Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
स्मृति ईरानी के पति पर मध्य प्रदेश में स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के पति जुबिन फरदून ईरानी पर स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। उमरिया जिले के कुचवाड़ी के स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि जुबिन के लोगों ने स्कूल की जमीन पर जबरन लोहे की फैंसिंग लगा दी है। इस बारे में कलेक्टर को कई बार शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। वहीं, कलेक्टर अभिषेक सिंह ने इस बारे में किसी भी शिकायत मिलने से इनकार किया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रपति ने वितरित किये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अक्षय कुमार को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस साल के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरित किए| इन विजेताओं में अक्षय कुमार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) और राजेश मापूस्कर (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक) शामिल हैं| अक्षय कुमार को आज उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला| अक्षय को फिल्म "रुस्तम" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया| इसके साथ, प्रसिद्ध फिल्मकार एवं अभिनेता के. विश्वनाथ को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के सम्मान से नवाजा गया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
100 सालों में धरती छोड़ दे इंसान वरना जिंदा रह पाना होगा मुश्किल!

जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग ने मानव जाति के लिए एक गंभीर तरह की चेतावनी चेतावनी जारी की है| उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव से खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोजनी होगी| अगर ऐसा नहीं कर पाये तो 100 साल बाद पृथ्वी पर मानव जाति का बचे रहना मुश्किल होगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगी आदित्यनाथ सरकार बांटेगी अखिलेश यादव की तस्वीर लगे स्कूल बैग, जानें क्यों

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक सख्त फैसले ले रहे हैं वो चाहे अवैद्य तरीके से चल रहे बूचड़खाने हों या फिर अखिलेश सरकार की गोमती रिवर फ्रंट योजना| इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और फैसला लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश सरकार ने अखिलेश यादव की तस्वीर लगे स्कूल बैग को जारी रखने पर सहमति जताई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने नौसेना कमांडरों को हर हमेशा तैयार रहने को कहा

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार (2 मई) को भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों को हर समय तैयार रहने के लिए कहा और देश की पश्चिमी सीमा के हालात एवं उससे जुड़ी आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर बात की| जेटली ने कहा, "सजग रहना सबसे अच्छा बचाव है|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाहुबली-2 की आंधी में उड़ी दंगल और सुल्तान, दुनिया भर में कमाए 500 करोड़ से ज्यादा

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही विश्व भर में 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है| 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टि्वटर पर ट्रोल हो रहीं प्रियंका चोपड़ा, स्वच्छ भारत अभियान कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लिया!

सोमवार की रात प्रियंका चोपड़ा न्‍यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरते हुए नजर आई| प्रियंका ने यहां ट्रेंच कोट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना जिसके पीछे का कपड़ा काफी लंबा था| प्रियंका अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज में सीआईए एजेंट के तौर पर नजर आ रही हैं और मेट गाला के रेड कारपेट पर नजर आया यह लुक भी उनके इसी किरदार से काफी प्रभावित दिखा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आम आदमी पार्टी टूट के कगार पर!, कुमार विश्वास छोड़ सकते हैं पार्टी

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और विधायक अमानतुल्ला खान के बीच आपसी विवाद बढ़ने के कारण पार्टी में टूट का संकट गहरा गया है| ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने तक के संकेत दे दिए है| विश्वास ने पार्टी में उनके खिलाफ साजिश रचे जाने का आरेाप लगाते हुए AAP में अपने भविष्य का फैसला मंगलवार रात करने की बात कही है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कपाट खुलते ही केदारनाथ मंदिर में दाखिल हुए PM मोदी, भगवान शिव का के साथ किया रुद्राभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं| बुधवार सुबह दिल्ली से चलकर पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 8.30 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे| थोड़ी देर विश्राम कर वह मंदिर पहुंचे हैं जहां करीब 20 मिनट तक वह बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की | आज ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले हैं और बाबा के दर्शन करने वाले मोदी पहले शख्स हैं| केदारनाथ मंदिर में पीएम मोदी रुद्राभिषेक किया|प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद चीन ने बंद कर दी हेराफेरी - डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके पदभार ग्रहण करने के शीघ्र बाद चीन ने विनिमय दर में हेराफेरी बंद कर दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 97 of 245
  Prev   92   93   94   95   96   97     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links