Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
पद संभालते ही पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने छेड़ा कश्मीर राग

पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज अपने सैनिकों को संबोधित करते हुए पहली बार कश्मीर मुद्दा उठाया और उनसे नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा किसी भी संघर्ष विराम उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब देने को कहा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप को पता है दक्षिण एशिया में अमेरिका का सच्चा दोस्त कौन है

एक बड़े भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति ने कहा है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता है कि दक्षिण एशिया में अमेरिका का सच्चा दोस्त कौन है और उनका प्रशासन एक ऐसे मजबूत संबंध को प्रोत्साहित करेगा जो दक्षिण एशिया में शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विराट एंड टीम को सहवाग ने सराहा, कर डाली एक भविष्यवाणी भी

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को विश्वास है कि विराट कोहली की अगुआई में खेलने वाली मौजूदा भारतीय टेस्ट के पास ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण है जो उपमहाद्वीप के बाहर जीत दर्ज कर सकता है जैसा कि 2000-2004 में सौरव गांगुली की टीम के साथ था। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को 3-0 के समान अंतर से हराने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पश्चिम बंगाल: टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती को ममता ने बताया "तख्ता पलट"

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजा पर सैनिकों की मौजूदगी और इसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूरी रात राज्य के सचिवालय में रूकने को लेकर शुक्रवार को बवाल खड़ा हो गया। ममता ने सवाल किया कि क्या यह सैन्य तख्तापलट है जिस पर केंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री की राजनीतिक हताशा को दिखाता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पैतृक आभूषणों, घोषित आय से खरीदे सोने पर Tax नहीं, शादीशुदा महिलाएं रख सकतीं हैं 500 ग्राम तक सोना

सरकार ने कहा कि संशोधित कर कानून के तहत पैतृक आभूषण और स्वर्ण पर कोई कर नहीं लगेगा। इसके साथ ही घोषित आय या कृषि आय से खरीदे गये सोने पर भी कोई कर नहीं लगाया जाएगा। लोकसभा ने इस सप्ताह की शुरआत में कराधान कानून (दूसरा संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया। इसमें कर अधिकारियों द्वारा तलाशी और जब्ती के दौरान खोजी गयी अघोषित संपत्ति पर 85 प्रतिशत कर और जुर्माने का प्रावधान है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिनेमा हॉल में फिल्म शुरू होने से पहले बजाया जाए राष्ट्रगान धुन, स्‍क्रीन पर दिखे तिरंगा: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया कि देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म प्रारंभ होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाए और लोग खड़े होकर उसके प्रति सम्मान दर्शाएं। न्यायालय ने कहा कि जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा हो तब थियेटर के पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) दिखाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया कि देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म प्रारंभ होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाए और लोग खड़े होकर उसके प्रति सम्मान दर्शाएं। न्यायालय ने कहा कि जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा हो तब थियेटर के पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) दिखाया जाए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"तुम्हारी सुलु" में RJ की भूमिका में दिखेंगी विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन आगामी फिल्म तुम्हारी सुलु में एक रेडियो जॉकी (आरजे) सुलोचना के रूप में दिखाई देंगी, जिन्हें प्यार से सुलु नाम से जाना जाता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जवान दिखने के लिए खाएं ये फूड्स!

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हर किसी के जीवन में बुढ़ापा आता है। यह नेचुरल है। इस बाइलोजिकल प्रोसेस को हम नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। अच्छी आदतों द्वारा जल्द आ रहे बढ़ापे पर नियंत्रण कर सकते हैं। सकारात्मक लाइफस्टाइल को अपना कर, उदाहरण के लिए हेल्दी भोजन, नियमित एक्सरसाइज, स्मोकिंग छोड़कर, अल्कोहल की मात्रा लिमिट करके, अच्छी निंद्रा से जल्द बुढ़ापा आने की प्रक्रिया पर नियंत्रण पा सकते हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ दि ईयर सर्वे में ट्रंप और पुतिन से आगे निकले PM मोदी

प्रमुख पत्रिका टाइम मैगजीन के पाठकों ने पर्सन ऑफ दि ईयर- 2016 संबंधी आनलाइन सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे ज्यादा पसंद किया है। इस चुनाव में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को शामिल किया गया था। यह लगातार चौथा साल है, जब टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ दि ईयर के दावेदारों में मोदी को शुमार किया गया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आईएएस टॉपर टीना डाबी का कश्मीरी लड़के से शादी करना लव जेहाद : हिंदू महासभा

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने यूपीएससी की टॉपर टीना डाबी की प्रस्तावित पर विरोध जताया है। टीना डाबी ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले कश्मीरी युवक अतहर आमिर-उल शफी खान से शादी करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी टीना ने फेसबकु पर कुछ दिनों पहले दी। टीना का यह फैसला हिंदू महासभा को नागवार गुजरा है। हिंदू महासभा ने इस प्रस्तावित शादी को लव जेहाद बताया है और टीना के माता-पिता से अनुरोध किया है कि यदि यह शादी जरूरी है तो पहले अतहर की घर-वापसी कराई जाए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 160 of 245
  Prev   155   156   157   158   159   160     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links