Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
NDA सरकार के आज तीन साल पूरे हुए , बोले PM मोदी- साथ है, विश्वास है...हो रहा विकास है!

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के आज (26 मई ) तीन साल पूरे हो गए हैं| केंद्र सरकार के तीन साल पूरा करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है| इस ट्वीट में उन्होंने कहा है- "साथ है, विश्वास है...हो रहा विकास है!" साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले तीन साल में हमने कई अहम कदम उठाए हैं| उन्होंने एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर सुझाव भी मांगे है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मथुरा में बढ़ते अपराध पर बोलीं हेमा मालिनी, यहां कृष्ण से ज्यादा कंस पैदा हो गए हैं

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि मथुरा में अब अपराध बहुत बढ़ गया है, जबकि पहले ऐसा नहीं था| हेमा मालिनी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर यहां के व्यापारियों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मांग करेंगी| हेमा मालिनी 15 मई को मथुरा के सर्राफा बाजार में दो व्यापारियों की हत्या करके लाखों-करोड़ों के ज़ेवरात की लूट के बाद आज पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची थीं| उन्होंने दोनों परिवारों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मानव ढाल विवाद पर बोले अरुण जेटली, जम्मू कश्मीर में सेना फ़ैसले लेने को स्वतंत्र

कश्मीर में पथराव करने वालों के खिलाफ कथित रूप से मानव ढाल के तौर पर एक व्यक्ति को जीप के आगे बांधने वाले मेजर को लेकर उठे विवाद के बीच रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार (24 मई) को कहा कि सेना के अधिकारी युद्ध जैसे क्षेत्र में निर्णय करने के लिए स्वतंत्र हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एसिड अटैक सरवाइवर बहन की शादी में पहुंचे विवेक ओबेरॉय, गिफ्ट किया फ्लैट

26 साल की एसिड अटैक सरवाइवर ललिता बंसी उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो एसिड अटैक के बाद समाज में वापसी की उम्मीदें छोड़ अवसाद में चलीं जाती हैं| एसिड अटैक की शिकार ललिता ने शादी कर ली है, 23 मई को ललिता की शादी में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल हुए| विवेक ने ललिता को गिफ्ट में एक फ्लैट दिया है|  विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मेरी छोटी बहन ललिता की शानदार लव स्टोरी एक एसिड अटैक पीड़ित की खास इंसान रवि शंकर के साथ आज शादी है|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नए अवतार में Paytm : भुगतान बैंक में 25000 जमा करने पर मिलेगा 250 का कैशबैक

चीन के अलीबाबा की समर्थन वाली डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने मंगलवार (23 मई) को अपने भुगतान बैंक की शुरुआत कर दी| बैंक ने जमा पूंजी पर चार प्रतिशत की दर से ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है| पेटीएम पेमेंट बैंक का लक्ष्य 2020 तक अपने ग्राहकों की संख्या दोगुना कर 50 करोड़ करने का है| उसने एक बयान में कहा कि भुगतान बैंक के जरिये ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लगेगी और खाते में न्यूनतम बकाये की भी कोई शर्त नहीं होगी| शुरआत में बैंक खाता सिर्फ आमंत्रण के जरिये उपलब्ध होगा| इसके अलावा बैंक दुकानदारों को चालू खाते की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा| पेटीएम अलीबाबा और जापान की सॉफ्टबैंक कॉर्प से वित्तपोषित देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान स्टार्ट अप है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया झटका, अमेरिकी मदद को कर्ज में बदलने का सुझाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समक्ष अपने वार्षिक बजट में प्रस्ताव दिया है कि पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए दिए जाने वाले अनुदान को कर्ज में तब्दील कर देना चाहिए| यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है| बहरहाल, ट्रंप प्रशासन ने इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय विदेश मंत्रालय पर छोड़ा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नहीं रहे जेम्स बांड 007 एक्टर रोजर मूर, 89 साल की उम्र में निधन

जेम्स बांड फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके ब्रिटिश अभिनेता रोजर मूर का मंगलवार (23 मई) को निधन हो गया| वह 89 साल के थे और कुछ समय से कैंसर का सामना कर रहे थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
24 सेकेंड में भारतीय सैनिकों ने दागे 16 गोले, और बर्बाद हो गया LoC से सटा पाकिस्तानी पोस्ट

पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक के आठ महीने बाद सेना ने मंगलवार (23 मई) को दावा किया कि सीमा पार से हमला रोकने के लिए आतंकवाद-रोधी रणनीति के तहत हालिया कार्रवाई में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटी पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया गया| सेना ने एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें एक जंगली इलाके में बमबारी और विस्फोट के बाद धुआं उठता दिख रहा है|पाकिस्तानी सेना ने हालांकि राजौरी जिले के नौशेरा सीमा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमले के दावे को खारिज किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीवी नरसिम्हा राव के करीबी रहे तांत्रिक चंद्रास्वामी का निधन, राजीव गांधी हत्याकांड में आया था नाम

एक प्रधानमंत्री के करीबी दोस्त और एक प्रधानमंत्री की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त विवादास्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी की मंगलवार (23 मई) को मौत हो गई| मस्तिष्काघात के शिकार हुए चंद्रास्वामी की 66 साल की उम्र में अपोलो अस्पताल में मौत हो गयी| अस्पताल ने एक बयान में कहा, 66 वर्षीय आध्यात्मिक नेता जगदाचार्य चंद्रास्वामी जी कुछ समय से बीमार थे| उन्हें हाल में मस्तिष्काघात पहुंचा था और बाद में विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया| बयान में कहा गया, दिन में दो बजकर 56 मिनट पर आज उनकी मौत हो गयी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मेजर गोगोई ने कहा: सुरक्षा के लिए पत्थरबाज़ को जीप से बांधा, 1200 लोगों ने घेर रखा था मतदान केंद्र

विवादों से घिरे भारतीय थलसेना के मेजर लीतुल गोगोई मंगलवार (23 मई) को मीडिया के सामने आए और कहा कि पिछले महीने पत्थरबाजी से बचने के लिए एक शख्स को जीप में बांधकर मानव कवच के तौर पर इस्तेमाल करने के उनके कदम से कई लोगों की जान बच पाई| राष्ट्रीय टीवी पर सामने आकर मेजर गोगोई ने अपने कदम का बचाव किया| किसी मेजर रैंक के अधिकारी का मीडिया के सामने आकर इस तरह अपना पक्ष रखने का वाकया कभी-कभार ही होता है| सरकार ने भी गोगोई का बचाव किया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 87 of 245
  Prev   82   83   84   85   86   87     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links