Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
बुलंदशहर गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आजम खान मांगे पीड़िता से माफी,आजम खां माफी मांगने को तैयार

बुलंदशहर गैंग रेप मामले में सपा सरकार में मंत्री आजम खान को अपने बयान पर पीड़िता से माफी मांगे का निर्देश गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए यूपी के मंत्री आजम खान को फटकार लगाई। कोर्ट ने आजम खान से गैंगरेप केस पर माफीनामा दाखिल करने का आदेश दिया,गौरतलब है कि आजम ने बुलंदशहर गैंगरेप को राजनीतिक साजिश बताया था। 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नौकरियां पैदा होने की स्थिति सात साल में सबसे नीचे : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज आगाह किया कि नौकरियों के अवसर पैदा करने के विपरीत हालात देश में त्रासदी पैदा कर सकते हैं। शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा कि नौकरियां पैदा करने के आंकड़े पिछले सात वर्षों में सबसे निचले स्तर पर हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा करना प्राथमिकता है।
 
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी पर राज्यसभा में बहस : विपक्ष ने मढ़ा आर्थिक अराजकता का आरोप, सरकार ने कहा - देशहित में उठाया कदम

राज्यसभा में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एकजुट विपक्ष ने नोटबंदी के मुद्दे को लेकर सरकार पर जबरदस्त हमला बोला और देश में आर्थिक अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले को कथित रूप से चुनिंदा ढंग से लीक किया गया जिसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए। सरकार ने 8 नवंबर के फैसले के लीक होने के विपक्ष के आरोप को आधारहीन बताया और कहा कि इस फैसले से सब लोग हैरत में पड़ गये इसीलिए शुरूआती दिक्कतें आईं।
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के NGO पर सरकार ने 5 साल का प्रतिबंध लगाया

केंद्र सरकार ने मंगलवार को विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया। आईआरएफ की कथित आतंकवादी गतिविधियों के लिए उस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 लाख प्रवासियों को तुरंत प्रत्यर्पित करने पर जोर दिया

आव्रजन पर अपने कड़े रूख के तहत अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीस लाख प्रवासियों को तुरंत प्रत्यर्पित करने का संकल्प जताते हुए कहा, Сहम उन्हें अपने देश से बाहर कर देंगे या हम उन्हें जेल में बंद करेंगे।Т
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
DRS के समर्थन में आए सचिन तेंदुलकर, बोले - भारत में लागू करना सकारात्मक कदम

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत में द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में डीआरएस लागू करने को Сसकारात्मक कदमТ करार देते हुए कहा कि बीसीसीआई अगर संशोधित समीक्षा प्रणाली से संतुष्ट हैं तो वह इसे स्थायी तौर पर अपना सकता है। इसके साथ ही उन्हेंने विश्व भर में मानकीकृत प्रौद्योगिकी अपनाने की भी अपील की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड लंबे समय तक निर्णय समीक्षा प्रणाली यानि डीआरएस का विरोध करता रहा लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में ट्रायल के तौर पर इसका उपयोग करने के लिये सहमत हो गया। तेंदुलकर से पूछा गया कि क्या बीसीसीआई को स्थायी आधार पर डीआरएस को अपनाना चाहिए।
 
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म दुनिया को 56 साल देने के बाद जैकी चैन को मिला ऑस्कर

फिल्म जगत में 56 साल से अधिक समय के करियर में 200 से अधिक फिल्में करने वाले जैकी चैन को आखिरकार ऑस्कर से सम्मानित किया गया। Сई ऑनलाइनТ की रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्षीय एक्शन स्टार को शनिवार रात लॉस एंजिलिस के हॉलीवुड एंड हिंगलैंड सेंटर में आयोजित 8वें Сऐन्यूअल गवर्नर्स अवार्डसТ के दौरान प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टॉम हैंक्स, मिशेल योह और क्रिस टकर ने चैन को यह पुरस्कार दिया। हैंक्स ने यहां जैकी चैन की तुलना जॉन वायने और बस्टर कीटन से की।
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
CBSE फिर से लेगा 10वीं की बोर्ड परीक्षा, ग्रेडिंग सिस्टम होगा खत्म, 2017-18 सत्र से होगा लागू

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक बार फिर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू करने का फैसला लिया है। यह 2017-18 सत्र से लागू होंगे। इस बात की घोषणा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की।
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोट बंद करने के फैसले पर फिर से विचार करने का सवाल ही नहीं उठता : वेंकैया नायडू

विपक्ष की आलोचना और नोटबंदी का फैसला वापस करने की मांग के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि नोट बंद करने के फैसले पर फिर से विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा की संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि फैसले पर दोबारा विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। नायडू ने कहा, 'बैठक में सभी नोटबंदी के फैसले पर सहमत थे। सांसदों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है।'
 
 
 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आम आदमी नवीन प्रकाश Сबिग बॉसТ से बाहर

आम आदमी नवीन प्रकाश बिग बॉस के घर से आज बाहर होने वाले नवीनतम प्रतिभागी बने। नवीन को रिएलिटी टेलीविजन शो के 10वें संस्करण के सबसे СसमझदारТ प्रतिभागी के तौर पर देखा जा रहा था। वह बिग बॉस के घर में यह साबित करने के एजेंडे के साथ आये थे कि कोई भी आम आदमी किसी मशहूर हस्ती से किसी भी तरह से कम नहीं है और वह उन्हें कड़ी टक्कर दे सकता है।
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 165 of 245
  Prev   160   161   162   163   164   165     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links