Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
सरकार ने साधा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना

विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता पर जनता की राय मांगे जाने के फैसले से जुड़ा विवाद शुक्रवार को उस वक्त और गहरा गया जब सरकार ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को थोपा नहीं जाना चाहिए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी ने भोपाल में किया "शौर्य स्मारक" का उद्घाटन, कहा-सेना बोलती नहीं पराक्रम करती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भोपाल में शहीदों के सम्मान में "शौर्य स्मारक" का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि सेना बोलती नहीं पराक्रम करती है। पीएम ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन एवं व्यवहार में एक नंबर की सेना है और सवा सौ करोड़ जनता का हौसला सेना की ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ब्रिक्स सम्मेलन : शी के साथ NSG और मसूद अजहर का मुद्दा उठा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता के भारत के दावे और चीन द्वारा जैश ए मोहम्मद प्रमुख तथा पठानकोट हमले के साजिशकर्ता मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र की पाबंदी को रोकने जैसे मुद्दे कल यहां चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में उठा सकते हैं। आतंकवाद के खतरे से निपटने के तरीकों और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सहित कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ब्रिक्स सम्मेलन के इतर वार्ता में चर्चा हो सकती है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीवी सिंधु : आगामी टूर्नामेंट में बिना दबाव के खेलना चाहुंगी

डेनमार्क ओपन से अंतरराष्ट्रीय सर्किट में वापसी करने को तैयार शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने आज कहा कि रियो ओलंपिक के रजत पदक ने उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ाया है और वह आगामी प्रतियोगिताओं में बिना किसी दबाव के खेलना चाहेंगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुगाले और बावने ने तोड़ा रणजी में 69 साल का रिकार्ड

महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने आज यहां दिल्ली के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 594 रन की अटूट साझेदारी करके रणजी ट्राफी में किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी भागीदारी का नया रिकार्ड बनाया लेकिन पारी समाप्त घोषित करने के अप्रत्याशित फैसले के कारण वे केवल 30 रन से विश्व रिकार्ड बनाने से चूक गये। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्में नहीं दिखाएंगे थिएटर मालिक, "ए दिल है मुश्किल" की मुश्किलें बढ़ी

सिनेमा ओनर्स एग्जिविटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओईएआई) ने फैसला किया है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों वाली की भी फिल्मों को नहीं दिखाएगा। थिएटर मालिकों के इस निर्णय को पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के निर्माताओ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। थिएटर मालिकों के संगठन ने कहा है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्में थिएटरों में रिलीज नहीं केरगा। सीओईएआई के इस फैसले से करन जौहर की फिल्म "ए दिल है मुश्किल" मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
काजोल ने आखिरकार खोल ही दिया राज, क्योकि अजय देवगन से शादी

बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन को बॉलीवुड की दुनिया में एक सफल शादीशुदा जोड़े के तौर पर माना जाता है। भिन्‍नताएं होने के बावजूद ये दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट कहे जाते हैं। कालोज ने हाल में अजय देवगन से शादी करने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मरने के बाद भी इतना कमा रहे है माइकल जैकसन, जानकर हो जायेंगे हैरान

फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे अधिक कमाई वाले दिवंगत सेलिब्रिटी की अपनी ताजा सूची में पॉप स्टार माइकल जैकसन को शीर्ष पर रखा है। पत्रिका के अनुसार बीते 12 महीने में किसी भी दिवंगत सितारे की तुलना में माइकल जैकसन की कमाई सबसे अधिक रही। दिवंगत सेलिब्रिटी की वाषिर्क सूची में माइकल जैकसन  रिकॉर्ड 82.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इस दिवाली इंडियन गोल्ड क्वॉयन की बढ़ सकती है मांग

भारत सरकार की महात्वाकांक्षी स्वर्ण मौद्रीकरण योजना के तहत पेश सोने के सिक्के "इंडियन गोल्ड क्वॉयन" को शुद्धता और विश्वसनीयता के कारण उपभोक्ता दूसरे स्वर्ण सिक्कों से अधिक पसंद कर रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रत्येक 81 हजार साल में अपना रूप बदलता है चंद्रमा

एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि चंद्रमा हर 81 हजार साल में अपना रूप बदलता है। उसके रूप में यह बदलाव धूमकेतुओं और क्षुद्र ग्रहों की बमबारी से उसकी सतह पर होने वाले परिवर्तनों के कारण होता है। इस बदलाव की गति अब तक सोची गई गति से सौ गुना ज्यादा तेज है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 177 of 245
  Prev   172   173   174   175   176   177     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links