| क्या आप अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड भूल गए है? ये रहा सस्ता उपाय | ||
|
|
अक्सर अपने देखा होगा ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को लॉक करके रखते हैं। जब भी उसे यूज करते हैं तो पहले पासवर्ड डालते हैं तब फोन ओपन हो जाता है। ऐसा हम इसलिए करते हैं ताकि कोई भी हमारे फोन के फोटो, वीडियो, इम्पोर्तानट फाइल इत्यादि तक नहीं पहुंच पाये। लेकिन कभी-कभी हम अपने स्मार्टफोन के पैटर्न लॉक पासवर्ड को भूल जाते हैं। जब हम पार्सवर्ड भूल जाते हैं तो हम काफी परेशान हो जाते हैं। पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे बताये गए विधि से आप अपने स्मार्टफोन को ओपन कर सकते हैं।
|
| भारत और रूस के बीच डिफेंस सिस्टम डील हो सकती है सील | ||
|
|
भारत के साथ रूस जल्द ही S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की 39 हजार करोड़ की डील पर मुहर लग सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गोवा में ब्रिक्स समिट से इतर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दिन 39 हजार करोड़ रुपए वाली इस डील पर दस्तखत किए जा सकते हैं। यह एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम 400 किलो मीटर की दूरी से आ रहे दुश्मनों के विमान, मिसाइलों और ड्रोन को एक साथ ट्रैक कर सकेगा।
|
| आज भोपाल जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और करेंगे शौर्य स्मारक उदघाटन | ||
|
|
भारत माँ की रक्षा हेतु देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान और लोगों में राष्ट्रभक्ति भाव जगाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में बनाये गये शौर्य स्मारक का उदघाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
|
| योगेंद्र यादव : अब दिल्ली के शासन में नहीं रही "आप" की रूचि | ||
|
|
दिल्ली सरकार का केंद्र के साथ लगातार टकराव होने के बीच स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने आज आप पर यह कहते हुए जोरदार हमला बोला कि राजधानी के शासन में उसकी "न्यूनतम रूचि" है और वह दिल्ली का इस्तेमाल अन्य राज्यों में प्रभाव जमाने के लिए कर रही है। एक समय में आप के एक प्रमुख विचारक और अब गत दो ऑक्टबर को स्थापित स्वराज इंडिया के अध्यक्ष यादव ने जोर देकर कहा कि आप का ध्यान बाहरी राज्यों में है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के संसाधनों और उसके महत्व का इस्तेमाल अपनी पार्टी का प्रभाव विस्तारित करने के लिए कर रहे हैं।
|
| जानिए वजह क्यों हो सकता है आपका मोबाइल नंबर 11 डिजिट का! | ||
|
|
हो सकता है कि आनेवाले दिनों में आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाय 11 डिजिट यानी 11 अंकों का हो जाये। तेजी से बढ़ते मोबाइल ग्राहकों की वजह से देश में नंबर सीरीज का संकट होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक 10 डिजिट का नंबर का सीरीज तेजी से खत्म हो रहा है।
|
| अभिनेता रणवीर सिंह ने महिलाओं को बताया दिलेर और संवेदनशील | ||
|
|
फिल्म "बेफिक्रे" के अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह महिलाओं को पुरुषों से बहुत बेहतर मानते हैं। अपनी आगामी फिल्म "बेफिक्रे" के ट्रेलर लांच पर अभिनेता ने महिलाओं का गुणगान करते हुए कहा कि महिलाएं दिलेर होती हैं। वे संवेदनशील और पुरुषों से बहुत आगे हैं। वाकई, मैं उनके प्रति मोहित और मुग्ध हूं। मेरी भारतीय और फ्रेंच गर्लफ्रेंड रही है और उनके साथ के कई बेहतरीन पल रहे हैं।
|
| डोनाल्ड ट्रंप : सत्ता में आया तो मेरा प्रशासन ISIS के खात्मे पर ध्यान केंद्रित करेगा | ||
|
|
राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो उनका प्रशासन "बेतहाशा हस्तक्षेप को रोकेगा" और इसके बजाय "आईएसआईएस को हराने और पूरी तरह खत्म करने" पर ध्यान केंद्रित करेगा।
|
| भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज पर रहा टीम इंडिया का दबदबा, अश्विन रहे शिखर पर | ||
|
|
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड पर सीरीज में मिली 3-0 की जीत के लिये पूरी टीम का श्रेय ऐसे ही करार नहीं दिया बल्कि आंकड़ों से खुलासा होता है कि उनका आकलन इस परिदृश्य में इतना सटीक क्यों दिखता है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 विकेट अपने नाम किये जबकि रविंद्र जडेजा ने 14 विकेट हासिल किये और दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के कुल 60 विकेट में से 41 विकेट चटकाये।
|
| अफगान शांति को कश्मीर से जोड़ने पर अमेरिका ने पाकिस्तान की निंदा की | ||
|
|
उरी हमले को सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को आत्मरक्षा का अधिकार कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया।
|
| पाकिस्तान मीडिया ने सरकार और आर्मी को किया कटघरे में खड़ा और पूछा - क्यों नहीं करते हाफिज-मसूद के खिलाफ कार्यवाही? | ||
|
| पाकिस्तान के एक अखबार ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर नवाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी आर्मी को कटघरे में ला खड़ा किया है। पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने सरकार और पाक सेना से पूछा है कि जमात-उद-दावा का मुखिया हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता जबकि ये दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अखबार ने अपने संपादकीय में सरकार और सेना को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
|
|
Page 178 of 245 |
||
|
||