Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
अखिलेश की हुई समाजवादी पार्टी; साइकिल की लड़ाई बेटे से हारे मुलायम

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी पर वर्चस्व को लेकर लगभग दो महीने चले शह मात के खेल में मुख्यमंत्री अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को पछाड़कर अन्तत: साइकिल की सवारी कर ली। पिता-पुत्र के खेमों में चले दावे-प्रतिदावे को समाप्त करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 दिन की दस्तावेजी जंग के बाद सोमवार को अखिलेश खेमे को असली समाजवादी पार्टी करार देते हुए उन्हें साइकिल चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया और इस तरह से 25 साल पहले बनी समाजवादी पार्टी अखिलेश की हो गयी और उन्हें इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मान्यता मिल गयी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी, कई हिरासत में

जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के विरोध के बीच, पुलिस ने कुछ दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर जल्लीकट्टू का आयोजन कराने का प्रयास कर रहे कई लोगों को आज हिरासत में ले लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जलियांवाला बाग की 100वीं बरसी अंग्रेजों के लिए माफी मांगने का अच्छा मौका: थरूर

कांग्रेस सांसद एवं लेखक शशि थरूर ने रविवार को कहा कि जलियांवाला बाग की 2019 में 100वीं बरसी अंग्रेजों के लिए अपने शासन काल के दौरान भारतीयों पर की गई सभी गलतियों के लिए माफी मांगने का अच्छा मौका होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फ्रांस चाहता है कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करे संयुक्त राष्ट्र

चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को रोकने के कुछ दिनों बाद फ्रांस ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की वकालत की है। फ्रांस का कहना है कि इस तरह की पहल के पक्ष में काफी मजबूत तर्क हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद दंगल का जलवा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी कायम

बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद दंगल का जलवा जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी कायम है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार जीते। आलिया भट्ट ने उड़ता पंजाब में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म बिरादरी के बड़े सितारों से सजा प्रतिष्ठित 62वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी शाहरुख खान ने की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मां का रक्तचाप बता सकता है कि होने वाला बच्चा लड़का होगा या लड़की

एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि होने वाली मां के रक्तचाप से बच्चे के लिंग का पता चल सकता है। इसके मुताबिक गर्भाधान से पहले जिन महिलाओं का रक्तचाप कम होता है उनके द्वारा बेटी को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पुणे वनडे में भारत की ऐतिहासिक जीत; इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, कोहली और जाधव ने खेली रिकॉर्ड पाटनरशिप

पुणे वनडे में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विराट कोहली और केदार जाधव की शतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने 122  और केदार जाधव ने 120 रन की शानदार पारी खेली। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले जवानों को मिल सकती है सजा - सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि अपनी शिकायतों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले जवानों को सजा दी जा सकती है क्योंकि उनके इस कृत्य से देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों का मनोबल गिरता है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म ओके जानू रिव्यू: आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री अच्छी लेकिन जादू दोहराने में नाकाम

बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 की खासी सफलता के बाद आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर फिल्म ओके जानू में नजर आए हैं। लिव-इन रिलेशनशिप पर बेस्ड ओके जानू में आदित्य और श्रद्धा ने एक्टिंग तो अच्छी की है लेकिन कहा जाए तो इस फिल्म में वो पिछली सफलता दोहराने में नाकाम रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 144 of 245
  Prev   139   140   141   142   143   144     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links