Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
शशिकला के तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सस्पेंस

AIADMK की महासचिव वीके शशिकला के तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में तत्काल शपथ लेने की संभावनाएं बहुत कम हो गईं क्योंकि राज्यपाल सी विद्यासागर राव नयी दिल्ली से चेन्नई के बजाय मुंबई रवाना हुए। इन खबरों के बीच कि राव शशिकला को पद की शपथ दिलाने से पहले कानूनी सलाह ले रहे हैं, महाराष्ट्र राजभवन सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार रात मुंबई आ रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 100 से ज्यादा लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इनमें से 50 लोग एक ही गांव के हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
I For INDIA में नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गाए गीत, आगे पढ़े

ज़ी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ने अपने ख़ास कार्यक्रम आई फॉर इंडिया के ज़रिए देश के वीर सपूतों को सलाम किया। देश की ख़ातिर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद में रखे गए इस कार्यक्रम मे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने समां बांध दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फेसबुक में लाइक करने या करवाने की लत लगी तो हो सकती है भारी परेशानी

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लाइक करना और स्टेट्स डालना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता है। यह जानकारी एक नये अध्ययन में सामने आयी है। सैन डियागो स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर होली शक्या और उनके सहयोगियों ने करीब 5,200 लोगों पर तीन चरणों में किये गये अध्ययन से आंकड़ें एकत्र किये हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ओ. पनीरसेल्लवम ने दिया इस्तीफा, शशिकला नटराजन होंगी तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री

तमिलनाडु में राजनीतिक पारा गर्माया जा रहा है, कल रविवार AIADMK विधायक दल की बैठक में शशिकला नटराजन को विधायक दल की नेता चुन लिया गया है। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने वी. के. शशिकला के नाम का प्रस्ताव अन्नाद्रमुक विधायक दल के नेता के रूप में किया। ओ. पनीरसेल्लवम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब शशिकला नटराजन का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आयकर विभाग ने चुनाव आयोग से कहा, आप का चंदा रिकार्ड गलत

आयकर विभाग ने 27 करोड़ रूपये के चंदे के बारे में आम आदमी पार्टी द्वारा तैयार ऑडिट रिपोर्ट में विसंगति होने और इसके गलत होने का दावा किया है। चुनाव आयोग को सौंपी गयी एक रिपोर्ट में पिछले एक साल से ज्यादा समय से पार्टी की चंदा सूची की जांच कर रहे विभाग ने कहा है कि 2013-14 और 2014-15 के दौरान आप के चंदा रिकार्ड में Сतथ्यात्मक विसंगतियांТ हैं और विभिन्न चंदादाताओं से प्राप्त वास्तविक रकम से मेल नहीं खाता।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पंजाब-गोवा में मतदान आज; गोवा का खाना दिल्ली से ज्यादा अच्छा; वोट डालकर बोले पर्रिकर

पांच राज्यों में 36 दिनों तक चलने वाले इलेक्शन की शुरुआत आज पंजाब और गोवा से हो रही है। शनिवार सुबह 7 बजे गोवा में 40 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई। पंजाब की 117 सीटों के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। 10 साल से सरकार चला रही अकाली-बीजेपी और विपक्ष में मौजूद कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से पंजाब में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डेविस कप : रामकुमार और यूकी भांबरी ने भारत को दिलाई 2-0 से बढ़त दिलायी

रामकुमार रामनाथन ने युकी भांबरी की सीधे सेटों में जीत के बाद शानदार फतह हासिल की जिससे भारत ने आज यहां एशिया ओसनिया ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के शुरूआती दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। युकी हालांकि अपनी जीत में इतने चमकदार नहीं रहे लेकिन फिर भी उन्होंने फिन टीयर्ने को पहले एकल में सीधे सेटों में 6-4 6-4 6-3 से पराजित किया। इसके बाद रामकुमार शानदार रहे, उन्होंने दूसरे एकल मैच में जोस स्टाथम पर 6-3 6-4 6-3 से जीत दर्ज की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जॉली एलएलबी-2 के रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं से कहा- पहले हाईकोर्ट जाएं

उच्चतम न्यायालय ने जॉली एल एल बी 2 के निर्माताओं से आज कहा कि कि उन्हें इस फिल्म की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश से राहत पाने के लिए फिर से उच्च न्यायालय ही जाना होगा। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और नयायमूर्ति की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह फिल्म निर्माता की ओर से दायर याचिका लंबित रख रहे हैं परंतु राहत के लिए वे बंबई उच्च न्यायालय जायें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वीजा पर कुवैत का ट्रंप कार्ड, पाकिस्तान समेत पांच देशों के वीजा पर रोक

कुवैत ने आतंकवाद को रोकने के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लेते हुए पांच देश यानी ईरान,ईराक,पाकिस्तान,अफगानिस्तान और सीरिया के नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। इन देशों के नागरिकों को वीजा देने पर कुवैत ने बैन लगा दिया है जिसकी वजह से इन देशों के नागरिक कुवैत में एंट्री नहीं कर सकते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 135 of 245
  Prev   130   131   132   133   134   135     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links