Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
टि्वंकल खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर किया कमेंट, दी ये सलाह

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं | आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने पर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं | वहीं, कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं, जो योगी पर कमेंट करने के बाद लोगों के निशाने पर आ गए है | सोशल मीडिया पर सीएम को लेकर कमेंट करने पर ये सेलिब्रिटी अब ट्रोल भी हो रहे हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"सबका साथ, सबका विकास" पर बोले भागवत- सबसे गरीब को उसका लाभ मिले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास नारे का समर्थन किया लेकिन साथ ही कहा कि इसकी असली परीक्षा तब होगी जब सबसे गरीब को उसका लाभ मिले |
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
US एयरलाइन्स ने लेगिंग पहनने की वजह से दो लड़कियों को फ्लाइट में जाने से रोका

अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट में रविवार सुबह दो लड़कियों को लेगिंग पहने होने की वजह से सफर करने से रोक दिया गया। ऐसे ही कॉस्ट्यूम में आई एक और लड़की ने जब कपड़े चेंज किए तो उसे फ्लाइट में जाने की इजाजत दी गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एयरलाइन्स के खिलाफ लोगों ने काफी नाराजगी जताई।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लालू बोले-भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएं मुलायम और मायावती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली प्रचंड जीत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव की चिंताएं बढ़ा दी हैं | लालू यादव ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक बार फिर धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आने की अपील की है | लालू ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी हाथ मिला लेना चाहिए |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शख्स पर हमला; रेस्टोरेंट में रेसिस्ट कमेंट भी किए

केरल के रहने वाले एक भारतीय शख्स पर ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट के एक रेस्तरां में कुछ किशोरों ने कथित हमला किया और नस्लीय टिप्पणी की | ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे और अंशकालिक टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे 33 साल के ली मैक्स जॉय ने आरोप लगाया कि उत्तरी होबार्ट के मैक्डॉनल्ड्स रेस्तरां में एक लड़की सहित पांच लोगों ने उन पर टिप्प्णी करते हुए "यू ब्लडी ब्लैक इंडियंस" कहा और हमला किया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में लगी आग, 6 लोग घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित आर्डिनेस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) में शनिवार को लगी भीषण आग पर तीन घंटे में काबू पा लिया गया | आग लगने के कारण कारखाने में लगातार धमाके होने लगे थे | इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है | आग इतनी भीषण थी कि घंटों तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे | बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए आस-पास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी में हड़ताल पर मीट विक्रेता, हड़ताल में मछली कारोबारी भी शामिल

अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई को लेकर यूपी में मीट विक्रेता हड़ताल पर है | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई दूसरे इलाकों में मीट मछली खाने वालों को आज दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में मांस विक्रेताओं की हड़ताल में मटन और चिकन विक्रेताओं के बाद अब मछली कारोबारियों ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है | प्रदेश में हड़ताल की वजह से मांस परोसने वाले होटल अब बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पटना में मंच टूटने के कारण RJD प्रमुख लालू प्रसाद घायल

पटना जिला के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान लोगों के अधिक संख्या में मंच पर चढ़ जाने से उसके टूट जाने से राजद प्रमुख लालू प्रसाद चोटिल हो गये |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर के पति पर लगाया यौन प्रताड़ना का आरोप

टीवी सीरियल "भाभी जी घर पर हैं" में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरनी वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं | शिल्पा शिंदे ने सीरियल की प्रोड्यूसर बेनिफर के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है | शिल्पा शिंदे की शिकायत पर मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हाज़िरी के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू की जाए - सीएम उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय विभागों में काम चलाऊ व्यवस्था को तत्काल बंद करने के साथ ही पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए हैं | उन्होंने कार्यालयों के रख-रखाव को तत्काल सुधारने पर बल देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में पहुंचने पर लोगों को सुखद अनुभूति होने के साथ ही जनता को राहत मिलनी चाहिए |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 114 of 245
  Prev   109   110   111   112   113   114     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links