Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
प्रद्युम्न मर्डर : हरियाणा पुलिस ने नशीली दवाएं देकर जुर्म कबूल करवाया- बस कंडक्‍टर की पत्‍नी

रायन इंटरनेशनल स्कूल के सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए स्कूल बस कंडक्टर अशोक कुमार ने बुधवार को जेल से रिहाई के बाद कहा कि वह बहुत दर्द में है| वहीं, अशोक की पत्‍नी ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाए कि उसके पति को पुलिस ने काफी प्रताडि़त किया और जुर्म को जबरन कबूल करने के लिए दबाव बनाया था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रेग्‍नेंट बियोन्‍से का मजाक उड़ा बुरे फंसे ऋषि कपूर, Twitter पर हुए Troll

ऋषि कपूर अक्‍सर अपने ट्वीट्स के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहे हैं| हाल ही में ऋषि कपूर जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला के बयान का समर्थन कर ट्रोलिंग का शिकार हुए थे और अब उनके एक और ट्वीट से विरोध शुरू हो गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BJP नेता परेश रावल ने किया "चायवाला-बार-वाला" ट्वीट, Delete कर मांगी माफी

बीजेपी नेता और दिग्‍गज एक्‍टर परेश रावल ने "युवा देश" के अपमानजनक ट्वीट के संदर्भ में किए गए अपने ट्वीट के बाद अब यूटर्न मारते हुए माफी मांग ली है| डिलीट किए गए अपने ट्वीट में परेश रावल ने लिखा था, "हमारा चाय-वाला किसी भी सूरत में तुम्‍हारे बार-वाले से ज्‍यादा अच्‍छा है|" परेश रावल अपने इस ट्वीट में इंडियन यूथ कॉन्‍ग्रेस ऑनलाइन मैग्‍जीन द्वारा किए गए एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पद्मावती विवाद पर बोलने पर ट्रोल हुए वरुण धवन, दिया ऐसा जवाब

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती शूटिंग के वक्त से ही विवादों में बनी हुई है लेकिन अब जब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने लगी तो फिल्म से जुड़ा विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया| इस विवाद के चलते संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को अलग-अलग धमकियां मिल रही है| वहीं अब कई क्षेत्रों में फिल्म का विरोध किया जा रहा है| फिल्म को लेकर कई लोगों द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों को देख कई बॉलीवुड सेलेब्स हैरान है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली का बॉस कौन, एलजी या सीएम? सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फैसला

दिल्ली में एलजी और दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुना सकता है| इससे पहले 14 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान एलजी और आप सरकार की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा कि क्‍या संविधान या संसद से पारित किसी कानून के द्वारा दिल्‍ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया| दिल्‍ली सरकार की तरफ से पेश सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि दिल्‍ली को भारत की राजधानी घोषित करने के संबंध में इस तरह का कोई भी संदर्भ संविधान या किसी कानून के तहत नहीं मिलता|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे श्री श्री रविशंकर, अयोध्‍या विवाद पर चर्चा करेंगे

मध्‍यस्‍थता के जरिये अयोध्या विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे| शुक्रवार को श्री श्री ने कहा था कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे| वह आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए हुए हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पद्मावती विवाद में कूदा क्षत्रिय समाज, दीपिका-संजय भंसाली की गर्दन काटने वाले को 5 करोड़ देने का किया ऐलान

फिल्म पद्मावती को लेकर पैदा हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है| जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, विरोध के स्वर भी तेज होते जा रहे हैं| करणी सेना के एक सदस्य ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी है| करणी सेना के नेता महीपाल सिंह मकराना ने गुरुवार को धमकी दी कि अगर बालीवुड फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया और दीपिका पादुकोण अपनी भड़काऊ बातों से भावनाओं को भड़काना बंद नहीं करती हैं तो महाकाव्य रामायण में जिस तरह सूर्पणखा की नाक काट दी गई थी उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली : जूता निर्माता कंपनी ने ऐतिहासिक दीवार पर बना दी पेंटिंग, मांगनी पड़ी माफी

जूता निर्माता कंपनी प्यूमा ने चावड़ी बाजार में बनाए भित्तिचित्रों के मामले में गुरूवार को मांफी मांग ली है| प्यूमा को यह माफी अपने विज्ञापन अभियान के तहत पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक ऐतिहासिक इमारत को चित्रित करने के लिए मांगनी पड़ी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिग बॉस 11 के घर से बाहर आते ही बदली ढिंचैक पूजा की किस्मत, मिला यह बड़ा ऑफर

अपने गानों से फेम पाके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ढिंचैक पूजा ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है| जी हां, बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं ढिंचैक पूजा को भले ही दो हफ्तों में शो से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भी पूजा के गुड लक ने उनका साथ नहीं छोड़ा है| अब आप सोच रहे होंगे भला इसमें गुड लक कैसे हुआ, तो हम आपको बता दें कि पूजा जल्द ही एक नए टीवी शो में नजर आएंगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब इंदौर का नाम बदलकर इंदुर किए जाने की बहस शुरू

देश के कई शहरों के नामों में बदलाव के बाद इंदौर के नाम में परिवर्तन की बहस की मंगलवार को शुरूआत हो गई| नगर निगम के पार्षदों के सम्मेलन में एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का नाम बदलकर इंदुर किए जाने की मांग की गयी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 34 of 245
  Prev   29   30   31   32   33   34     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links