Visitors online: 008

Latest Headlines

Home » Headlines
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थगित, मुलायम के आदेश के बाद हुआ फैसला

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थगित हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौर हो कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पांच जनवरी को लखनऊ में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था। शिवपाल ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव के आदेश के बाद लखनऊ में आयोजित होनेवाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है।  
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टाइटैनिक डूबने का असली कारण बॉयलर में आग लगना था: वृत्तचित्र

दुनिया का सबसे मशहूर जहाज टाइटेनिक के डूबने की असली वजह सिर्फ उसका बड़े हिमखंड से टकराना नहीं बल्कि समुद्री जहाज के बॉयलर कक्ष में आग लगना था। इस बात का दावा एक नए वृत्तचित्र में किया गया है। वर्ष 1912 में हुए इस हादसे में 1500 ज्यादा लोग मारे गए थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से टच करते थे करण जौहर: अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री का कहना है कि ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग के दौरान करण ने उनको कभी-कभार गलत तरीके से छुआ। हैरानी की बात यह है कि अनुष्का ने यह खुलासा कॉफी विद करण शो में किया और यह भी कहा कि वे करण के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट का केस भी दर्ज कराने जा रही थीं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिंधु जल संधि रद्द होने की खबरों के बीच घबराया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के साथ कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान चाहता है। पाकिस्तान ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई देश एकपक्षीय तरीके से सिंधु जल संधि को रद्द नहीं कर सकता। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यह साल एक सेकेंड लंबा होगा, जानिए क्यों होगा ऐसा?

यह साल 2016 एक सेकेण्ड लंबा होगा। नववर्ष की पूर्वसंध्या पर वैश्विक घड़ी में एक Сलीप सेकेण्डТ के जुड़ने के कारण ऐसा होगा। वाशिंगटन डीसी के अमेरिकी नौसेना वेधशाला के मास्टर क्लॉक फेसिलिटी में समन्वित वैश्विक समय ) यूटीसी) के अनुसार 23 बजकर 59 मिनट और 59 सेकेण्ड पर अतिरिक्त सेकेण्ड जोड़ा जाएगा। भारतीय मानक समय के अनुसार एक जनवरी को सुबह 05:29:59 पर यह इजाफा प्रभावी होगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रिलायंस जियो ने ट्राई के समक्ष मुफ्त कॉल, डाटा की पेशकश को उचित ठहराया

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से कहा है कि उसका ताजा वायॅस और डाटा पेशकश मौजूदा नियमनों का उल्लंघन नहीं करती हैं। इन नियमनों के तहत प्रचार के लिए किसी तरह की पेशकश की अवधि 90 दिन की अवधि के लिए हो सकती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आमिर खान के दंगल से नाराज हुए गीता फोगट के असली कोच, कर सकते हैं कानूनी कार्रवाई

आमिर खान अभिनीत दंगल ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार कर लिया है और इस फिल्‍म को काफी सराहा जा रहा है। लेकिन इस फिल्म में अपनी भूमिका को नकारात्मक तरीके से दिखाए जाने से रेसलर गीता फोगट के असली कोच प्यारे लाल सोंधी काफी नाराज बताए जा रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली के वकील रोहित टंडन को ED ने गिरफ्तार किया, 70 करोड़ के ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप

काले धन को सफेद करने के आरोप में दिल्‍ली के वकील रोहित टंडन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। टंडन पर फर्जी खातों के माध्‍यम से 70 करोड़ के काले धन को सफेद करने का आरोप है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बेटे का नाम दाऊद-याकूब नहीं रखने की सलाह; इरफान पठान ने दिया ये जवाब

टीम इंडिया की तरफ से खेल चुके इरफान पठान हाल में एक बेटे के पिता बने हैं। इरफान के एक फैन ने इरफान को बेटे का नाम दाऊद या याकूब नहीं रखने की सलाह दे डाली । लेकिन बिना मांगे मिली इस सलाह पर इरफान पठान ने देशभक्ति की भावना से भरा ऐसा जवाब दिया कि हर कोई वाह-वाह कर उठा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को भेजा कानूनी नोटिस

टाटा संस ने अपने हटाए गए चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री को कानूनी नोटिस भेजा है। मिस्त्री पर कंपनियों के संवेदनशील दस्तावेज (बोर्ड बैठकों के मिनट्स सहित), वित्तीय सूचना तथा आंकड़ों को सार्वजनिक करने और गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 150 of 245
  Prev   145   146   147   148   149   150     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links