Visitors online: 005

Latest Headlines

Home » Headlines
51 बरस के हुए बॉलीवुड के СदबंगТ सलमान खान, भांजे आहिल के साथ काटा केक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज 51 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ पनवेल वाले अपने फार्म हाउस पर मनाया और इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की। सलमान ने कल देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते दिख रहे हैं। तस्वीर में उनकी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देश में सिर्फ 13,000 एनजीओ कानूनी तौर पर मान्य, 20,000 के एफसीआरए लाइसेंस रद्द

केंद्र सरकार ने 33,000 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) में से करीब 20,000 संगठनों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। सरकार ने यह कार्रवाई तब की जब पाया गया कि वे एनजीओ विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के विभिन्न प्रावधानों का कथित तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं । जिन एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया गया है, वे अब विदेशी चंदा नहीं ले सकेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नए साल के पहले महीने में स्मार्टफोन बाजार में नोकिया की धमाकेदार इंट्री

पांच-छह साल पहले भारत के फोन बाजार में नोकिया की तूती बोलती थी। हर कोई आंख बंद करके नोकिया फोन पर भरोसा करते थे लेकिन वह समय बीत गया उसके बाद एंड्रॉइड आधारित स्मार्टफोन का दौर आया। उसके बाद सैंमसंग, माइक्रोमैक्स, लेनेवो, आसुस जैसे कई स्मार्टफोन बाजार में आ गए। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला बने भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्‍यक्ष नामित किया गया है। चेन्‍नई में भारतीय ओलंपिक संघ की मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक में आम राय से यह फैसला लिया गया। इधर, दिल्ली में खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि ये निुयक्तियां मंजूर नहीं हो सकती है, क्योंकि वे दोनों भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ईडी ने मायावती के भाई के खाते में 1.43 करोड़, बसपा के खाते में 104 करोड़ रुपये जमा कराए जाने का पता लगाया

प्रवर्तन निदेशालय ने बसपा से संबंधित एक खाते में 104 करोड़ रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जमा कराए जाने का पता लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बैंकों में संदिग्ध और भारी रकम राशि जमाए जाने की जांच और सर्वेक्षण अभियान के तहत सोमवार को यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा का दौरा किया और पाया कि नोटबंदी के बाद इन दो खातों में बड़े पैमाने पर रकम जमा कराई गई।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान खान का मजाक उड़ाना ट्विंकल खन्ना को पड़ा भारी

अभिनेत्री से कॉलम्निस्ट बनी ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक लेखन के लिए प्रचलित हैं। वह कई बार अपने मजाकिया कॉलम और ट्वीट्स से बड़े-बड़े सेलेब्रिटी का मजाक उड़ा चुकी हैं लेकिन इस बार उनका मजाक उन पर भारी पड़ गया। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में अपने हाल के कॉलम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का मजाक उड़ाया। उसके बाद फिर क्या था सलमान के फैंस इतने नाराज हुए कि ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर ट्रोल करने लगीं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
परमाणु क्षमता से लैस देश के सबसे घातक मिसाइल अग्नि-5 का हुआ सफल परीक्षण, अचरज में पाक-चीन समेत आधी दुनिया

भारत ने सफलता की एक नई गाथा लिखते हुए सोमवार को परमाणु क्षमता से युक्त अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। 5,000 से 5500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने सें सक्षम इस मिसाइल का ओड़िशा तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से आज परीक्षण किया गया, जिसकी पहुंच पूरे चीन, यूरोपी समेत आधी दुनिया तक होगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 से हुईं बाहर,सलमान और बिग बॉस पर बरसीं!

अपनी उटपटांग हरकतों के कारण पहचानी जाने वाली शो की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा इस बार सीधे सलमान खान से ही भिड़ गईं। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और वो 'बिग बॉस' से बाहर हो गईं हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खुशखबरी! पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, सरकार ने बदल दिए हैं ये नियम

भारत में साधु और संन्यासी अब अपने पासपोर्ट में अपने जैविक मां-बाप की जगह आध्यात्मिक गुरुओं का नाम लिख सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने नए पासपोर्ट नियमों की घोषणा किया है, जिसके अनुसार, अब पासपोर्ट के लिए जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, पूर्व पीएम से अपनी मुलाकात का एक वीडियो भी किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी अतुलनीय एवं अनुकरणीय सेवाओं तथा कुशल नेतृत्व की सराहना की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 151 of 245
  Prev   146   147   148   149   150   151     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links