Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
पेटीएम के जरिए क्रेडिट, डेबिट कार्ड से भुगतान ले सकेंगे दुकानदार

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम से जुड़े दुकानदार अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए भी भुगतान ले सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए अपने एप का नया उन्नत संस्करण पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह एप विशेषकर उन छोटे दुकानदारों के लिए उपयोगी होगा जिनके यहां कार्ड इस्तेमाल की मशीनें नहीं हैं। इससे ये सुनिश्चित होगा कि मौजूदा नकदी संकट से उन्हें कोई कारोबारी नुकसान नहीं हो।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ध्यान रखिये! यह कंपनी चंद सेकंड में चुरा सकती है आपके फोन का डेटा

दुनिया की प्रमुख हैकिंग कंपनियों में से एक कंपनी के किसी कर्मचारी को लॉक लगे स्मार्टफोन से डेटा निकालने में कुछ ही सेकंड का समय लगता है। इजराइल की कंपनी सेलेब्राइट की टैक्नोलॉजी वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों को पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध करवाती है लेकिन अधिकारों के पैरोकारों के बीच इसे लेकर चिंता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नरेंद्र मोदी एप सर्वे में नोटबंदी पर सरकार को मिला 90 प्रतिशत जनता का समर्थन, PM मोदी ने कहा- शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के अपने फैसले पर मंगलवार को लोगों से राय मांगी कि उनके द्वारा लिया गया फैसला सही है या गलत। इसके लिए पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी ऐप पर लोगों से एक सर्वे में हिस्सा लेने और 10 सवालों के जवाब देने को कहा था। सर्वे के नतीजे खुद पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर बताए। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्रिकेट के बाद अब टीवी सीरियल में जलवे बिखरेंगे वीरेंद्र सहवाग

मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के जलवे बिखरने वाले क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब वेब सीरिज में पदार्पण करेंगे और "वीरू के फंडे" शो में नजर आयेंगे। पंद्रह एपिसोड के इस धारावाहिक में सहवाग लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का हंसी मजाक में समाधान करते नजर आयेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
RBI की चेतावनी, धोखा कर काला धन बदल रहे बैंक अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

आरबीआई ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनधिकृत तरीके से नोटों की अदला बदली और जमा कराने का काम करना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानें एंटीबायोटिक्स कैसे काम करते हैं और शरीर पर इसके प्रभाव

आजकल एंटीबायोटिक्स के उपयोग धड़ल्ले से हो रहे हैं। लेकिन यह हर बीमारी में कारगर साबित नहीं होता और बार-बार इस्तेमाल से इसके प्रभाव कम हो जाते हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर के माछिल में पाकिस्तान की और से गोलीबारी में सेना के 3 जवान शहीद, पाक सेना ने एक सैनिक के शव के साथ की बर्बरता

पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर अपना बर्बर चेहरा दिखाया है। पाकिस्तानी फौज ने मंगलवार को माछिल सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता दिखाते हुए एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रजनीकांत की फिल्म '2.0' का फर्स्ट लुक लांच, अक्षय कुमार का बेहद डरावना चेहरा

रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी तमिल फिल्म 2.0 का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। फिल्म के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार बहुत ही डरावने दिख रहे हैं । उनकी आंखों में मानो आग जल रही हो। अक्षय ने इस फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर साझा किया। ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म में क्रो मैन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गलत प्रयोग का परिणाम है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जनार्दन रेड्डी की बेटी की भव्य शादी के बाद आयकर विभाग ने सेवा प्रदाताओं का सर्वे किया

आयकर विभाग ने हाई एंड इवेंट मैनेजमेंट फर्मों, कैटरिंग और मल्टी-मीडिया सेवा प्रदाताओं के कम से कम 10 स्थानों पर आज सर्वे किया, जिनकी सेवाएं कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जी जनार्दन रेड्डी की बेटी की भव्य शादी के लिए ली गई थीं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भूकंप के बड़े झटकों और सुनामी की लहरों से सहमा जापान, फुफुशिमा स्थित न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान

जापान में आज आए भूकंप के बाद फुफुशिमा परमाणु संयंत्र के पास के तट पर सुनामी की एक मीटर उंची लहर उठी। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर के ऑपरेटर ने यह जानकारी दी। इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में टीईपीसीओ के एक अधिकारी ने कहा कि सुनामी (स्थानीय समयानुसार) सुबह छह बजकर 38 मिनट पर आई। टीईपीसीओ के प्रवक्ता ने बताया कि इस लहर के कारण किसी प्रकार की समस्या पैदा होने की कोई सूचना नहीं मिली है।  
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 163 of 245
  Prev   158   159   160   161   162   163     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links