Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
मुलायम के घर बिजली विभाग का छापा, 4 लाख बिल भरने का दिया नोटिस

उत्तर प्रदेश में सरकार बदलते ही नेताओं के भी दिन बदलना शुरू हो जाते है, कभी जिस बंगले में बिजली विभाग के अधिकारी दिखाई भी नहीं देते थे आज उसी बंगले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा| गुरुवार को समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इटावा आवास पर बिजली विभाग के कर्मचारी अचानक पहुंचे| जांच में पता चला कि मुलायम के बंगले में सिर्फ 5 किलोवाट लोड का मीटर लगा है, जबकि उनके घर में इससे आठ गुना ज्यादा बिजली का इस्तेमाल हो रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लेनोवो का 'मिक्स 510' टू-इन-वन लैपटॉप भारत में लॉन्च, 7.5 घंटे की बैटरी लाइफ़

लेनोवो इंडिया ने मंगलवार (18 अप्रैल) को भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप "मिक्स 510" टू-इन-वन लांच किया| मिक्स 510 टू-इन-वन लैपटॉप एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन डॉट इन पर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा| इनमें आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये होगी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वीआईपी कल्चर पर मोदी सरकार ने चलाया हथौड़ा, 1 मई से लाल बत्ती खत्म

वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है| मोदी कैबिनेट ने बुधवार को इस संबंध में फैसला किया कि एक मई से सरकारी वाहनों पर लाल बत्ती नहीं लगाई जा सकेगी| इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया जाएगा| आगामी एक मई से अधिकारियों के वाहनों पर लालबत्ती नहीं होगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिर मुंडवा कर सोनू निगम ने मांगे 10 लाख, अपने बयान से पलट गए मौलवी साहब

सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी करने वाले सैयद साह अतेफ अली अल कादरी को बॉलीवुड सिंगर ने करारा जवाब दिया है| सोनू निगम ने अपना सिर खुद ही मुंडवा लिया है और अब वे कादरी साहब से 10 लाख रुपए मांग रहे हैं| सोनू के 10 लाख रुपए मांगने के बाद फतवा जारी करने वाले मौलवी अपने बयान से पलट गए हैं| अब वे कह रहे हैं कि सिर मुंडवाने की बात उन्होंने नहीं कही थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
श्रीसंत से नहीं हटेगा लाइफ़टाइम बैन, बीसीसीआई ने खारिज की तेज़ गेंदबाज़ की अपील

आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा की दागी तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की अपील को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है जिसका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्नैपचैट के चक्कर में ट्रोल हुए अदनान सामी, पाकिस्तानियों को कहा- जय हिंद

स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के कथित तौर पर भारत को गरीब देश कहे जाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारतीयों के गुस्से का शिकार होना पड़ा| टि्वटर पर #boycottsnapchat और #uninstallsnapchat मुहिम छिड़ जाने के बाद कई भारतीय नागरिकों ने इस एप्लिकेशन को अनइन्सटॉल कर दिया और इसकी रेटिंग गिरनी शुरू हो गई|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, कहा- कई नेताओं का पिछले दो वर्षों से दम घुट रहा है

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार, 18 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है| दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए| लवली और मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्या भगोड़े विजय माल्या का लंदन से प्रत्यर्पण आसान है? जानें क्या कहते हैं कानूनी जानकार

कानूनी विशेषज्ञों ने कहा है कि ऋण अदायगी नहीं करने वाले विवादित कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण आसान नहीं रहने वाला है| वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी और दुष्यंत दवे का विचार है कि ब्रिटेन में अदालतें बहुत स्वतंत्र हैं और प्रत्यर्पण को आसानी से स्वीकृति नही देतीं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
14 मई से हर रविवार को बंद रहेंगे 8 राज्यों के पेट्रोल पंप, मोदी ने किया था ईंधन बचत का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन की बचत करने के आह्वान पर तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों के पेट्रोल पंप मालिकों ने हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल, शशिकला और परिवार को दिखाया AIADMK से बाहर का रास्ता

तमिलनाडु में तेजी से करवट ले रहे नाटकीय घटनाक्रम में के. पलानीस्वामी सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार (18 अप्रैल) को अन्नाद्रमुक (अम्मा) के उप महासचिव टी टी वी दिनाकरन के खिलाफ बगावत कर दी और उनको एवं परिवार को पार्टी और सरकार से बाहर रखने का फैसला किया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 103 of 245
  Prev   98   99   100   101   102   103     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links