Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
क्या आपको पता है अपने पहले फोटोशूट के बाद अनुष्का शेट्टी हुई थीं रिजेक्ट

बाहुबली-2 में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के अभिनय के तो सभी कायल हो गए हैं, लेकिन क्या आप अनुष्का से जुड़े ये राज जानते है | क्या आपको पता है कि अनुष्का को ऑडिशन देने से नफरत है? सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का शेट्टी के फोटोशूट की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है| ये भी बताया जा रहा है कि अनुष्का अपने पहले फोटो शूट और ऑडिशन में निर्माता द्वारा रिजेक्ट कर दी गई थीं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑपरेशन क्लीनमनी वेबसाइट लॉन्च, जेटली बोले- नोटबंदी के बाद 91 लाख टैक्सपेयर्स बढ़े

नोटबंदी के बाद 91 लाख नए लोग टैक्स के दायरे में आए है| वित्त मंत्री अरण जेटली ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बेहिसाबी धन गुमनाम नहीं रहा| इस वजह से करदाताओं की संख्या में 91 लाख का इजाफा हुआ| स्वच्छ धन अभियान पर एक नई वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए जेटली ने कहा कि पिछले साल 8 नवंबर को उंचे मूल्य के नोट बंद करने के फैसले से डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन मिला है, आयकरदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है और कर राजस्व में बढ़ोतरी हुई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंटरनेशनल कोर्ट में कुलभूषण जाधव की पैरवी के लिए हरीश साल्वे ने कितनी फीस ली?

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव मामले में भारतीय पक्ष की पैरवी कर रहे जानेमाने अधिवक्ता हरीश साल्वे ने महज एक रूपये की फीस ली है| सुषमा ने ट्वीट किया, "ठीक नहीं है..हरीश साल्वे ने इस मामले में अपनी फीस के तौर पर हमसे एक रूपये लिए हैं|" उनका ट्वीट संजीव गोयल नामक एक व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में आया है| गोयल ने सवाल किया था कि क्या भारत साल्वे से कम फीस लेने वाला कोई अच्छा वकील नहीं कर सकता था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
DDCA मानहानि विवाद: जेठमलानी ने जेटली से पूछा, क्या पीएम से सलाह लेकर मुकदमा दायर किया?

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार (15 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर दीवानी मानहानि वाद में केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम खींचने से जुड़े सवालों को एक बार फिर से अनुमति नहीं दी| संयुक्त रजिस्ट्रार दीपाली शर्मा ने जेठमलानी के इन सवालों को अनुमति नहीं दी कि क्या जेटली ने प्रधानमंत्री से सलाह मशविरा करने के बाद वाद दायर किया है और क्या वह मोदी को अपने बचाव में गवाह बनाना चाहते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रैनसमवेयर साइबर हमले के आरोपों से रूस का इनकार, पुतिन ने अमेरिका पर साधा निशाना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (15 मई) को कहा कि बड़े पैमाने पर हुए साइबर हमले से रूस का कुछ भी लेना देना नहीं है| पुतिन ने मूल सॉफ्टवेयर बनाने के लिए अमेरिकी गुप्तचर समुदाय की आलोचना की| डेढ़ सौ से अधिक देशों में हजारों कम्प्यूटर रैनसमवेयर हमले से प्रभावित हुए हैं| इस हमले को अपने तरह का सबसे बड़ा हमला बताया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सांसद और सीएम दोनों कैसे बने रह सकते हैं योगी - इलाहाबाद हाईकोर्ट का सवाल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा है कि योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य एक साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सांसद दोनों ही पदों पर कैसे रह सकते हैं? अदालत की लखनऊ बेंच ने इस सिलसिले में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को समन भेजकर जवाब मांगा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एयरसेल-मैक्सिस डील में CBI की बड़ी कार्रवाई, चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के घर छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम के दिल्ली, नोएडा, चेन्नई समेत 16 ठिकानों पर छापा मारा है| माना जा रहा है कि सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई एयरसेल-मैक्सिस डील में की है| सूत्रों के मुताबिक, मनी लॉड्रिंग केस में हो रही इस कार्रवाई में उनके बेटे कार्ती चिदंबरम के कराईकुड़ी के आवास पर भी छापा मारा गया है| बताया जा रहा है कि चेन्नई में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी हुई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं बाहुबली

फिल्म बाहुबली-2 की रिकॉर्ड तोड़ सफलता से इस फिल्म के कलाकार भी बेहद खुश हैं| फिल्म की सफलता के बाद बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास की डिमांड बढ़ गई है| उनकी अगली फिल्म साहो है, जिसका टीजर बाहुबली 2 के साथ रिलीज हुआ था| अब खबरें हैं कि इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आ सकती हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आरसीबी ने तोड़ा हार का क्रम, दिल्ली को 10 रनों से दी मात

कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के बाद हषर्ल पटेल की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने महज औपचारिकता के इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में आज यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाते ही हट गया एसी और सोफा!

शहीद बीएसएफ हेडकांस्टेबल प्रेम सागर के घर में विण्डो एसी, सोफा और कालीन केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर लगाया गया था| सागर के परिवार वालों ने बताया कि जब अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के जाते ही एसी, सोफा और कालीन हटा दी तो वे हैरत में पड़ गये|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 91 of 245
  Prev   86   87   88   89   90   91     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links