Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
वरदा तूफान ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान वरदा ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। तूफान और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में जगह-जगह नुकसान हुआ है। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी तेज हवाओं से कई जगह कारें और टैंकर पलट गईं और पोल गिर गए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑगस्टावेस्टलैंड चॉपर घोटाला : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ कर सकती है सीबीआई

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ऑगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ कर सकती है। 'सीएनएन-न्यूज 18' ने सूत्रों के हवाले से रविवार को बताया कि सीबीआई इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल ने पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी को लेकर राजनाथ पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राजनाथ सिंह पर निशाना साधा और कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर भारत को बांटने का प्रयास कर रहा है लेकिन गृह मंत्री तथा उनके बॉस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वही कर रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया कहा, अभी तो दो टुकड़े हुए हैं नहीं सुधरे तो हो जाएंगे 10 टुकड़े

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीदी दिवस के मौके पर पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई।उन्होंने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने चार-चार बार हिंदुस्तान पर हमला किया हो लेकिन हर बार भारत के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिए हैं। इतना ही नहीं राजनाथ ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं अगर वो (पाकिस्तान) अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप ने वन चाइना पॉलिसी पर उठाया सवाल, कम्युनिस्ट देश हुक्म नहीं चला सकता

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार पर चीन से कोई रियायत नहीं मिलने की स्थिति में वन चाइना नीति की निरंतरता की प्रासंगिकता पर आज सवाल उठाया और कहा कि यह कम्युनिस्ट देश उन पर हुक्म नहीं चला सकता। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है अखबार पर रखकर खाना

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने खाने की चीजों को अखबार में रखने, पैक करने या रखकर खाने के प्रति लोगों को आगाह किया है और इसे खतरनाक व जहरीला बताया है। एफएसएसएआई का कहना है अखबारों में रखे खाने के जरिए लोगों के शरीर में कैंसर जैसे रोग के कारक तत्व पहुंच रहे हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) ने इस बारे में एक परामर्श जारी किया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"भाभी जी घर पर हैं" फेम सौम्या टंडन ने रचाई शादी?

टेलीविजन सीरियल "भाभी जी घर पर हैं" से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री सौम्या टंडन के शादी होने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस सीरियल में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या ने हाल ही में अपने पुरुष दोस्त सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी के बाद मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब छापेंगे प्लास्टिक के नोट

नोटबंदी के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए शुक्रवार को संसद को बताया कि सरकार जल्द प्लास्टिक नोट छापने जा रही है और इसके लिए आवश्यक कच्चे माल की खरीद शुरू हो गई है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया, प्लास्टिक अथवा पॉलिमर सब्सट्रेट आधारित बैंक नोट्स छापने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए जरूरी कच्चे माल की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मेघवाल से यह पूछा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्या कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक की करेंसी छापने का प्रस्ताव रखा है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सोने के दाम में फिर गिरावट, 10 महीने के निचले स्तर पर

कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर बाजार में सर्राफा कारोबारियों की मांग में उल्लेखनीय गिरावट से सोना शुक्रवार को 130 रुपये टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 28,580 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 250 रुपये बढ़कर 41,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मूवी रिव्यू - बेफिक्रे में रणवीर-वानी का बिंदास अंदाज़

यश राज बैनर की और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है। आदित्य चोपड़ा कई सालों बाद इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।
 
ये फिल्म एक लव स्टोरी है, फिल्म की पूरी शूटिंग पेरिस में हुई है। वहां की शानदार लोकेशन्स को आदित्य चोपड़ा ने फ्रेम में खूबसूरती से दिखाया है। फिल्म में सिर्फ ढेर सारे किसिंग सीन्स की भरमार है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 157 of 245
  Prev   152   153   154   155   156   157     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links