Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मुझे बुरा नहीं लगता है जब मुझे लोग सेक्स सिंबल कहते हैं: प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि उन्हें सेक्स सिंबल के तौर पर देखा जाता है क्योंकि इसे वह अपने काम का हिस्सा मानती हैं। एंटरटेनमेंट वीकली की खबर के मुतबिक इस 34 वर्षीय अभिनेत्री ने यह स्वीकार किया है कि हॉट होना कभी उनका लक्ष्य नहीं था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डिजिटल अर्थव्यवस्था में घात लगाकर बैठे हैं साइबर लुटेरे

साल का अंत आते-आते कागजी मुद्रा बीते दौर की बात होती जा रही है। नया साल अपने साथ भारत के कैशलेस होने का वादा लेकर आ रहा है, जहां 1.3 अरब की जनसंख्या डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर भेजा जा रहा है। आज बहुत से ऐसे यूजर हैं, जो पहली बार प्लास्टिक मनी से रूबरू हो रहे हैं। यहां तक कि बहुत पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल दुनिया में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो काफी महंगी साबित हो सकती हैं। इसलिए, नए प्रयोगकर्ताओं के लिए यह एक ऐसा जोखिमपूर्ण क्षेत्र है, जहां मोलभाव करने के लिए बहुत समझदारी की जरूरत होती है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रियलिटी शो बिग बॉस से बाहर की गईं प्रियंका जग्गा

आम लोगों में से चुनी गयी प्रतिभागी प्रियंका जग्गा को खराब व्यवहार के कारण विवादित रियलिटी शो बिग बॉस छोड़ने को कहा गया है। शो के प्रसारण के पहले हफ्ते में इससे बाहर होने वाली प्रियंका को वाइल्ड कार्ड के जरिए वापस लाया गया था।  घर वापसी के बाद अन्य प्रतिभागियों पर अशोभनीय टिप्पणी करके और अन्य कारणों से वह लगातार विवादों में रहीं। इस दौरान अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद शो में लौटने वाले मनु पंजाबी पर भी उन्होंने टिप्पणी की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आमिर और सचिन के साथ फिल्म देखना बड़ा सम्मान: गीता फोगाट

मशहूर महिला पहलवान गीता फोगाट ने उनके परिवार को केंद्र में रखकर बनायी गयी फिल्म "दंगल" की विशेष स्क्रीनिंग पिछले दिनों दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता आमिर खान के साथ देखी जिसे उन्होंने खुद के लिये बहुत बड़ा सम्मान करार दिया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान ने आज 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। हाल के समय में सीमा पार आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर संबंधों में आए तनाव के बीच यह एक सद्भावना की पहल है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ब्लैक मनी के बाद अब गिरेगी बेनामी संपत्ति वालों पर गाज, प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में दिए संकेत

नोटबंदी के फैसले के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर बेनामी सम्पत्ति से जुडे कानून को कई दशकों तक ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने बेनामी सम्पत्ति कानून को धारदार बनाया है और आने वाले दिनों में यह कानून अपना काम करेगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर बोला हमला, कहा- नोटबंदी आर्थिक डकैती है

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी से गरीब लोगों पर जबरदस्त चोट पड़ी है। यह लोगों के घर आर्थिक डकैती है। इस नोटबंदी की वजह से देशभर में 100 से ज्यादा लोग मर चुके हैं, जिन्हें लोकसभा में याद करना चाहिए था। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दंगल फिल्म रिव्यू: रेसलिंग में छोरियों की दमदार कहानी, अखाड़े में छा गए पहलवान आमिर

एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल आज रिलीज हो गई। क्रिसमस से पहले रिलीज हुई इस फिल्म को तकरीबन सभी क्रिटिक्स ने जमकर सराहा है। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है जिन्होंने अपनी बेटियों को अखाड़े में उतारकर उन्हें नामचीन पहलवान बनाया। आमिर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था लेकिन जब यह फिल्म आई तो ऐसा लगता है बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने PM को लिखा खत, कहा- दाऊद को पकड़कर लाइए

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में सुनील ने मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम को पकड़ने की अपील की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भोपाल: बीजेपी नेता सुशील वासवानी के ठिकानों पर छापे; गोल्‍ड बिस्किट, प्रोपर्टी दस्‍तावेज जब्‍त

आयकर विभाग ने भाजपा नेता सुशील वासवानी के घर एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। जानकारी के अनुसार, इन छापों में सोने के बिस्किट और प्रोपर्टी के कई दस्‍तावेज मिले हैं, जिन्‍हें आयकर विभाग ने जब्‍त कर लिया है। छापे की कार्रवाई दो दिन पहले शुरू की गई थी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 152 of 245
  Prev   147   148   149   150   151   152     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links