Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
रिओ पैरालिंपिक्स: जौवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड

रियो पैरालिंपिक्स 2016 में भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। भारत के देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पुरुषों के जौवलिन थ्रो F46 इवेंट में गोल्ड जीतने वाले 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विराट से प्रेरित हूं और काफी कुछ सीखता हूं : विलियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान और मुख्य बल्लेबाज केन विलियम्सन ने विराट कोहली को Сमहान खिलाड़ीТ करार देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय कप्तान को खेलते हुए देखकर काफी कुछ सीखा है। 

आईसीसी टेस्ट रैकिंग में विश्व में तीसरे नंबर पर काबिज विलियम्सन ने यहां पत्रकारों से कहा, Сविराट महान खिलाड़ी है और तीनों प्रारूपों में गेंदबाजों पर दबदबा बनाये रखने की उनकी योग्यता उन्हें विशेष बनाती है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राफेल नडाल ने कहा, डेविस कप में हो सकती हैं विशेष चीजें

स्पेन की डेविस कप टीम के सदस्य राफेल नडाल ने कहा कि विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले में निचली रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ियों के लिये कुछ विशेष हो सकता है।

पिछले मुकाबलों में स्पेन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने का दर्द अब भी नडाल को खटकता है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
18 ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद भी नडाल से सीखना चाहते हैं पेस

खुद को महान खिलाड़ियों में बदलने वालों के लिए सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती और 18 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है कि वह स्पेन के महान खिलाड़ी रफेल नडाल को ट्रेनिंग और खेलते हुए देखकर सीख सकते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हर्षवर्धन कपूर बोले, मसाला फिल्म नहीं है 'मिर्जिया'

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म 'मिर्जिया' मसाला फिल्म नहीं है और अगर उनकी फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलती है तो वह यकीनन हैरान होंगे। हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से अपना अभिनय करियर शुरू करने जा रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राकेश ओमप्रकाश मेहरा का फिल्मों के प्रति जुनून देखकर हैरान हुए अनिल कपूर

फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का फिल्म के प्रति जुनून देखकर अभिनेता अनिल कपूर हैरान हैं। अभिनेता-निर्माता का कहना है कि वह उन लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं जो काम के प्रति जुनूनी होते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Сटाइगर जिंदा हैТ के लिए सलमान, कैटरीना फिर एक साथ

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी पूर्व महिला मित्र अभिनेत्री कैटरीना कैफ 2012 की एक्शन-रोमांस फिल्म Сएक था टाइगरТ के सीक्वल के लिए फिर से एक होने जा रहे हैं। Сटाइगर जिंदा हैТ फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे, 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बकरीद के मौके पर पूरी घाटी में कर्फ्यू, हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों से हो रही निगरानी

कई साल में पहली बार आज अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में ईद के मौके पर कर्फ्यू लगा दिया। घाटी में निगरानी के लिए हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों को तैनात किया गया है।

अलगाववादियों की ओर से संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय अधिकारियों तक मार्च निकालने के आह्वान के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कावेरी जल विवाद: बेंगलुरु में हिंसक प्रदर्शन के बाद 16 जगहों पर कर्फ्यू, कर्नाटक के CM ने बुलाई बैठक

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में कल पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ। इस विवाद से कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच तनाव बढता जा रहा है और हिंसा हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी विवाद से पैदा स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वित्त मंत्री अरुण जेटली पेंशनभोगियों के लिये शुरू करेंगे वेब पोर्टल

वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को पेंशनभोगियों के लिये वेब पोर्टल शुरू करेंगे। इसके जरिये पेंशनभोगी एक जगह जरूरी सूचना प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही उनकी शिकायतों का तेजी से निपटान हो सकेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 202 of 245
  Prev   197   198   199   200   201   202     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links