Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
आमिर खान ने "फैट टू फिट" होने का बताया फॉर्मूला!, दंगल के लिए बढ़ाए थे वजन

अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म दंगल के लिए 97 किलोग्राम तक वजन बढ़ाया था। लेकिन बाद में उन्होंने इसी फिल्म के लिए अपना वजन करीब 20 किलो तक कम किया। वजन कम करने के बाद वह एक फिट रेसलर की लुक में आए। एक बार वजन बढ़ाने के बाद जब आमिर ने अपना वजन घटाया तो उन्हें देखकर सभी दंग रह गए। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक थे कि आखिर आमिर ने तेजी से अपना वजन कम कैसे किया। अभिनेता ने एक समाचार पत्र से बातचीत में वह तरीका बताया जिसे अपनाकर उन्होंने अपना वजन किया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मां बनी करीना कपूर, मुंबई के अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। सैफ और करीना ने एक साझा बयान में कहा, "हम 20 दिसंबर 2016 को अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म की खुशखबरी बांटते हुए बेहद खुश हैं।" उन्होंने कहा, "हम मीडिया का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने पिछले नौ माह में हमें समझा और हमारे साथ सहयोग किया। हम खास तौर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें लगातार प्यार दिया।"
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी: सरकार ने छोटे कारोबारियों को दी राहत, लेन-देन के डिजिटल माध्यम अपनाने पर 46% तक की बचत

सरकार ने मंगलवार को कहा कि नकदी के बजाए डिजिटल लेन-देन अपनाने से छोटे व्यापारियों की कर देनदारी में 46 प्रतिशत तक कमी आएगी। सरकार ने अनुमानित आय नियमों में बदलाव किया है इससे उन छोटे व्यापारियों की कर देनदारी में कमी आएगी जो डिजिटल भुगतान का विकल्प चुनते हैं वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "डिजिटल माध्यमों से लेन-देन से जहां एक तरफ करीब 46 प्रतिशत कर देनदारी में कमी आएगी, वहीं छोटी कंपनियां अपने बही-खातों को समृद्ध कर पाएंगी जिससे उन्हें बैंक कर्ज आसानी से मिलने मदद मिल सकता है।"
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मिस वर्ल्ड 2016 का ताज मिस प्यूर्तो रिको के नाम

प्यूर्तो रिको की स्टेफनी डेल वेले ने डोमिनिकन रिपब्लिक और इंडोनेशिया सहित विश्वभर की सुंदरियों को पछाड़ते हुए विश्व सुंदरी 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भूरी आंखों और काले बालों वाली 19 वर्षीय छात्रा स्टेफनी डेल जो स्पेनिश, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा जानती है।  
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हैदराबाद विस्फोट : इंडियन मुजाहिदीन के 5 शीर्ष आतंकियों को सुनाई गई मौत की सजा

इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल और एक पाकिस्तानी नागरिक समेत प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष पांच आतंकवादियों को सोमवार को यहां एक विशेष एनआईए अदालत ने फरवरी 2013 में हैदराबाद में हुए बम धमाकों के मामले में मौत की सजा सुनाई। इस धमाके में 18 लोगों की मौत हुई थी। फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश टी श्रीनिवास राव ने इसे विरलतम से विरला मामला बताया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
19 दिसंबर से पाकिस्तान के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी भारतीय फिल्में, बैन हटा

पाकिस्तान में सिनेमाघर 19 दिसंबर से भारतीय फिल्में दिखायेंगे क्योंकि वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने उरी हमले के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद लगाये प्रतिबंध को हटा लिया है। फिल्म वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैशी लाशरी ने संवाददाताओं को बताया कि संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन कल से बहाल किया जाए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
संसद ना चलने पर एक सांसद ने लौटा दी अपनी आंशिक सेलरी!

संसद का शीतकालीन सत्र नोटबंदी की भेंट चढ़ गया अब इसके लिए कौन जिम्मेदार है ये तो पब्लिक देख ही रही है लेकिन बीजेडी सांसद जय पांडा ने अपनी सैलरी नहीं ली। लोकसभा की कार्यवाही नष्ट होने से दुखी सांसद जय पांडा ने अपनी तरफ से इसकी भरपाई करने की कोशिश की है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अगर महाभारत पर कोई फिल्म बने तो उसमें कृष्ण की भूमिका निभाना चाहूंगा: आमिर खान

पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता आमिर खान ने रविवार को कहा कि वह हिंदुओं के भगवान कृष्ण का किरदार निभाना चाहेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उत्तर भारत ठंड की चपेट में, कश्मीर में नलों में जम गया पानी

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। यहां तक कि पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा के इलाकों में भी तापमान दहाई अंक से नीचे आ गया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हेलीपेड विवाद: प्रकाश जावड़ेकर ने युवा क्रिकेटर की पिटाई की निंदा की

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रणव धनावडे को भारत का गौरव बताते हुए कहा कि अगर युवा क्रिकेटर की पिटाई की कथित घटना सच है तो यह बुरा है और वह मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि खेल के मैदानों का इस्तेमाल हेलीकॉप्टरों को उतारने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 154 of 245
  Prev   149   150   151   152   153   154     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links