Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
धारावाहिक "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के लेखक तारक मेहता का निधन, कई बड़ी हस्तियों ने जताया शोक

प्रसिद्ध भारतीय हास्य लेखक और नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया है। वह 87 साल के थे। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। सब टीवी चैनल पर प्रसारित होनेवाला हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पद्मश्री के कॉलम पर आधारित है। तारक मेहता को पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। टीवी सीरियल "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" उनके कॉलम "दुनिया ने उंधा चश्मा" पर ही आधारित है। तारक मेहता के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है। उनका निधन अहमदाबाद में हुआ।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जेल में शशिकला को एक टीवी सेट छोड़कर कोई सुविधा नहीं दी गई है - जेल अधिकारी

बेंगलूर के सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक महासचिव वी. के. शशिकला को जेल में अलग बाथरूम, पानी गर्म करने के लिए हीटर, एयर-कंडीशनर (एसी), चारपाई और गद्दे जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। चेन्नई के एक वकील की ओर से RTI अर्जी दायर कर मांगी गई सूचना के जवाब में परप्पना अग्रहार स्थित सेंट्रल जेल के उप-महानिरीक्षक ने कहा कि एक टीवी सेट छोड़कर शशिकला को कोई सुविधा नहीं दी गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हॉस्पिटल और हार्ट स्टेंट बनाने वाली कंपनियां रेट लिस्ट वेबसाइट पर डालें: सरकार

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कहा है कि हॉस्पिटल और हार्ट स्टेंट बनाने वाली कंपनियों को इन स्टेंट की रेट लिस्ट अपनी वेबसाइट्स पर डालनी होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले सरकार ने हार्ट पेशेंट के इलाज में काम आने वाले स्टेंट की कीमत 85% तक कम कर दी थी। इसके बाद शिकायतें आ रही थीं कि कुछ हॉस्पिटल्स और कंपनियां कमी का बहाना बनाकर स्टेंट्स की मनचाही कीमत वसूल रही हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
काम अच्छा नहीं तो हटाएं जाएं सांसद-विधायक, वरुण गांधी संसद में लाएंगे राइट टू रिकॉल बिल

बीजेपी सांसद वरुण गांधी संसद में एक एेसा बिल पेश करने जा रहे हैं जो अगर पास हो जाता है कि वोटर्स अपने सांसद या विधायकों के काम से नाखुश होने पर उन्हें वापस बुला सकेगी। वरुण ने कहा- अगर जनता को अपने सांसद और विधायक चुनने का हक है तो उन्हें वापस बुलाने का अधिकार भी मिलना चाहिए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आधार बिना पेंशन खाते से निकासी की ईपीएफओ ने दी अनुमति

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अंशधारकों को आधार संख्या दिये बिना अपने पेंशन खाते से पूर्ण निकासी की अनुमति दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जो सदस्य कोष की निकासी के लिये दावा फार्म भरते हैं, उन्हें आधार देने की जरूरत नहीं है। इससे पहले के आदेश में आधार को अनिवार्य किया गया था। जिन अंशधारकों की सेवा 10 साल से कम है, वे 10 सी फार्म के जरिये पेंशन खाते में जमा पूरी राशि की निकासी के लिये आवेदन कर सकते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
DU छात्रा को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग, ABVP कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में करेगी पैदल मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने DU छात्रा गुरमेहर कौर को धमकी देनेवाले की गिरफ्तारी की मांग की है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि रामजस कॉलेज में हिंसा बाहरी लोगों की वजह से हुई है। एबीवीपी ने कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में पैदल मार्च करने का ऐलान किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्ंप ने कंसास फायरिंग की निंदा की, बोले- देश में नफरत मंजूर नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास फायरिंग की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अमेरिका घृणा एवं बुराई के सभी रूपों की एकजुट होकर निंदा करता है। बाटे दे, कंसास में हुई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जींस और टी-शर्ट पहनने वाली लड़कियों को पत्थर बांधकर समुद्र में फेंक देना चाहिए : केरल के पादरी का बयान

केरल में पादरी ने लड़कियों के जींस, टी-शर्ट और शर्ट पहनने को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। पुजारी ने कहा कि जींस, टी-शर्ट, शर्ट या फिर मर्दों के कपड़े पहनने वाली लड़कियों को समुद्र में डूबा देना चाहिए। पादरी का यह शर्मनाक कमेंट यही नहीं खत्म हुआ। उसने आगे कहा कि महिलाएं इस तरह के कपड़े सिर्फ पुरुषों को उकसाने के लिए पहनती हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कंसास गोलीबारी पर हिलेरी ने ट्रंप पर साधा निशाना- हेट क्राइम पर प्रेसिडेंट को जवाब देना चाहिए।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पिछले हफ्ते कंसास में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद घृणा अपराध के खिलाफ बोलने का आह्वान किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इस लड़की का दिमाग किसने खराब किया: करगिल शहीद की बेटी पर बोले रिजिजू

एबीवीपी के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली करगिल शहीद की बेटी और डीयू की स्टूडेंट गुरमेहर कौर का केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी विरोध कर रहे हैं। रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा - इस स्टूडेंट का दिमाग किसने खराब किया? नेशनलिज्म को डिफाइन नहीं किया जा सकता। लेकिन जिसने अफजल गुरु और आतंकियों की तरह देश बांटने की कोशिश की, उसे तो एंटी-नेशनल ही माना जाएगा। गुरमेहर ने कहा था, "मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, जंग ने मारा था।" इस बीच, राहुल गांधी ने गुरमेहर का सपोर्ट किया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 125 of 245
  Prev   120   121   122   123   124   125     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links