Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा बयान, कहा- 18 महीने में खत्म कर देंगे तीन तलाक

तीन तलाक पर जारी बहस के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया| मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. सईद सादिक ने कहा कि तीन तलाक के मामले में सरकार दखल न दे, हम इसे खुद 18 महीने के भीतर खत्म कर देंगे| विवादास्पद मसले पर अपनी राय रखते हुए डॉ. सादिक ने कहा कि एआईएमपीएलबी खुद तीन तलाक के मसले से निपट लेगा, इसमें सरकार को दखल देने की जरूरत नहीं है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, कहा-जाधव को फांसी दी तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने पर केंद्र सरकार ने आज पाकिस्तान को चेताया कि अगर इस सजा पर अमल किया गया तो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ेगा और वह जाधव को बचाने के लिए परिपाटी से हटकर कदम उठायेगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी सरकार अब तय करेगी होटल-रेस्टोरेंट में कितना खाना परोसा जाएं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार खाने की बर्बादी को ध्यान में रखते हुए होटल और रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा तय करने की योजना बना रही है| खाने की बर्बादी को रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है| इसके लिए सरकार होटल-रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा तय करने पर विचार कर रही है| उपभोक्ता मंत्रालय का कहना है कि अगर कोई दो इडली खाता है तो उसे चार इडली क्यों परोसी जाए| यह भोजन के साथ जनता के पैसों की भी बर्बादी है| सरकार खाने का मेन्यू भी तय करने पर विचार कर रही है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब अखिलेश की समाजवादी पेंशन पर भी रोक, तोड़ी जा सकती है साइकिल ट्रैक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की समाजवादी पेंशन योजना पर भी रोक लगा दी है और उस पर जांच बिठा दी है| सरकार जांच इस बात को लेकर कराएगी कि जिन्हें पेशन मिल रही है, वो इसके असली हकदार हैं या नहीं| इसके अलावा कई जगहों पर अखिलेश सरकार द्वारा बनाए गए साइकिल ट्रैक भी योगी सरकार ध्वस्त कर सकती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिवराज सरकार ने किया ऐलान, मध्य प्रदेश में भी लागू होगी शराबबंदी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर प्रदेश में शराबबंदी लागू की जायेगी| प्रदेश में चल रही नर्मदा सेवा यात्रा के 113वें दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में कल शाम चौहान ने कहा, ССप्रदेश में चरणबद्घ तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर शराबबंदी लागू की जायेगी|" उन्होंने कहा, प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर पांच-पांच किलोमीटर तक शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गयी हैं| अगले चरण में अब रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी| चौहान ने जोर देकर कहा कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर कर अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

भारत के चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर किया| दोनों नेताओं ने मंडी हाउस से अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन तक का सफर किया| इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ सेल्फी खींची और उसे ट्विटर पर शेयर किया| सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया -"ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल के साथ दिल्ली मैट्रो में हूं, हम अक्षरधाम मंदिर की तरफ जा रहे है|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दी फांसी की सजा, भारत ने कहा-इसे सुनियोजित हत्या मानेंगे

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों में दोषी पाये जाने के बाद उसे मौत की सजा सुनायी है जिस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है| भारत ने कहा है कि पाकिस्तान यदि मौत की सजा को तामील करता है तो यह सुनियोजित हत्या होगी| विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर उन्हें डिमार्शे दिया जिसमें कहा गया है कि जिस कार्यवाही के आधार पर जाधव को यह सजा दी गई है वह हास्यास्पद है और उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय साक्ष्य नहीं हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए भारत के किस राज्य में दो से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी !

आजादी के बाद से आई कई सरकारों ने भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर कई कदम उठाए | लेकिन अब भारत के असम राज्य में इसे लेकर सख्त कानून बनाने की बात चल रही है | असम सरकार ने सुझाव दिया है कि दो अधिक बच्चों वालों को सरकारी नौकरी न देने का नियम बनाया जाए | असम सरकार ने रविवार को जनसंख्या नीति मसौदे की घोषणा की | इस मसौदे के मुताबिक दो से अधिक संतान वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने और राज्य में सभी बालिकाओं को विश्वविद्यालय स्तर तक की शिक्षा निशुल्क देने का सुझाव है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चीन की मंजूरी की होगी जरूरत

चीन के आधिकारिक थिंक टैंक ने दलाई लामा की इस बात का प्रतिवाद किया है कि उनके उत्तराधिकारी का फैसला चीन सरकार नहीं कर सकती है | उनका कहना है कि तिब्बती बौद्ध धर्म के अगले सर्वोच्च गुरू को निश्चित तौर पर चीन की मंजूरी की जरूरत होगी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कपिल से झगड़े के बाद सुनील की चांदी, अब नजर आएंगे बेबी डॉल के साथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा से झगड़े के बाद मानो सुनील ग्रोवर की चांदी ही हो गई है | उनका दिल्ली वाला लाइव शो जहां सुपरहिट रहा, वहीं कपिल को अपनी शूटिंग ही रोकनी पड़ी | इस झगड़े के बाद एक और कपिल के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, और सुनील ग्रोवर के अच्छे दिन आ गए हैं | "द कपिल शर्मा शो" की गिरती टीआरपी के कारण चैनल शो को बंद करने की योजना बना रहा है | साथ ही चैनल एक नया शो लाने की तैयारी में है, जिसमें सुनील मेन लीड में नजर आ सकते हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 107 of 245
  Prev   102   103   104   105   106   107     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links