Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर को तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव ने 5 करोड़ के सोने के आभूषण चढ़ाए

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तिरुमाला के निकट स्थित भगवान वेंकटेवश्वर मंदिर में आज लगभग पांच करोड़ रूपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण दान किए। राव कल रात अपने परिजनों और मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के साथ यहां विशेष विमान से आए थे। आज सुबह उन्होंने यहां पूजा अर्चना की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिजेरियन ऑपरेशन पर भड़कीं मेनका, कहा- नाम बताकर डॉक्टरों को किया जाए शर्मिंदा, स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि बगैर किसी ठोस मेडिकल वजह के सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के नाम जारी कर उन्हें शर्मिंदा करना चाहिए। मेनका ने इस मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को भी चिट्ठी लिखी है। मालूम हो कि अस्पतालों में सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकों पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि वे पैसा कमाने के लिए जानबूझकर सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह देते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
NASA ने खोजे धरती जितने बड़े सात नए ग्रह, पानी और जीवन की संभावना की उम्मीद

खगोल विज्ञानियों ने आज कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है । ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं । ये सभी छोटे स्टार ट्रैपिस्ट-1 का चक्कर लगाते हैं। नासा के मुताबिक, इनमें से तीन प्लैनेट में समुद्र भी है। इससे वहां लाइफ होने यानी एलियन्स की मौजूदगी के पूरे आसार हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं हुईं किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा, बतायी वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिलाड़ियों की नीलामी में शरीक नहीं हुईं। लेकिन अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पर उनकी पूरी नजर थी। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी गैरमौजूदगी की वजह भी बतायी है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-चीन के बीच 67 साल में पहली बार टेररिज्म पर हुई बात

भारत के फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर चीन-भारत स्ट्रैटजिक डायलॉग के लिए बीजिंग के दौरे पर हैं। जयशंकर ने चीन के फॉरेन मिनिस्टर वांग यी के साथ मुलाकात की। जयशंकर ने कहा, आतंकवाद रोकने के लिए भारत-चीन को साथ मिलकर लड़ना चाहिए। चीन बहुत मजबूत है। वह जिस स्थिति में है, उसमें काउंटर टेररिज्म बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
31 मार्च के बाद भी रिलायंस जियो का वॉयस कॉलिंग और रोमिंग FREE, 99 रुपये में पेश किया जियो प्राइम मेंबरशिप

मुकेश अंबानी ने मंगलवार को रिलायंस जियो को लेकर अहम एलान किए। उन्होंने कहा- 1 अप्रैल से जियो टैरिफ प्लान शुरू किया जाएगा, लेकिन देश में वॉइस कॉल और रोमिंग फ्री ही रहेगी। हम 1 मार्च से अपने कस्टमर्स के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम ला रहे हैं। मेंबरशिप के तहत यूजर्स को एक और साल के लिए न्यू ईयर ऑफर मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को हर महीने 303 रु. चुकाने होंगे। यानी 1 अप्रैल से प्राइम मेंबर्स को रोज 10 रु. रोज के खर्च पर एक साल तक अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एच1बी वीजा में कटौती पर PM मोदी ने अमेरिकी दूरदर्शिता पर उठाया सवाल

ट्रंप प्रशासन द्वारा एच1बी वीजा में कटौती का रूख अपनाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा कुशल पेशेवरों की आवाजाही के मामले में संतुलित और दूरदर्शी नजरिया अपनाने पर जोर दिया। अमेरिका में एच1बी वीजा सुविधा में कटौती का भारतीय साफ्टवेयर क्षेत्र के पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुलायम-अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे, सपा में झगड़ा सुनियोजित नाटक: अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया कि पार्टी में कुछ समय पहले जारी राजनीतिक संकट एक सुनियोजित नाटक था। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा के पुरोधा मुलायम सिंह और उनके बेटे एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश एक हैं और एक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यादव परिवार के बीच पैदा हुई कलह एक सोची-समझी साजिश थी और इसकी स्क्रिप्ट खुद मुलायम सिंह ने लिखी थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इसरो का मुरीद हुआ चीन, कहा-उपग्रह भेजने में भारत ने चीन से बेहतर काम किया है, बीजिंग के लिए संभलने का समय

भारत द्वारा अंतरिक्ष में एक साथ 104 उपग्रह छोड़े जाने के बाद चीन इसरो का मुरीद हो गया है। चीन की मीडिया ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा अंतरिक्ष में 104 उपग्रह छो़ड़े जाने की घटना ने अंतरिक्ष में उपग्रह छोड़े जाने की प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है और यह देश के वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग के लिए संभल जाने का समय है। चीन के मीडिया ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष में उपग्रह के भेजे जाने की भारत की तकनीक चीन से बेहतर है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तलाक पर एंजेलिना जोली ने कहा - हम एक परिवार हैं और हमेशा रहेंगे

हॉलीवुड जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने भले ही पिछले साल एक-दूसरे से अपनी राहें जुदा कर ली हों लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह अब भी एक परिवार हैं और हमेशा रहेंगे। पीपल मैगजीन की खबर के अनुसार जोली ने पहली बार अपने बहुचर्चित तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 2016 सितंबर में पिट से अलग होने के लिए तलाक की आवेदन दायर किया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 128 of 245
  Prev   123   124   125   126   127   128     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links