Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
नौ गोलियां खाकर और कोमा में रहने के बाद ठीक होकर घर लौटा CRPF का चीता

कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 9 गोलियां खा चुके सीआरपीएफ के कमांडर चेतन चीता चमत्कारिक रूप से बच गए और लगभग दो महीने बाद आज उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई | वे अपने घर पहुंच गए हैं | चीता को श्रीनगर से हवाई जहाज से यहां 14 फरवरी को लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया | उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि गहन चिकित्सा के दौरान वह काफी प्रतिबद्ध दिखे जो करीब दो महीने तक चली | लगभग दो महीने बाद आज उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई | वे घर पहुंच गए हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाहुबली-कटप्पा छवि के पीछे की कहानी हुआ खुलासा

प्रशंसकों को यह जानने के लिए कि "कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा" उसके सीक्वेल का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कंसेप्ट आर्टिस्ट विश्वनाथ सुंदरम ने यह बता दिया है कि एस एस राजामौली निर्देशित इस ब्लॉकबास्टर फिल्म की इतनी प्रसिद्ध छवि उन्होंने कैसे बनायी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिग्गी राजा बोले-कांग्रेसी अब भी नहीं सुधरे तो उन्हें कोई नहीं बचा सकता

अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी है | दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसी यदि अब भी नहीं सुधरे तो उन्हें कोई बचा नहीं सकता | गोवा में सरकार न बना पाने की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंह ने कहा कि गोवा में सरकार में बनाने के लिए पैसों की थालियां खोल दी गयीं जो कांग्रेस नहीं कर पायी | दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता के बीच जाने और काम करने की जरूरत है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल निजी मामले के लिए टैक्स पेयर्स का रूपया खर्च करना चाहते हैं: बीजेपी

दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने निजी मामले के लिए दिल्ली के करदाताओं की राशि खर्च करने का आरोप लगाया | उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी को किए जाने वाले भुगतान पर सॉलीसीटर जनरल रंजीत कुमार से सलाह मांगी है | जेठमलानी केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा शहर की एक अदालत में दायर मानहानि के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकदमा लड़ रहे हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकियों से सहानुभूति रखी तो नहीं मिलेगा दिल्ली के स्कूलों में दाखिला

किसी प्रतिबंधित संगठन या आतंकी समूह से सहानुभूति रखने वाले छात्रों की परेशानियां अब बढ़ने वाली है | दिल्ली सरकार उन बच्चों को स्कूलों में दाखिला देने से मना कर रही है जो ऐसे किसी संगठन से सहानुभूति रखते हैं | दिल्ली सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रवाद पर बहस चल रही है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी में किसानों की कर्जमाफी को अखिलेश यादव ने बताया धोखा, राहुल गांधी ने सराहा

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के किसानों की कर्जमाफी के फैसले की समाजवादी पार्टी ने आलोचना की है जबकि कांग्रेस ने इसे सराहा है | यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस फैसले को किसानों के साथ धोखा बताया है जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस निर्णय की सराहना की है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया का सबसे महंगा गुलाबी हीरा "पिंक स्टार" 7.12 करोड़ डॉलर में बिका

हांगकांग में सोथबे नीलामीघर की ओर से आयोजित नीलामी में 59.6 कैरेट का "पिंक स्टार" नाम का शानदार गुलाबी हीरा 7.12 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ | नीलामी घर के मुताबिक इस हीरे की बिक्री ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
EVM से छेड़छाड़ पर EC ने स्वीकार की केजरीवाल की चुनौती, कहा- आएं और बताएं

EVM मशीनों से छेड़छाड़ के लगातार आरोपों के बाद भी चुनाव आयोग यह मानने को राजी नहीं है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐसा कुछ हुआ है | इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उस चुनौती को भी स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें 72 घंटे के लिए ईवीएम दे दो, बता देंगे ईवीएम कैसे टेंपर्ड की जाती है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
SBI ने मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर शुल्क वसूलना शुरू किया, चेक बुक और लॉकर पर लगेगा अधिक चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों से खाते में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर अधिक शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है | साथ ही अब चेक बुक और लॉकर के लिए अधिक शुल्क देना होगा | इसमें बैंक के साथ विलय हुए छह बैंकों के ग्राहक भी शामिल हैं | एसबीआई के विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ाने के निर्णय के बाद अन्य बैंक भी ऐसा करने को प्रोत्साहित हो सकते हैं | इससे देश भर में ग्राहक प्रभावित होंगे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देश की जानी-मानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में निधन

जानी-मानी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया | वह 84 वर्ष की थी | पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका देर रात मध्य मुंबई में उनके आवास में निधन हो गया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 110 of 245
  Prev   105   106   107   108   109   110     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links