Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
अरविन्द केजरीवाल पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाकर यूं बेहोश हुए कपिल मिश्रा

दिल्ली की आप सरकार से निकाले गये पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाने के बाद बेहोश हो गये| मिश्रा को सिविल लाइन्स स्थित उनके घर से राम मनोहर अस्पताल लाया गया| वह अपने आवास पर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर थे और आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खबरों में निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखे मीडिया : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मीडिया के लिए खबरों में निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखना बेहद जरूरी है, साथ ही उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि व्यवस्था के खिलाफ रूख कुछ हद तक फैशन बन गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीन में दंगल की कमाई 200 करोड़ के पार, ऐसा करने वाली पहली भारतीय फ़िल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल ने चीन में अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार कर लिया है। चीन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। दंगल चीन में "शुआई जिआओ बाबा" (लेट्स रेसल, डैड) के नाम से लगभग 7,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सरकार नॉनवेज खाने से रोक नहीं सकती, कारोबारियों को लाइसेंस दें: इलाहाबाद हाई कोर्ट

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार मांसाहारियों के हक को नहीं छीन सकती। हाईकोर्ट ने राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद अवैध बूचड़खानों पर सख्ती बरते जाने के मामले में कहा है कि सरकार 17 जुलाई तक इस मामले में हल लेकर आए। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि सरकार मीट के कारोबारियों को लाइसेंस जारी करे, पुराने लाइसेंसों को रिन्यू करे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मायावती से बड़ा ब्लैकमेलर मैंने पूरे देश में नहीं देखा : नसीमुद्दीन

पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को मायावती पर फिर से पलटवार किया| सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने उनके खिलाफ जो कुछ भी कहा है वह गलत है| सिद्दीकी के मुताबिक, "उन्होंने कहा कि मैंने ब्लैकमेल किया लेकिन मायावती से बड़ा ब्लैकमेलर मैंने पूरे देश में नहीं देखा|"
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नेपाल और चीन का "बेल्ट एंड रोड" पहल पर करार, भारत की बढ़ सकती है चिंता

नेपाल और चीन ने "बेल्ट एंड रोड" पहल के तहत द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी और चीन के राजदूत यू होंग ने नेपाल की राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नेपाल के विदेश सचिव बैरागी ने कहा, यह समझौता नेपाल और चीन के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कानूनी तौर पर अलग हो गए अरबाज-मलाइका, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान कानूनी रूप से अलग हो गए| जी हां दोनों का तलाक कोर्ट ने मंजूर कर लिया| इसके साथ ही इन दोनों के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से चली आ रही खींचातानी आज खत्म हो गई| मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक की अर्जी पर आज मुहर लगा दी| जिससे मलाइका-अरबाज का 18 साल का पति-पत्नी का रिश्ता अब खत्म हो गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल के खिलाफ अगला खुलासा दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा - कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार 12 मई को दावा किया कि उनका अगला खुालासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा| मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिपः साक्षी, विनेश और दिव्या ने जीता रजत

रियो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साक्षी मलिक सहित तीन महिला पहलवानों ने आज यहां एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने वजन वर्गों में रजत पदक जीता| तीनों भारतीय महिला पहलवान जापान की प्रतिद्वंदियों से हार गईं, जो उनके लिये काफी मजबूत साबित हुईं| साक्षी (60 किग्रा) और दिव्या ककरान (69 किग्रा) हालांकि स्वर्ण पदक के मुकाबले में छह मिनट की पूरी बाउट भी नहीं खेल सकीं जबकि विनेश फोगाट (55 किग्रा) ने हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सोच समझकर किया गया जस्टिस कर्णन के खिलाफ सजा का फैसला - सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस सी एस कर्णन को अवमानना का दोषी ठहराने के बाद उन्हें छह माह की सजा देने के लिए सर्वोच्च अदालत के सात न्यायाधीशों ने विवेकपूर्ण निर्णय यानि सोच समझकर किया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 92 of 245
  Prev   87   88   89   90   91   92     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links