Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
ऑगस्टावेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की कोर्ट में आज होगी पेशी

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में शुक्रवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी, उनके भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी और एक वकील गौतम खेतान को पटियाला हाउस कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिश्वत की लेन-देन के ठोस सबूत मिलने के बाद ही कार्रवाई की गई है। किसी वायुसेनाध्यक्ष को पहली बार रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चेन्नई में कई जगहों पर आयकर विभाग के छापे: 10 करोड़ के नए नोट समेत 106 करोड़ रुपये कैश जब्‍त, 127 किलो सोना बरामद

आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कर चोरी के मामलों की जांच करने के लिए शहर के कई स्थानों पर छापे मारे तथा 106 करोड़ रुपये नकद और 127 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद कीं। जब्त की गई कुल नकदी में 10 करोड़ रुपये के नये नोट थे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डिजिटल भुगतान करेंगे तो पेट्रोल, डीजल, रेल टिकट खरीद पर बचेंगे पैसे, जीवन बीमा और जनरल बीमा पर भी छूट

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की घोषणा के 30 दिन पूरे होने के मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार द्वारा नोटबंदी का असल मकसद कैश ट्रांजेक्शन को कम करके डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने की कोशिश है और इसमें बहुत हद तक कामयाबी भी मिली है। सिर्फ पेट्रोल और डीजल की बात करें तो पेट्रोल पंप पर अभी ही 40 प्रतिशत लेनदेन कैशलेस हो गया है। रोजाना 4.5 करोड़ उपभोक्ता 1,800 करोड़ रुपये का डीजल और पेट्रोल खरीदते है, डिजिटल भुगतान 40 प्रतिशत बढ़ा है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Vodafone की ग्राहकों को Сडबल डाटाТ बोनांजा की पेशकश

वोडाफोन ने अपने सभी प्री-पेड 4जी मोबाइल ग्राहकों के लिये 255 रुपये से उपर के सभी 4जी मार्ट डाटा पर डबल डाटा उपलब्ध कराने की पेशकश की है। यह पेशकश कंपनी के मौजूदा और नये सभी 4जी ग्राहकों को उपलब्ध होगी। इसकी वैधता 28 दिन के लिये होगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर

अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन को मात देकर राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले डोनाल्ड ट्रंप को टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ द ईयर-2016 चुना है। टाइम पत्रिका की ओर से टाइम पर्सन ऑफ ई ईयर नामित होने के कुछ देर बाद ट्रंप ने एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम टुडे में कहा, "यह बड़े सम्मान की बात है। यह बहुत मायने रखता है। मैं टाइम पत्रिका पढ़ते हुए बड़ा हुआ हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण पत्रिका है। यह बड़ा सम्मान है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अतीत में भी टाइम पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर स्थान मिला है।"
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में घना कोहरा, 94 ट्रेनें लेट, कई उड़ानों में देरी

दिल्‍ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत पूरे उत्‍तर भारत में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। पूरा उत्‍तर भारत कोहरे और ठंड की चपेट में है, जिसके चलते जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से कोहरे का कहर जारी है। गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर फिर कोहरे की चादर में ढका हुआ है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा में रिलायंस जियो को टक्कर देगी बीएसएनएल

रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से तकरीबन सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑफर ला रही हैं। अब भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी अपने मोबाइल फोन यूजर के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का नया टैरिफ प्लान पेश करने का मन बनाया है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने कहा कि 100 पुराने 100 रुपए के नोट भी लीगल टेंडर बनें रहेंगे। यानि 100 रुपए के पुराने नोट भी मान्य होंगे। गत 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इसलिए हर रात बालों में तेल लगाती हैं जेसिका अल्बा

हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा हर रात अपने बालों में जैतून या नारियल का तेल लगाती हैं। वेबसाइट "फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम" की रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीया अभिनेत्री जेसिका की दो बेटियां- ऑनर (8) और हैवन (5) हैं। जेसिका को उनकी मां ने काफी कम उम्र से ही बालों और त्वचा की देखभाल करना सिखाया था। इसलिए वह इस कार्य के लिए हमेशा समय निकाल ही लेती हैं। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राजकीय सम्मान के साथ MGR की समाधि के पास दफनाई गईं जयललिता, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लाखों लोगों ने मंगलवार को नम आंखों से अपनी प्रिय नेता और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को आखिरी विदाई दी जिनका सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अन्नाद्रमुक की मुखिया जयललिता को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफन किया गया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित राजनीति की कई बड़ी हस्तियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 158 of 245
  Prev   153   154   155   156   157   158     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links