Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
J&K: पंपोर में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी, 'बिल्डिंग में छिपा एक आतंकी मारा गया'

जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नजदीक पंपोर में एक सरकारी इमारत में आतंकवादियों को घुसे हुए 52 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहा ये मुठभेड़ आज तीसरे दिन भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि बिल्डिंग में छिपा एक आतंकी मारा जा चुका है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खुफिया इनपुट के मद्देनजर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी कड़ी की

पाकिस्तान की Сबोर्डर एक्शन टीमТ द्वारा हमले की आशंका के खुफिया इनपुट को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रहा है।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, Сनिगरानी बढ़ाई गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और आतंकवाद के पुतले जलाए गए

देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर लोगों ने मंगलवार को रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतले जलाने की परंपरा के साथ दशहरा मनाया। इस बार आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रतीक के रूप में भी पुतले जलाए गए।

सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर के बीच देशभर में पटाखों से भरे इन पुतलों के दहन के साथ दशहरा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दशहरा के मौके पर पीएम मोदी ने लखनऊ से पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले-आतंकवाद का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जा सकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन करार देते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत है और जो आतंकवाद को पनाह देते हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जा सकता। यहां ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान पर दशहरा मेले में शामिल होने पहुंचे मोदी ने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा, Сजो आतंकवाद करते हैं, उनको जड़ से खत्म करने की जरूरत पैदा हुई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राजनाथ की पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी- हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, यदि कोई छेड़ेगा तो फिर छोड़ेंगे नहीं

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने यह साबित किया है कि वह एक मजबूत देश है। हमने बीते कुछ दिनों में अपनी मजबूती साबित की है और हमने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत एक भारत एक ताकतवर देश है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
RSS के स्‍थापना दिवस पर बदल गई स्‍वयंसेवकों की पोशाक, खाकी निकर की जगह फुलपैंट को अपनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को विजयदशमी के दिन अपने स्थापना दिवस के मौके पर अपने 90 साल पुरानी यूनिफॉर्म खाकी हाफ पैंट को त्यागकर भूरे रंग की फुल पैंट को अपना लिया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अपने गणवेश में 90 साल से शामिल खाकी निकर को छोड़कर ब्राउन रंग की पतलून पहन लिया। इस तरह से इस संगठन में एक पीढ़ीगत बदलाव आ गया, जिसे भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है। दशहरा पर संघ के स्थापना दिवस के मौके पर संघ की वेशभूषा में यह बदलाव आया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन की बिक्री पर लगी रोक

सैमसंग ने दुनिया भर के ग्राहकों से अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन का इस्तेमाल बंद करने को कहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को लेकर जारी सुरक्षा चिंता को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है। 

दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज कंपनी ने वैश्विक स्तर पर संकटग्रस्त हैंडसेट की बिक्री तथा उसका एक्सचेंज (बदलना) भी रोक दिया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंदौर के होलकर स्टेडियम में बरकरार रहा भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड

भारत की आज यहां न्यूजीलैंड पर तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत के साथ होलकर स्टेडियम में किसी भी प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के इस स्टेडियम में भारत पिछले 10 साल के दौरान लगातार 5 मुकाबले जीत चुका है जिनमें चार एक दिवसीय मैच शामिल हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत की 3-0 से जीत के बाद कोहली को सौंपी गई टेस्ट चैंपियनशिप गदा

कप्तान विराट कोहली को आज यहां भारतीय टीम के टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने के लिये आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा सौंपी गयी। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 321 रन की जीत से सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम रहे सुनील गावस्कर ने एक समारोह में कोहली को यह प्रतिष्ठित गदा सौंपी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
74वें जन्‍मदिन पर पाक कलाकारों पर बोले अमिताभ बच्‍चन- देश गुस्‍से में, सभी के लिए एकता दिखाने का वक्‍त

उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लगाने की चौतरफा उठ रही मांग के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा है कि देश में नाराजगी है और अब समय आ गया है कि हम देश के जवानों के साथ खड़े दिखें। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस आशय के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ ने यह बात कही।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 179 of 245
  Prev   174   175   176   177   178   179     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links