Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
विधानसभा चुनाव 2017 : UP में 40 और मणिपुर में 22 सीटों पर वोटिंग जारी

विधानसभा चुनावों के चलते आज UP और मणिपुर में अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है | यूपी में सात जिलों की 40 सीटों पर वोटिंग हो रही है जबकि मणिपुर में 6 जिलों के 22 सीटों पर वोटिंग जारी है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाका, हादसे में कई लोग घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में मंगलवार सुबह धमाका हो गया, सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल का दौरा पड़ने से एक दिन पहले पूरी तरह होश में थीं जयललिता : एम्स रिपोर्ट

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता दिल का दौरा पड़ने से एक दिन पहले पूरी तरह होश में थीं और हृदयाघात के बाद ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तथा अंतत: उनकी मृत्यु हो गयी | उनका इलाज करने वाले एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। इसे कल ही सार्वजनिक किया गया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ने अटारी बॉर्डर पर फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, लाहौर से भी दिखेगा

पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी सीमा पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया | इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है | पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया | इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है | यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मानहानि केस: केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने कोर्ट में पूछे अरुण जेटली से सवाल

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई के लिए अरुण जेटली सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए। यहां उनसे केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने सवाल किए। जेठमलानी केजरीवाल और आप नेताओं की पैरवी कर रहे हैं। बता दें कि अरुण जेटली ने केजरीवाल पर DDCA मामले में लगाए आरोपों पर 10 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। दूसरी ओर, सांसद सुभाष चंद्रा की तरफ से दायर एक दूसरे मानहानि केस में कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
SBI के ATM से 5 बार से ज्यादा कैश निकालने पर देना होगा चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 5 साल के अंतराल के बाद फिर से खाते में न्यूनतम राशि नहीं होने पर जुर्माना वसूलने का निर्णय किया है। यह जुर्माना एक अप्रैल से लागू होगा। इसके अलावा बैंक ने ATM सहित अन्य सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव किया है। स्टेट बैंक ग्राहकों द्वारा इसी प्रकार 1 माह में अन्य बैंक के ATM से तीन बार से ज्यादा निकासी पर 20 रुपये का शुल्क देय होगा और SBI के एटीएम से 5 से ज्यादा आहरण करने पर हर बार 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अनुष्का शर्मा शशि बनकर पहुंची बेंगलुरु और विराट हो गए आउट

बेंगलुरु में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के मैच की दूसरी पारी में कैप्टन विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले वे पहली पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में दूसरी पारी में भी फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर विराट ट्रोल होने लगे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गायत्री प्रजापति के तीन साथी गिरफ्तार, मंत्री की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के फरार कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है | यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही गायत्री प्रजापति पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मंदना करीमी की शादी में पहुंचे शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, एकता कपूर और आफताब शिवदसानी

ईरानी मॉडल और बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ शादी कर ली है | उनकी इस शादी में एक्‍टर शाहिद कपूर अपनी पत्‍नी मीरा राजपूत के साथ, एक्‍टर जायेद खान, तुषार कपूर, एकता कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे | मंदाना की दोस्‍त और बिग बॉस का हिस्‍सा रह चुकी गौहर खान और सीजन 10 की बानी जे भी मंदाना के लिए इस खुशी के मौके में शामिल हुईं | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर कराया एयरटेल और जियो के बीच वार!

दूरसंचार कंपनियों की आपसी प्रतिस्पर्धा आज मोबाइल वालेट कंपनी पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर सार्वजनिक हुई। शर्मा ने अपने सेवा प्रदाता एयरटेल से अधिक डेटा मांगा तो जियो ने मोलभाव में अधिक बेहतर प्लान की पेशकश की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 122 of 245
  Prev   117   118   119   120   121   122     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links