Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मां-बाप के घर पर बेटे का कोई कानूनी हक नहीं: अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि किसी बेटे को अपने माता पिता के खुद की अर्जित किये गये घर में रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है और वह केवल उनकी दया पर ही वहां रह सकता है, फिर चाहे बेटा विवाहित हो या अविवाहित। अदालत ने कहा कि चूंकि माता पिता ने संबंध अच्छे होने के वक्त बेटे को घर में रहने की अनुमति दी, इसका यह मतलब नहीं कि वे पूरी जिंदगी उसका बोझ उठायें।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हाजी अली दरगाह में पांच साल बाद महिलाओं को मिली एंट्री, चढ़ाई चादरें

मुंबई के हाजी अली दरगाह के अंदरुनी हिस्से में स्थित मुख्‍य मजार तक महिलाओं ने मंगलवार को पांच साल के बाद पहली बार प्रवेश किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाएं आज दरगाह के मुख्‍य मजार तक गईं। 80 महिलाओं ने आज मजार पर चादरें भी चढ़ाईं। साल 2011 के बाद से मजार तक महिलाओं के जाने पर पाबंदी थी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"हम दो जिस्म, एक जान हैं "-नवजोत कौर ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा

पंजाब में कांग्रेस को मजबूती देते हुए भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सोमवार को अकाली विधायक परगट सिंह के साथ इस विपक्षी पार्टी में शामिल हो गई। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देश भर में बाघों की संख्या में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी

सरकार ने आज बताया कि देश भर में बाघों की संख्या में करीब 30 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे ने आज राज्यसभा को बताया कि संशोधित कार्य प्रणाली का उपयोग करते हुए वर्ष 2014 में बाघों के आकलन में बाघों की अनुमानित संख्या 2226 (रेंज 1945-2491) दशाई गई है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए क्यों, युवराज सिंह के पिता योगराज उनकी शादी में नहीं होंगे शामिल

इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में उनके पिता योगराज सिंह मौजूद नहीं रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि अपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद नहीं रह पाना उनका दुर्भाग्य है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्वेच्छा से अघोषित आय बताने पर लगेगा 50% जुर्माना, नहीं तो पकड़े जाने पर देना होगा 85 प्रतिशत टैक्स

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से बैंकों में जमा कराये गये धन की पूरी घोषणा की जाती है और उस पर 50 प्रतिशत की दर से करों और जुर्माने आदि का भुगतान कर दिया जाता है तो कर विभाग उस आय के स्रोत के बारे में नहीं पूछेगा। उन्होंने कहा कि घोषित धन पर संपत्ति कर, दिवानी कानून तथा कर से जुड़े अन्य कानून से छूट प्राप्त होगी लेकिन फेमा, पीएमएलए, नारकोटिक्स और कालाधन कानून से कोई रियायत नहीं मिलेगी। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विपक्ष का 'आक्रोश' दिवस आज, ममता के धरने में शामिल नहीं होगा जद-यू

जदयू ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नोटबंदी का समर्थन किए जाने पर निर्णय लिया है कि वह इसके विरोध में विपक्ष के सोमवार को प्रस्तावित Сभारत बंदТ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आगामी 30 नवंबर को पटना दिए जाने वाले धरना कार्यक्रम से अपने को अलग रखेगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोटबंदी पर रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने तोड़ी चुप्पी कहा,'नोटों की पूरी है उपलब्धता'

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि केंद्रीय बैंक पुराने बड़े मूल्य के नोटों पर पाबंदी से उत्पन्न स्थिति की दैनिक आधार पर समीक्षा कर रहा और Сनागरिकों की वास्तविक तकलीफТ को दूर करने के लिये हर जरूरी कदम उठा रहा है। आरबीआई प्रमुख ने कहा कि उनकी स्पष्ट मंशा है कि परिस्थितियां शीघ्राति-शीघ्र सामान्य हों।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका में मुस्लिमों के नरसंहार की धमकी, कई मस्जिदों को भेजे गए धमकी भरे पत्र

अमेरिका में तीन मस्जिदों को धमकी भरे पत्र मिले हैं। कैलिफोर्निया की इन मस्जिदों को भेजे गए पत्रों में मुस्लिमों के नरसंहार की धमकी दी गई है और चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की गई है। पत्रों को मिलने के बाद से मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल है। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हम भ्रष्टाचार को बंद कर रहे हैं, विपक्ष भारत को : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुशीनगर में कसिया हवाई पट्टी पर जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पैसे के लेनदेन में मोबाइल का प्रयोग करें। आप नोट के बिना भी पैसै का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोदी ने कहा हम कालेधन का रास्ता बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में लगे हैं।सभा में मौजूद भीड़ को देखकर पीएम ने कहा, इतनी भीड़ तो पहले की सभा में भी नहीं हुई। दिल्ली की सरकार गरीब, गांव और किसानों को समर्पित है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 161 of 245
  Prev   156   157   158   159   160   161     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links