Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
शशिकला के करीबी पलानीस्‍वामी बने तमिलनाडु के नए सीएम, 30 मंत्रियों के साथ ली शपथ

वी के शशिकला के समर्थक इडाप्पडी के. पलानीस्वामी गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी जिससे अन्नाद्रमुक महासचिव के खिलाफ कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम की बगावत से राज्य में शुरू हुई राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गयी। पलानीस्वामी पिछले नौ महीने में इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उन्‍नाव रैली में बोले अखिलेश- मायावती के झांसे में ना आए जनता, बुआ ने अभी से ही स्‍वीकार कर ली अपनी हार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा समेत किसी भी दल से कोई तालमेल ना करने का दावा जताने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती के झांसे में नहीं आने की सलाह देते हुए बुधवार को कहा कि बसपा की नेता कब किससे समझौता कर ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। साथ ही, उन्‍नाव में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता अब तक पीएम के मन की बात समझ नहीं पाई है। पीएम कभी मन की बात क्‍यों नहीं करते हैं। जिन्‍होंने अच्‍छे दिन की बात की थी, उन्‍होंने सबको (देश की जनता) लाइन में लगा दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शादी में 5 लाख से ज्यादा खर्च किए तो गरीब लड़की की मैरिज करानी होगी: नया बिल

पार्लियामेंट के अगले सेशन में शादी में ज्यादा खर्च को रोकने के लिए एक बिल लाया जा रहा है। इसके मुताबिक, अगर शादी में 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए या ज्यादा मेहमान बुलाए तो किसी गरीब की बेटी की शादी में मदद करनी होगी।
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारतीय IT इंडस्ट्री के लिए बिन मांगे वरदान साबित हो सकते हैं ट्रंप: मुकेश अंबानी

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संरक्षणवादी बयानों से जहां पूरी दुनिया चिंतित है वहीं भारत के प्रमुख उद्योग घराने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने आज स्थानीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को सलाह दी कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति के रूख को एक बिन मांगे वरदान के रूप में स्वीकार करे और भारतीय बाजार पर ध्यान दे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शशिकला का सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर के लिए और वक्त देने से किया था इनकार

अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला आज अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद बेंगलुरू की केद्रीय जेल लौट आयीं। उन्होंने ए-क्लास सेल मांगी थी, लेकिन फिलहाल उन्हें 2 अन्य कैदियों के साथ रखा गया है। जेल में उन्हें कैदी नम्बर 9234 कहा जाएगा। शशिकला को कैंडल बनाने का काम दिया गया है। इसके बदले में उन्हें हर दिन 50 रुपए मिलेंगे। मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखी थी और आदेश दिया था कि वह चार साल की कैद की बाकी अवधि की सजा तत्काल काटें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्मों में राष्ट्रगान बजने पर दर्शकों को खड़े होने की जरूरत नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पष्ट किया कि किसी फिल्म, वृत्त चित्र या समाचार फिल्म की कहानी के हिस्से के रूप में राष्ट्रगान बजने के दौरान दर्शकों को खड़ा होने की जरूरत नहीं है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति आर भानुमति की पीठ ने यह स्पष्टीकरण उस समय दिया जब याचिकाकर्ताओं में से एक ने कहा कि शीर्ष अदालत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या फिल्म, वृत्त चित्र या समाचार फिल्म में राष्ट्रगान बजने पर भी दर्शकों से खड़ा होने की अपेक्षा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शाहरूख के खिलाफ केस, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान पर उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर Сबवाल करनेТ और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रंप को भयावह तरीके से पेश नहीं करें: एस जयशंकर

विदेश सचिव एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भयावह तरीके से नहीं पेश करना चाहिए। गौरतलब है कि ट्रंप अपनी विवादित आव्रजन नीति को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शशिकला का मुख्यमंत्री बनने का सपना हुआ चकनाचूर; आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार, 4 साल की हुई जेल

उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक प्रमुख वी के शशिकला की दोषसिद्धि को मंगलवार को फिर बहाल कर उन्हें वापस जेल भेजने का निर्देश दिया जिससे उनकी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने की योजना खटाई में पड़ गयी। इस घटनाक्रम से राज्य के सत्तारूढ़ दल में सत्ता को लेकर एक नई जंग छिड़ गयी। उच्चतम न्यायालय ने 19 साल पुराने और जे जयललिता की सहभागिता वाले इस मामले में दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी रह चुकी 60 वर्षीय शशिकला को तुरंत आत्मसमर्पण करने और अपनी चार वर्ष की सजा की शेष अवधि काटने को कहा है। उन्होंने बेंगलूरू जेल में पहले ही छह माह की सजा की अवधि काटी थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अंतरिक्ष में भारत की बड़ी कामयाबी, इसरो ने एकसाथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

अंतरिक्ष में भारत ने बुधवार को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रक्षेपण यान पीएसएलवी ने आज सुबह 9:28 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केन्द्र से एक एकल मिशन में रिकार्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। भारत की ओर से यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से एक ही प्रक्षेपास्त्र के जरिये रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया। जानकारी के अनुसार, इन 104 उपग्रहों में भारत के तीन और विदेशों के 101 सैटेलाइट शामिल है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 131 of 245
  Prev   126   127   128   129   130   131     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links