इस वजह से खड़े होते हैं रोंगटे, ये हैं बॉडी में होने वाले कुछ बदलावों की वजह |
| इंसानों की बॉडी गहरे रहस्यों का घर है। हम सांस लेते हैं, खाना खाते हैं और कई तरह के काम करते हैं। लेकिन हमारी बॉडी कई बार कुछ ऐसी एक्टिविटीज करती है, जिसका रीजन काफी कम लोगों को मालूम होगा। जैसे कई बार कुछ परिस्थितियों में हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा काफी देर तक पानी में रहने की वजह से हमारी स्किन सिकुड़ जाती है। आज हम आपको बॉडी में होने वाले इन कुछ खास बदलावों की वजह बताने जा रहे हैं।
|
युवाओं में तेजी से बढ़ रही पैर सूजने की बीमारी |
| एक ताजा शोध में यह बात सामने आई है कि वैरिकोज वेन्स यानी पैरों की नसें सूजने की बीमारी युवाओं में चिंता का कारण बन रही है। करीब 7 प्रतिशत युवा इस स्थिति से परेशान हैं। इस रोग से महिलाओं को चार गुना अधिक खतरा रहता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, पैरों की नसें सूजने के कुछ प्रमुख कारण हैं शारीरिक व्यायाम न करना, एक ही जगह देर तक बैठे रहना, तंग कपड़े और ऊंची एड़ी के जूते पहनना।
|
फैटी लीवर से हो सकता है लीवर कैंसर, यहां देखें बचाव के उपाय |
| एनएफएफडीएल अल्कोहल की वजह से तो नहीं होता, लेकिन इसकी अधिकता होने पर स्थिति जरूर खराब हो सकती है। प्रारंभिक अवस्था में यह रोग खत्म हो सकता है या वापस भी लौट सकता है। एक बार सिरोसिस बढ़ जाए तो लीवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। ऐसा होने पर, फ्लुइड रिटेंशन, मांसपेशियों में नुकसान, आंतरिक रक्तस्राव, पीलिया और लीवर की विफलता जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं।
|
टमाटर खाने के ये फायदे जानकर हो जायेंगे आप हैरान |
| आपने टमाटर का सेवन करने का फायदा तो खूब सुना होगा लेकिन शायद ही आपने टमाटर खाने से होने वाले इस फायदे के बारे में सुना हो जो हम आपको आज पता रहे हैं| नई रिसर्च में सामने आया है कि टमाटर का रोजाना सेवन करने से आप त्वचा कैंसर की समस्या से दूर रहते हैं| जी हां वैज्ञानिकों ने अध्ययन में टमाटर के कैंसर से लड़ने की क्षमता की पुष्टि की है|
|
खाने के तुरंत बाद चाय पीना है कई बीमारियों को न्यौता देना |
| लोग अक्सर खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं| कई लोग सुबह के नाश्ते और रात के डिनर के बाद चाय पीते हैं| लेकिन राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने खानपान की जो गाइडलाइन जारी की उसमें इस आदत को छोड़ने की सलाह दी गई है|
|
त्वचा का सांवलापन दूर करने के लिए इन 5 फलों के छिलकों का उपयोग करें |
| फलो के छिलके का इस्तमाल करने से बहुत ज्यादा फायद होता है इन 5 फलों के छिलके की तरबूज, संतरे, केले, अनार, पपीता, इन फलो के छिलके को हम भरपुर मात्रा में सेवन कर सकते है | त्वचा का सांवलापन दूर करने के लिए इन 5 फलों के छिलको का उपयोग किया जाता है|
|
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है पूरी नींद लेना |
| आज कल की बिजी लाइफस्टाइल और दिन भर ऑफिस में भागदौड़ से इंसान इतना परेशान हो जाता है कि रात में उसे ठीक से नींद नहीं आती है| ठीक से ना सो पाने के कारण आगे चलकर यह अनिद्रा नामक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेता हैं| अनिद्रा की समस्या होने पर शरीर को और भी कई तरह के नुकसान होने लगते हैं जैसे कि इम्युनिटी का कमजोर होना, मोटापा बढ़ जाना इत्यादि| इसके अलावा रोजाना ठीक से ना सो पाने के कारण आपके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है|
|
नाइट शिफ्ट में काम करने से बुरी तरह प्रभावित होता है स्वास्थ्य |
| रात के वक्त यानी नाइट शिफ्ट में काम करना आपके स्वास्थय के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है| एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नाइट शिफ्ट में जिगर यानी लीवर बुरी तरह प्रभावित होता है| लिवर 24 घंटों में दिन और रात के हिसाब से भोजन और भूख के चक्र का आदी हो जाता है|
|
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है शर्बत, जाने विभिन्न तरह के टेस्टी शर्बत |
| गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है| इसलिए इन दिनों कोल्ड ड्रिंक और पैकेज फ्रूट जूस जैसी अन्हेल्दी चीजें नहीं बल्कि घर में बनने वाले विभिन्न तरह के हेल्दी और टेस्टी शर्बत ही पिएं|
|
रक्तदान करने से होते है कई बड़े फायदे |
| ब्लड डोनेशन हर साल लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाता है| ये थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारी के मरीज़ों की ज़िंदगी के दिनों को सही दवाओं और सर्जरी के साथ बढ़ाने में मदद करता है| इसका मां और शिशु के स्वास्थ्य में भी बड़ा योगदान है| ये बात जानना जरूरी है कि इंसान का खून बनाया नहीं जा सकता, जो लोग इसे डोनेट करते हैं केवल वही इसका स्रोत होते हैं| इसीलिए जरूरी है कि लोग ब्लड डोनेट करें|
|
Page 3 of 8 |
||
|