Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
अफगान राष्ट्रपति 14 सितंबर से दो दिन की भारत की यात्रा पर

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 14 सितंबर से दो दिन की यात्रा पर यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम मुद्दों पर Сगहन चर्चाТ करेंगे। इस दौरान भारत काबुल की ज्यादा सैन्य सहायता का अनुरोध मान सकता है।

यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि गनी और मोदी के बीच चर्चा में Сआपसी हितों से जुड़े कई विषयТ उठेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रूस और अमेरिका जाएंगे राजनाथ, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद होगा मुख्य मुद्दा

पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के तहत केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह रूस और अमेरिका का दौरा करेंगे जहां वह पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और क्षेत्र में आईएसआईएस की गतिविधियों का मुकाबला करने के प्रयासों को लेकर बातचीत करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बांध सुरक्षा से जुड़े कानून पर पुन: विचार करने की जरूरत, PM मोदी से बोलीं जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने कहा है कि केंद्र के प्रस्तावित बांध सुरक्षा विधेयक में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को छोड़ दिया गया है जिसकी वजह से जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  अनुरोध किया कि वह जल संसाधन मंत्रालय को बांध सुरक्षा विधेयक पर फिर से विचार करने का निर्देश दें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एक साथ चुनाव कराने की इच्छा पर जनता की राय पूछ रही सरकार

क्या लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना वांछित है? इस सवाल के साथ-साथ सरकार ने इसी मुद्दे से जुड़े अन्य कई सवालों को अपनी वेबसाइट Сमाईगोव डॉट कॉमТ पर पोस्ट किया है ताकि वह आम जनता, सांसदों, विधायकों, विधान पाषर्दों, संवैधानिक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नौकरशाहों और सोशल मीडिया पर पकड़ रखने वालों सहित इसमें Сदिलचस्पी रखने वाले सभी लोगोंТ के विचार जान सके।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हिलेरी क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी, 9/11 की बरसी पर कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ा

डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अस्वस्थ महसूस होने के बाद रविवार को यहां 9/11 स्मृति सभा से बीच में ही चली गईं। हिलेरी की प्रचार टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान वह अस्वस्थ हो गईं और अपनी बेटी के अपार्टमेंट के लिए रवाना हो गईं जो शहर के पॉश फ्लेटीरोन में है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
9/11 की 15वीं बरसी पर ओबामा ने कहा-अलकायदा, ISIS जैसे समूह हमें हराने में सक्षम नहीं होंगे

ग्यारह सितंबर के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करने में राष्ट्र की अगुवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूह अमेरिका को कभी हरा नहीं सकेंगे और अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वो दूसरों को हमें बांटने नहीं दें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब जींस भी बेचेंगे योग गुरु बाबा रामदेव, पतंजलि ग्रुप लॉन्च करेगा 'स्वदेशी जींस'

योग गुरु रामदेव ने आज कहा कि पतंजलि समूह परिधान क्षेत्र में दस्तक देगा और Сस्वदेशी जिंसТ इस साल के अंत या अगले साल पेश किया जाएगा। बाबा रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि युवाओं की तरफ से अच्छी मांग है और इसीलिए पतंजलि ने विदेशी ब्रांड से टक्कर लेने के लिये स्वदेशी जींस पेश करने का फैसला किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हम एक ऐसा देश बनना चाहते हैं जहां पेट्रोलियम आयात बिल शून्य हो: गडकरी

नीति आयोग भारत के लिए उर्जा आत्मनिर्भरता हासिल करने के संभावित तरीकों के रूप में मेथनॉल को अपनाने पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि क्या भारत ईंधन के नये रूप मेथनॉल को अपनाते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के महंगे आयात पर निर्भरता की अपनी आदत को छोड़ेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का चयन आज, रोहित पर रहेगा फोकस

संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयनसमिति आज यहां जब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करने के लिये बैठक करेगी तो पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा का टेस्ट मैचों में लचर प्रदर्शन चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जर्मनी की एंजेलिक कर्बर बनी यूएस ओपन की चैंपियन

जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2016 में अपना स्वर्णिम सफर जारी रखते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीतकर विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बनने की उपलब्धि का आज यहां शानदार जश्न मनाया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 204 of 245
  Prev   199   200   201   202   203   204     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links