Visitors online: 006

Latest Headlines

Home » Headlines
मनोज सिन्हा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री! जानिये क्यों मोदी ने चुना

यूपी के मुख्यमंत्री पद का एलान अभी हुआ नहीं है और कयास लगाए जा रहे हैं, दावेदारी में रेलवे राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा का नाम ज्‍यादा चर्चा में है | यूपी के सिंहासन पर विराजमान होने से पहले सिन्हा शनिवार सुबह दर्शन करने काल भैरव मंदिर पहुंचे | यहां उन्होंने चौसट जोगिनी और नव ग्रह पूजन किया | इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन के भी दर्शन करने पहुंचे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जस्टिस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट से 14 करोड़ का हर्जाना मांगा

उच्चतम न्यायालय के अवमानना का सामना कर रहे कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सीएस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के सात वरिष्ठ जजों से 14 करोड़ का मुआवजा मांगा है | इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जस्टिस कर्णन ने शुक्रवार (17 मार्च) को शीर्ष न्यायालय के सात न्यायाधीशों से चौदह करोड़ के मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी बेइज्जती की गई जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर कर रहे हैं प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की तैयारी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को अभी साल भर भी नहीं हुआ और संजय कपूर तीसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं | मीडिया सूत्रों की माने तो संजय अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से संग शादी रचाने जा रहे हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा-न तो बैठूंगा और न ही दूसरों को बैठने दूंगा

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनावों में विजय पताका फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मोड से अब काम के मोड में आ गए हैं । गुरुवार को हुई भाजपा की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से स्पष्ट रूप से कहा कि वह सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाएं | साथ ही पीएम ने कहा कि वह न तो बैठेंगे और न ही दूसरों को बैठने देंगे. पीएम का इशारा साफ था कि सभी को काम करना होगा | पीएम मोदी ने सांसदों से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी चुनाव के नतीजों पर PM मोदी ने दिया रवि शास्त्री के ट्वीट का शानदार जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे कड़े मुकाबले के बाद आखिरी पल पर जीत देने वाले नहीं रहे | पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की ओर से ट्विटर पर दिए गए एक बधाई संदेश के जवाब में मोदी ने यह बात लिखी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी और अन्य खिलाडी, विजय हजारे ट्रॉफी का मैच स्थगित

दिल्ली के द्वारका स्थित वेलकम होटल में लगी आग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व अन्य खिलाड़ि बाल-बाल बच गए, इस आग में इन खिलाड़ियों व झारखंड के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किट जलकर राख हो गई |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GST की राह हुई और आसान, 1 जुलाई से लागू होने के आसार

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के एक जुलाई 2017 से लागू होने की राह आसान होती नजर आ रही है | जीएसटी परिषद ने इस व्यवस्था को लागू करने में सहायक राज्य और संघ शासित प्रदेशों से जुड़े विधेयक के प्रारूपों पर आज अपनी सहमति की मुहर लगा दी । जीएसटी परिषद ने इसके साथ ही जीएसटी व्यवस्था में सबसे उंची 28 प्रतिशत के उपर लगने वाली उपकर की दर को अधिकतम 15 प्रतिशत तय किया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राज बब्बर ने ली उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हार की जिम्मेदारी, पद से इस्तीफा देने की पेशकश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी में जहां बुनियादी स्तर पर सुधार की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है | उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं और मैंने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है|" 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रपति के नाम के आगे श्री ना लगाने से नाराज हुई बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी

कांग्रेस प्रवक्ता और राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी ही पार्टी को ही निशाने पर ले लिया । उनके ताजा ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की | शर्मिष्ठा ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी के नाम के आगे श्री तो जोड़ना ही चाहिए क्योंकि वह भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर तोड़फोड़, जलाई गई कई चीजें

आज कोल्हापुर जिले में अज्ञात लोगों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर तोड़फोड़ की | पुलिस ने बताया कि इन अज्ञात लोगों ने वहां रखे परिधान और जानवरों के लिए रखे गए चारे को भी जला दिया | पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के एक चट्टानी पठार महासाई पठार पर दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पद्मावती की शूटिंग चल रही थी | आज रात एक से दो बजे के बीच 15-20 लोगों का एक समूह सेट पर आ गया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 118 of 245
  Prev   113   114   115   116   117   118     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links