Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
दंगल फेम जायरा वसीम ने खेल मंत्री विजय गोयल पर साधा निशाना

खेल मंत्री विजय गोयल ने दंगल फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम की तुलना एक पेंटिंग से की थी, जिसमें एक महिला बुर्का पहने हुए है लेकिन अभिनेत्री ने उनकी इस तुलना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनको अभद्र चित्रण से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने ट्रंप को बधाई दी, बोले आपके साथ काम करने को लेकर आशावान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और सहयोग की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर आशावान हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, शपथ लेने के बाद बोले-आज से "अमेरिका फर्स्ट" होगा मूलमंत्र

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली जिसके साथ ही उनके चार साल के उस कार्यकाल की विधिवत शुरुआत हो गई जिससे लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं। लोगों की उम्मीदों को ही ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने कहा कि "अमेरिका फर्स्ट" (अमेरिका सबसे पहले) उनकी सरकार का मूलमंत्र होगा और सत्ता वाशिंगटन से जनता को हस्तांतरित की जाएगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रम्प आज रात बनेंगे US प्रेसिडेंट, सेरेमनी का पहली बार बायकॉट करेंगे 60 डेमोक्रेट्स

डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार रात 10.30 बजे यूएस के 45वें प्रेसिडेंट के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार रात अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचे। देश में जश्न शुरू हो गए हैं। इसके लिए करीब नौ लाख लोग जमा हो रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी में महागठबंधन को बड़ा झटका, राष्ट्रीय लोक दल का समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होगा गठजोड़

यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देजर राज्य में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने की कवायद के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ तालमेल ना करने का फैसला किया है। अजीत सिंह की अगुवाई वाली पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के साथ अब समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। अब सिर्फ समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ ही गठबंधन होगा। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने इसे लेकर गुरुवार को जानकारी दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कटक वनडे में युवी और धोनी का धमाल, इंग्लैंड को हराकर भारत ने जीती सीरीज

युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को यहां अपना पुराना रंग दिखाकर दिलकश शतकीय पारियां खेली जिससे भारत ने रोमांच से भरे बड़े स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इयोन मोर्गन के साहसिक शतक पर पानी फेरकर इंग्लैंड को 15 रन से हराया और तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा बने सीबीआई के नए डायरेक्टर

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई डायरेक्टर पद के लिए वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वर्मा दो साल तक सीबीआई चीफ रहेंगे। वह अनिल सिन्हा की जगह लेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु सरकार जल्लीकट्टू पर अध्यादेश जारी करेगी, मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से विरोध-प्रदर्शन खत्म करने को कहा

तमिलनाडु सरकार ने जल्लीकट्टू पर अध्यादेश लाने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरेसल्वम ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार जल्लीकट्टू का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अध्यादेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने के बाद अध्यादेश जारी किया जाएगा। गौर हो कि तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर पाबंदी का जबर्दस्त विरोध हो रहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
संसदीय समिति के सवालों में उलझे उर्जित पटेल तो मनमोहन ने किया बचाव

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी के मुद्दे पर बुधवार को जब संसदीय समिति के समक्ष पेशी के दौरान सवालों से घिर गए तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हस्तक्षेप कर उनका बचाव किया। यह जानकरी समिति के विश्वस्त सूत्रों ने दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए ओबामा ने PM मोदी को फोन कर कहा- शुक्रिया

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने वाली साझेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के एक ब्यौरे के अनुसार, ओबामा ने उनकी साझीदारी के लिए शुक्रिया अदा करने और रक्षा, असैन्य परमाणु उर्जा एवं लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने समेत सहयोग के साझे प्रयासों की समीक्षा के मकसद से कल मोदी से फोन पर बात की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 142 of 245
  Prev   137   138   139   140   141   142     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links