के साथ बाहर आए। उसने कहा कि वार्ता के दौरान इस बात को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि अगले प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण में कोई दिक्कत न आए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए Сदृढ़Т है : PM मोदी

देश में 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से हटाए जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पर्रिकर ने भारत की परमाणु व्यवस्था पर कहा-पहले इस्तेमाल नहींТ की नीति में खुद को क्यों बांध कर रखें

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को हैरानी जताई कि भारत क्यों नहीं कह सकता कि हम एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति हैं और "पहले इस्तेमाल नहीं" की नीति को दोहराने की बजाय वह इसका गैर जिम्मेदार तरीके से इस्तेमाल नहीं करेंगे। हालांकि, उनकी यह व्यक्तिगत टिप्पणी है। पर्रिकर ने एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे खुद को क्यों आबद्ध करना चाहिए? मुझे कहना चाहिए कि मैं एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति हूं और मैं इसे गैर जिम्मेदारी से इस्तेमाल नहीं करूंगा। यह मेरी (व्यक्तिगत) सोच है।" साल 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद भारत ने "पहले इस्तेमाल नहीं" की परमाणु नीति घोषित की थी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
साइरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन होंगे TCS के नए चेयरमैन

टाटा संस ने इशात हुसैन को अपनी सॉफ्टवेर इकाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का नया अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। टीसीएस में 74 फीसदी की हिस्सेदार टाटा संस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटा दिया है। इशात हुसैन ग्रुप के नए चेयरमैन की नियुक्ति तक टीसीएस के चेयरमैन का पद संभालेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पांच और भारतीय राजनयिक स्वदेश रवाना: पाकिस्तान

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि बढ़ते राजनयिक विवाद के बीच पांच और भारतीय राजनयिक अपने देश वापस लौट गये हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जापान यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, एटमी करार सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं । इस बहुप्रतीक्षित समझौते के लिए दोनों पक्षों ने आतंरिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट हिलेरी को रिपब्लिकन डोनाल्ड ने किया परास्त, चुने गए 45वें राष्ट्रपति

हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 167 of 245
  Prev   162   163   164   165   166   167     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links