Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर 1 अप्रैल से लगेगा जुर्माना

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। SBI 1 अप्रैल से बैंक खाते में न्‍यूनतम राशि न रखने वालों से जुर्माना वसूलेगा। बैंक ने मिनिमम बैलेंस की सीमा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से तय की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक SBI ने तय किया है कि महानगरों में बैंक अकाउंट रखने वालों को 5000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केरल के सीएम का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये ईनाम की घोषणा करने वाले चंद्रावत को RSS ने किया बर्खास्त

RSS ने शुक्रवार को अपने पदाधिकारी कुंदन चंद्रावत को बर्ख्रास्त कर दिया जिसने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। RSS के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने उन्हें संघ के सभी पदों से हटाने के लिए आदेश जारी किया है । इससे एक दिन पहले चंद्रावत ने उज्जैन में यह बयान दिया था की "मेरे पास इतनी संपत्ति है कि मैं उसे बेचकर इनाम दे सकता हूं। मेरा मकान ही एक करोड़ रुपये का है और जो यह काम करेगा, उसे मकान बेचकर इनाम दूंगा। मैं इनाम की घोषणा इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि ऐसे गद्दारों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल को गंगा में कूद जाना चाहिए, नहीं तो मैं कूद जाऊंगी - उमा भारती

गंगा की सफाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेसी नेता को ऐसी ओछी टिप्पणियां शोभा नहीं देती उन्हें। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दावा किया कि गंगा की सफाई का काम जारी है| उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि परियोजना के पहले चरण के सकारात्मक नतीजे वर्ष 2018 तक नजर नहीं आए तो "मैं नदी में कूद जाऊंगी अन्यथा वह कूद जाएं"। उमा भारती ने कहा कि वैसे तो चुनाव नतीजों के बाद राहुल थाइलैंड निकल जाएंगे लेकिन मैं कहूंगी कि वो थाइलैंड ना जाकर मेरे साथ गंगा पर चलें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
JNU ने कश्मीर के लिए आजादी की मांग वाले पोस्टरों को हटाने का दिया आदेश

JNU प्रशासन ने कश्मीर और फलस्तीन के लिए आजादी की मांग को लेकर अपने कैंपस में लगाए गए विवादास्पद पोस्टरों को हटाने का आदेश दिया। दीवारों पर "कश्मीर के लिए आजादी-मुक्त फलस्तीन - आत्मनिर्णय का अधिकार जिंदाबाद - डीएसयू" लिखा हुआ पोस्टर वामपंथी रूझान वाले डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (डीएसयू) द्वारा लगाया गया है ।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैंपस में हिंसा से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व्यथित, बोले- देश में असहिष्‍णु भारतीय के लिए कोई जगह नहीं

विश्वविद्यालय परिसरों में स्वतंत्र चिंतन की वकालत करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि असहिष्‍णु भारतीय के लिए भारत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत पुराने समय से ही अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता, सोच और भाषण का पक्षधर रहा है। अशांति की संस्कृति का प्रचार करने के बदले छात्रों और शिक्षकों को तार्किक चर्चा एवं बहस में शामिल होना चाहिए। छात्रों को अशांति और हिंसा के भंवर में फंसा देखना दुखद है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जुड़े लिंक्डइन से, किये कई खुलासे

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज पेशेवर नेटवर्क वेबसाइट लिंक्डइन से इनफ्लूएंसर के रूप में जुड़े। लिंक्डइन ने एक बयान में कहा है कि लिंक्डइन इनफ्लूएंसर के रूप में तेंदुलकर अनेक हस्तियों के विशिष्ट समूह में रहेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, नेता शशि थरूर व उद्योगपति बिल गेट्स शामिल हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केरल में RSS के दफ्तर के पास फेंके गए बम, बीजेपी के 4 कार्यकर्ता घायल

जिले के नदापुरम के नजदीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने बम फेंक दिया जिसमें चार संघ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया अपनी जायदाद का बंटवारा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी जायदाद का बंटवारा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दिया है। बिग बी ने अपनी जायदाद का बंटवारा टि्वटर पर एक ट्वीट के जरिए किया है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने लैंगिक समानता की वकालत करते हुए कहा है कि उनके पुत्र अभिषेक और पुत्री श्वेता को उनकी संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आलिया भट्ट को मर्डर की धमकी, जबर्दस्ती वसूली के लिए महेश भट्ट को आया कॉल

महेश भट्ट और उनके परिवार को फिरौती के लिए धमकी मिली है। भट्ट को कॉल करने वालों ने उनकी वाइफ सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा कहा जा रहा है कि कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की मांग की है। इस मामले में भट्ट परिवार ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
HDFC, ICICI और Axis बैंक से महीने में 4 बार से अधिक लेन-देन पर देना होगा चार्ज

HDFC बैंक, ICICI बैंक ने एक महीने में चार बार से अधिक धन जमा करने या निकासी पर न्यूनतम 150 रुपये शुल्क लगाना आज से शुरू किया वही  एक्सिस बैंक ने भी इसी तरह का कदम उठाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 124 of 245
  Prev   119   120   121   122   123   124     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links