Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
ऋषि कपूर ने तैमूर नाम पर आपत्ति जताने वाले को जमकर लगाई फटकार, दिया ये करारा जवाब

बॉलीवुड के स्टार दंपति करीना कपूर और सैफ अली खान के घर बीते दिनों बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया है। सैफ और करीना के परिवार में इस पर खुशी की लहर है। लेकिन बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इस नाम को लेकर आपत्ति जताई है। बीते दो दिनों से इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर इस सितारे की खूब आलोचना हुई। बेटे का ये नाम रखने के लिए सैफ और करीना के फैमिली मेंबर्स को ट्रॉल और टारगेट किया जा रहा है। अब इस नाम पर आपत्ति जताने वालों को करीना कपूर के अंकल ऋषि कपूर ने फटकार लगाते हुए करारा जवाब दिया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ICC अवॉर्ड्स में बजा टीम इंडिया के ऑल राउंडर अश्विन का डंका, चुने गए क्रिकेटर ऑफ द ईयर

रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी वाषिर्क पुरस्कारों में आज दोहरी खुशी मिली तथा जहां उन्होंने आईसीसी का वर्ष का क्रिकेटर बनने के लिये सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी हासिल की वहीं उन्हें आईसीसी का वर्ष का टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया। यह आफ स्पिनर सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी हासिल करने वाला तीसरा भारतीय और ओवरआल 12वां खिलाड़ी बन गया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी को लेकर काशी से पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार; राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वे नहीं बोलते तो भूकंप जरूर आता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के विरोधियों पर गुरुवार को काशी से प्रचंड प्रहार किया। नोटबैन पर काशी से कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए पीएम मोदी ने नाम लेकर राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और चिदबंरम पर सीधा हमला किया। नोटबंदी के फैसले का बचाव करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भी पलटवार किया।  
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, सहयोग के लिए PM मोदी और केजरीवाल को कहा-शुक्रिया

दिल्ली के उपराज्यपाल नज़ीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है, जंग ने केंद्र को अपना त्यागपत्र सौंपा है गौरतलब है कि जंग का अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था उन्होंने जुलाई 2013 में कार्यभार संभाला था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अंग्रेजों ने भारत को दुनिया का सबसे गरीब देश बना दिया: शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि अंग्रेजों के 200 साल के शासनकाल ने भारत को सबसे अमीर देश के गौरव से बाहर निकालकर दुनिया का सबसे गरीब देश बना दिया। थरूर ने कहा कि अंग्रेजों का भारत में विकास और राजनीतिक एकता लाने का दावा झूठा है और अंग्रेजों का भारत और भारत के लोगों की बेहतरी करने का कोई इरादा नहीं था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गंगा की तरह पवित्र हैं PM मोदी, राहुल के आरोप बेबुनियाद और शर्मनाक : भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद, शर्मनाक और दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए भाजपा ने आज कहा कि वह गंगा की तरह पवित्र हैं और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगस्तावेस्टलैंड मामले की जांच से ध्यान भटकाना चाहते हैं जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के नाम सामने आए हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कर दी रूसी राजदूत की हत्या

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की राजधानी अंकारा में हुए एक बंदूक हमले में गोली लगने के बाद मौत हो गयी। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे Сआतंकवादी कृत्यТ बताया है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस बात की अटकलों के बीच मुलाकात की कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू देर-सबेर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी के सलाहकारों को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं : चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नोटबंदी को बड़ी आपदा व गरीब विरोधी कदम करार देते हुए आज कहा कि जिसने भी इसका विचार दिया उसे अर्थव्यवस्था की प्राथमिक शिक्षा के लिए दाखिला लेना चाहिए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्टेडियम में करुण नायर की बल्लेबाजी का फैन हुआ ब्रिटिश, सरेआम पहनी टीम इंडिया की जर्सी

चेन्नई टेस्ट में करुण नायर की जबर्दस्त बल्लेबाजी के कायल दर्शक दीर्घा में मौजूद अंग्रेज भी हो गए। सोमवार को चेन्नई टेस्ट का लुत्फ उठा रहा एक अंग्रेज करुण नायर की बल्लेबाजी का फैन हो गया। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 153 of 245
  Prev   148   149   150   151   152   153     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links