Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
थलसेना प्रमुख की नियुक्ति पर राजनीतिक विवाद, सरकार ने अपने फैसले को उचित बताया

नए थलसेना प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा रविवार को राजनीतिक विवादों में घिर गया और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने दो अधिकारियों को नजरअंदाज किए जाने पर प्रधानमंत्री से सवाल किए तथा उनसे इस फैसले का उचित कारण बताने को कहा। विपक्ष के हमले के बीच सरकार ने ले. जनरल बिपिन रावत को थलसेना प्रमुख बनाए जाने के फैसले को उचित ठहराया और जोर दिया कि उनका अभियानगत अनुभव तथा सक्रियता उनके पक्ष में रही।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
TMC विधायक वैशाली राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करती रही

तृणमूल कांग्रेस की विधायक वैशाली डालमिया पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रविवार को खेल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय वैशाली डालमिया को फोन पर बात करते हुए देखा गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जूनियर विश्व कप हॉकी : बेल्जियम को 2-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, 15 वर्षों के बाद फिर रचा इतिहास

जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार भारतीय टीम 15 बरस बाद जूनियर विश्व कप हॉकी फाइनल में रविवार को बेल्जियम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर विश्व कप का यह भारत का दूसरा खिताब है। इसके पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया के होबर्ट में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराकर एकमात्र जूनियर विश्व कप जीता था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रणब मुखर्जी से दलाई लामा की मुलाकात पर चीन को आया गुस्सा

चीन ने बाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की भेंट पर आज कड़ा एतराज जताया और कहा कि भारत को द्विपक्षीय संबंधो में किसी भी व्यवधान को टालने के लिए चीन के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
16 दिसंबर गैंगरेप : 4 साल बाद मां की धूमिल होती न्याय की उम्मीद

16 दिसंबर सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना को चार साल बीत चुके हैं लेकिन निहायत बर्बर तरीके से इस अपराध को अंजाम देने वाले मुजरिम मौत की सजा पाने के बावजूद अभी तिहाड़ जेल में हैं, जिस कारण पीड़िता की मां की न्याय की उम्मीद अब निराशा में बदल चुकी है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
WhatsApp में आनेवाला है शानदार फीचर! भेजे गए मैसेज को एडिट करना होगा मुमकिन

मैसेजिंग सर्विस व्हाट्‍सएप जल्द ही एक नया फीचर लाने जा रहा है। अगर यह फीचर व्हाट्‍सएप में आता है तो यकीनन बड़ी बात होगी क्योंकि अबतक ऐसा संभव नहीं है कि आप भेज गए मैसेज को एडिट कर सके। लेकिन इस फीचर के शुरू होने के बाद यूजर्स भेजे गए मैसेज (सेंट मैसेज) को एडिट किया जा सकेगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्रिस मार्टिन दान कर देते हैं कमाई का 10 फीसदी हिस्सा

पॉप बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन अपनी कमाई का एक हिस्‍सा दान करते हैं। क्रिस की सकारात्‍मक पहल का असर अन्‍य साथियों पर भी धीरे-धीरे हो रहा है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुश्किल में फंसे कॉमेडियन कपिल शर्मा, मुंबई में FIR दर्ज

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई के वर्सोवा में कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र रिजनल एंड टाउन प्लानिंग, एमआरटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपिल शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।  
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्‍ड ट्रंप की सलाहकार समिति में शामिल हुईं पेप्सिको अध्यक्ष इंदिरा नूई

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूई को स्ट्रैटजिक एंड पॉलिसी फोरम में जगह दी है। 19 सदस्यीय यह समिति उन्हें आर्थिक मामलों पर सलाह देगी। चेन्नई में पैदा हुईं 61 वर्षीय नूई हिलेरी क्लिंटन की समर्थक रहीं हैं। वहीं, ट्रंप के जीतने के बाद चिंता जताते हुए उन्होंने कहा था कि इससे उनकी बेटियां और कर्मचारी डरे हुए हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा, टाटा सन्स के खिलाफ दर्ज कराया 3000 करोड़ रुपए की मानहानि का मामला

टाटा समूह की कुछ कंपनियों में एक स्वतंत्र निदेशक एवं उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा, टाटा सन्स एवं उसके निदेशकों के खिलाफ 3000 करोड़ रपए की मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 155 of 245
  Prev   150   151   152   153   154   155     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links