Visitors online: 005

Latest Headlines

Home » Headlines
आम बजट 2017 : नौकरी पेशा और छोटी कंपनियों को मिली टैक्स में राहत

वर्ष 2017-18 के आम बजट में नोटबंदी से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिये निम्न मध्यम वर्गीय नौकरी पेशा लोगों को आयकर में राहत और छोटे उद्योगों के लिये कंपनी कर में कटौती सहित अनेक उपायों की घोषणा की गई है। किसानों की आय दोगुनी करने, साफ-सफाई, बिजली, रेलवे, सड़क सहित जरूरी ढांचागत सुविधायें उपलब्ध कराने और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर दिलाने के लिये अनेक पहल की गई हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आर्थिक समीक्षा 2016-17: करों में कटौती पर जोर, नोटबंदी के झटके से वृद्धि दर घटकर 6.5% रहने का अनुमान

संसद में मंगलवार को प्रस्तुत आर्थिक समीक्षा की सिफारिशों पर चलें तो मोदी सरकार के बुधवार को पेश होने वाले आम बजट में व्यक्तिगत आयकर दरों में कुछ राहत मिल सकती है और कंपनी कर की दरों में कटौती की दिशा में भी ठोस पहल हो सकती है। वर्ष 2016-17 की आर्थिक समीक्षा में नोटबंदी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिये न केवल व्यक्तिगत आयकर की दरों में कटौती की जरूरत बल्कि कंपनी कर में कमी लागे की योजना को तेजी से लागू करने की सिफारिश की गयी है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. अहमद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. अहमद का दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात निधन हो गया।एक वरिष्ठ चिकित्सक ने अहमद के निधन की पुष्टि की है। वह 78 वर्ष के थे। अहमद को कल आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बजट 2017 LIVE: अरुण जेटली संसद भवन पहुंचे, आज ही बजट पेश होने की संभावना

सांसद ई-अहमद के निधन की वजह से संसद में आज 2017 का आम बजट पेश होने को लेकर असमंजस बना हुआ है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं जिससे आज बजट पेश होने की संभावना बढ़ गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फ्रांस की आइरिस मितेनेयर को मिला मिस यूनिवर्स 2017 का ताज

फ्रांस की आइरिस मितेनेयर ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 65वें सत्र में वर्ष 2017 का ताज अपने नाम कर लिया वहीं हैती की राक्वेल पेलिशियर दूसरे स्थान पर रहीं। मूल रूप से पेरिस की रहने वाली 24 वर्षीय आइरिस दंत शल्य चिकित्सा में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद अब उनका लक्ष्य दांतों और मुख की स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने का है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एच1बी वीजा कड़ा करने के लिए ट्रंप का नया आदेश, IT पेशेवरों की बढ़ सकती है मुश्किलें

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कामकाजी वीजा कार्यक्रमों संबंधी नियमों को कड़े करने वाले एक नए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इन वीजा कार्यक्रमों में एच1बी और एल1 वीजा शामिल हैं, जिनका उपयोग भारतीय आईटी पेशेवर करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नया कार्यकारी आदेश अमेरिका में आव्रजन सुधार का एक हिस्सा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
26/11 मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद लाहौर में किया गया नज़रबंद

ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव डालने के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को आज रात लाहौर में नजरबंद कर दिया गया।  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रपति के संबोधन से आज शुरू होगा बजट सत्र, पेश होगा 2017-18 का आर्थिक सर्वेक्षण

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार आर्थिक सर्वे पेश करेगी। आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कनाडा के क्यूबेक सिटी मस्जिद में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, हिरासत में लिए गए दो लोग

कनाडा के क्यूबेक सिटी की एक मस्जिद में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। क्यूबेक पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि कल देर रात हुई गोलीबारी में लोग मारे गए हैं। बहरहाल, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि कितने लोग गोलीबारी में मारे गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
115 दिन पाकिस्तान में कैद रहे सैनिक की दर्दनाक कहानी, शरीर पर चोटों के निशान

पाकिस्तानी सेना के चंगुल से 115 दिनों बाद छूटकर भारत लौटे सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण (22) सुधबुध खो बैठे हैं। सेना की 37 राष्ट्रीय राइफल के इस सिपाही के दिल में पाकिस्तान में हुए जुल्म इस तरह घर कर गए हैं कि उनकी मानसिक हालत बिगड़ गई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 137 of 245
  Prev   132   133   134   135   136   137     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links