Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
कपिल शर्मा को हाई कोर्ट से मिली राहत, बीएमसी के नोटिस पर रोक

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा को राहत देते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को बीएमसी के अप्रैल में जारी एक नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी जिसमें शर्मा द्वारा कथित तौर पर गोरेगांव की एक 18 मंजिला इमारत में उनके फ्लैट में किये गये अवैध निर्माण को गिराने का निर्देश दिया था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुस्लिम पंथ : मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

मुस्लिम समाज के विभिन्न पंथों के विद्वानों और धर्मगुरुओं ने समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग की प्रश्नावली को लेकर विरोध दर्ज कराया। कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि समूह ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के बैनर तले मुंबई में मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता दारूल उलूम मोहम्मदिया के प्रमुख सैयद मोहम्मद खालिद अशरफ ने की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नौसेना में शामिल हुई परमाणु पनडुब्‍बी INS अरिहंत, अब भारत जल-थल-वायु से परमाणु हमला करने में सक्षम

भारतीय नौसेना की ताकत में अब और इजाफा हो गया है। भारतीय नौसेना में गुप्‍त तरीके से नई स्‍वदेशी परमाणु पनडुब्‍बी आईएनएस अरिहंत को शामिल कर लिया गया है। आईएनएस अरिहंत देश में निर्मित पहली न्यूक्लियर आर्म्ड सबमरीन है और इसे नेवी में शामिल कर लिया है। बता दें कि इस सबमरीन को इसी साल अगस्त में नेवी के बेड़े में शामिल किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब भारत दुनिया का छठा ऐसा देश बन चुका है जिसने खुद न्यूक्लियर आर्म्ड सबमरीन का निर्माण किया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अयोध्‍या में रामायण म्‍यूजियम के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा

पर्यटन मंत्री महेश शर्मा रामायण संग्रहालय स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस कदम को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले हिंदुत्व समर्थक तत्वों को लुभाने के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पर्यटन मंत्री आज इस रामायण म्‍यूजियम का ऐलान करेंगे। बाद में वे रामलला के दर्शन भी करने जाएंगे। इस म्‍यूजियम में भगवान राम और रामायण से जुड़ी चीजें होंगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बेटी श्वेता-बच्चन नंदा ने खोला पापा अमिताभ के लिविंग लीजेंड बने रहने का राज

श्वेता बच्चन नंदा से अक्सर यह सवाल किया जाता है कि- कौन सी चीज उनके पिता को कूल बनाती है? और श्वेता को लगता है कि बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालने की महानायक की कला ही उन्हें कूल बनाती है। यह कला उन्हें आज की पीढ़ी के अनुरुप बनाती है। 74 वर्षीय बच्चन ने अपने 73वें जन्मदिन पर अपनी बेटी द्वारा लिखे गये एक भावनात्मक पत्र को अपने ब्लॉग पर शेयर किया। इस पत्र में श्वेता ने बताया है कि कौन से चीज बच्चन को "लिविंग लीजेंड" बनाती है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंटरकनेक्टिविटी पर मुकेश अंबानी का बयान "जियो कोई जुआ नहीं बल्कि सोचा-समझा व्यापार"

रिलायंस इंड्रस्टी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज कहा कि उनका टेलीकॉम उपक्रम "जियो" कोई जुआ नहीं है बल्कि व्यापार के लिए सोच विचार के बाद लिया गया फैसला है। उन्होंने इंटरकनेक्टिविटी की समस्या को किसी मेधावी छात्र की रैगिंग किए जाने के समान बताया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भुवनेश्वर: SUM हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, दम घुटने से 30 मरीजो की मौत

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के सम अस्पताल में कल शाम लगी आग में लगभग 30 मरीजों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । यह राज्य में किसी अस्पताल में हुई भयावह घटनाओं में से एक है । हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। माना जा रहा है कि सम अस्पताल की पहली मंजिल पर बने डायलिसिस वॉर्ड में बिजली शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो पास के सघन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) सहित अन्य जगह तक तुरंत फैल गई । सम अस्पताल की इमारत चार मंजिली है ।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुंबई के मेकर टावर में लगी आग, हादसे में दम घुटने से 2 लोगों की मौत, 11 को बचाया गया

मुंबई में कफ परेड इलाके में बने मेकर टॉवर की 20वीं मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई।  जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमे 11 लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया "आग मेकर चैम्बर की 20वीं मंजिल पर लगी जिसके बाद दस दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया।" दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कफ परेड पर स्थित मेकर चैम्बर इमारत के "ए" विंग में यह आग सुबह छह बज कर करीब 37 मिनट पर लगी। उस समय लोग सो रहे थे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शरद पूर्णिमा पर करे ये उपाय और पाए अमृतवर्षा का लाभ

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा शनिवार यानी 15 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात्रि पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है और अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला: एसीबी ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान से की पूछताछ

दिल्ली के पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और आप के विधायक अमानतुल्ला खान से आज भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उनसे संगठन में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की गयी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 176 of 245
  Prev   171   172   173   174   175   176     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links