Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
ट्रिपल तलाक के खिलाफ हैं बॉलीवुड के नवाब, अज़ान पर बोले- जितनी कम आवाज हो उतना ही अच्छा है

बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान ने ट्रिपल तलाक और सोनू निगम के अज़ान लाउडस्पीकर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है| ट्रिपल तलाक पर अपनी बात रखते हुए सैफ ने कहा कि वे इस प्रथा से सहमत नहीं हैं| उन्होंने कहा कि मैंने अमृता सिंह से निकाह किया था और कानूनी तौर पर उन्हें तलाक भी दिया था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जहीर खान ने "चक दे इंडिया" की अभिनेत्री सागरिका घाटगे से की सगाई

इंटरनेट वर्ल्ड में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के बीच रिलेशनशिप को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी| लेकिन अब उन चर्चाओं पर मुहर लग गई| तेज गेंदबाज जहीर ने ट्विटर पर "चक दे इंडिया" की अभिनेत्री से अपनी सगाई की घोषणा कर दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुकमा हमले में शहीद 25 जवानों के पार्थिव शरीर रायपुर लाए गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए 25 जवानों के पार्थिव शरीर को रायपुर लाया गया| जवानों के पार्थिव शरीर को माना के सीएएफ कैंप में आज सुबह लाया गया| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर कल घात लगाकर हमला किया था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवानों की मौत हो गयी तथा छह जवान घायल हो गए| राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया| इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत हो गयी तथा छह जवान घायल हो गए|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जन्मदिन विशेष : साइकिल की जिद से सचिन की जान पर बन आई थी

क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सोमवार को 44वां जन्मदिन है| 22 गज पर लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन को भगवान उनकी जिद ने बनाया| जिद रन बनाने की| जिद क्रिकेट को जीने की| इस जिद का नतीजा था कि वह बेहद सब्र के बाद आखिरकार 2011 में अपना विश्व कप जीतने का सपना पूरा करने में सफल रहे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रिपल तलाक: दहेज नहीं मिलने पर शौहर ने whatsapp पर दिया तलाक

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली एक राष्ट्रीय खिलाड़ी तीन तलाक का दंश झेल रही है| ससुराल से निकाले जाने के बाद यह राष्ट्रीय खिलाड़ी मासूम बेटी को साथ लेकर न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है, न्याय के लिए इसे अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं| उसके शौहर पर आरोप है कि उसने दहेज की खातिर शुमायना को उसके बर्थडे के दिन ही तलाक दे दिया| शुमायना को उसके पति ने दुबई से व्हाट्सएप्प पर तलाक का मैसेज भेजकर तलाक दे दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया: जॉन्टी रोड्स की बेटी को मोदी ने दी बधाई

नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व मशहूर क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। रविवार को जॉन्टी की बेटी इंडिया का दूसरा जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की, जिसके जवाब में मोदी ने उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया।" बता दें कि जॉन्टी आईपीएल के चलते दिनों भारत में ही हैं, वे मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका का आरोप, टीसीएस और इंफोसिस कर रहा है एच 1 बी वीज़ा नियमों का उल्लंघन

अमेरिका ने शीर्ष भारतीय आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस पर लॉटरी प्रणाली में ज्यादा टिकट डाल कर एच 1 बी वीजा का एक बड़ा हिस्सा हथियाने का आरोप लगाया है| अमेरिका का ट्रंप प्रशासन वीजा नियमों को और सख्त बनाने में लगा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर पुलिस अधिकारी का खुलासा, पत्थरबाज़ों को जुटाने के लिए 300 WhatsApp ग्रुप इस्तेमाल हो रहा था

मुठभेड़ स्थलों पर सुरक्षा बलों के अभियानों को बाधित करने के लिए कश्मीर में पथराव करने वालों को जुटाने के लिए तकरीबन 300 व्हाट्सऐप ग्रुप का इस्तेमाल किया जा रहा था| उसमें से 90 फीसदी अब बंद हो गए हैं| एक पुलिस अधिकारी ने रविवार, 23 अप्रैल को यह बात कही|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानें क्यों है उत्तर प्रदेश की करीब 2000 मस्जिद और मदरसे पुलिस के रडार पर!

उत्तर प्रदेश में कथित आतंकी साजिश में शामिल होने के शक में कुछ युवकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है| पुलिस ने पश्चिमी यूपी के करीब दो हजार मदरसों और मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु के किसानों ने यूरिन पीकर विरोध जताया, कर्ज माफी की है मांग

जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के किसानों ने शनिवार को यूरिन पीकर विरोध जताया। ये लोग PMO के बाहर न्यूड प्रोटेस्ट भी कर चुके हैं। बता दें कि सूखे के चलते कर्ज के बोझ में दबे 100 किसान यहां 14 मार्च से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 101 of 245
  Prev   96   97   98   99   100   101     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links