Visitors online: 006

Latest Headlines

Home » Headlines
पेरिस जलवायु करार : ट्रंप के फैसले पर पुतिन ने ली चुटकी, जानिए क्या कहा?

दुनिया भर के नेताओं ने जहां पेरिस जलवायु समझौते से हटने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की, वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह इसका आंकलन नहीं करेंगे| उन्होंने ट्रम्प के फैसले पर चुटकी ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने फैलायी शाहरुख की मौत की अफवाह, अभिनेता ने ली चुटकी

अभिनेता शाहरुख खान भी उन चर्चित शख्सों में शामिल हो गए जिनकी मौत की अफवाह फैलायी गयी| एक यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने खबर दी कि बॉलीवुड अदाकार की विमान हादसे में मौत हो गयी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
94 साल के मुथूवेल करुणानिधि, जन्मदिन समारोह में आज एक सूत्र में बंधेगा विपक्ष

भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख मुथूवेल करुणानिधि आज 94 साल के हो गए हैं| इस मौके पर आज चेन्नै में कांग्रेस समेत तमाम गैर एनडीए दल के नेता विपक्षी एकजुटता दिखाएंगे| राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले चेन्नै में विपक्षी दलों के नेताओं की एकजुटता का समारोह भारतीय राजनीति के लिए कई मायनों में अहम माना जा रहा है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करुणानिधि को 94वें जन्मदिन की बधाई दी है| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी दक्षिण भारत की राजनीति के कद्दावर नेता करुणानिधि को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, रोहतक में केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में आज तड़के करीब 4.25 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया| भूकंप के झटके दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए| मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले में था| भूकंप का केंद्र जमीन से 22 किलोमीटर की गहराई में था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: केजरीवाल के मंत्री सत्येन्द्र जैन से सीबीआई ने की पूछताछ

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन से पूछताछ की| सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जैन सुबह करीब 11 बजे एजेंसी मुख्यालय पहुंचे| एजेंसी ने जैन के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज की थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जब चैनल की रिपोर्टर ने PM मोदी से पूछा क्या आप ट्वीटर पर हैं?

किसी भी पत्रकार के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि वह नामचीन व्यक्तियों का साक्षात्कार करने से पहले अपनी बुनियादी तैयारियां और पृष्ठभूमि की जांच करके उसके सामने जाए|लेकिन नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) की रिपोर्टर मेगिन केली बिना होमवर्क किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने पहुंच गयीं| उन्होंने पीएम मोदी से एक ऐसा प्रश्न पूछा कि खुद मोदी भी हैरान रह गए और हंसने लगे| एनबीसी की रिपोर्टर मेगिन केली ने पीएम से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा कि क्या आप ट्वीटर पर हैं? रिपोर्टर के इस सवाल पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए| सोशल मीडिया पर यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत के साथ रूस की दोस्ती को हल्के में नहीं लिया जा सकता - व्लादीमिर पुतिन

राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने आज कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ सैन्य संबंध नहीं हैं और भारत के साथ उसकी करीबी दोस्ती को हल्के में नहीं लिया जा सकता| पुतिन ने एक विशेष बातचीत में कहा कि दुनिया में और कोई दूसरा देश नहीं है जिससे मिसाइल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रूस की ऐसी गहन साझेदारी हो और भारत के साथ सहयोग से वह लाभान्वित होता है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी जानकारी अब नहीं होगी लीक! केंद्र की नई गाइडलाइन्स जारी

सरकार आधार कार्ड को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है| इसके तहत आधार को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है| इकोनॉमी टाइम्स की खबर के मताबिक सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज आपके आधार कार्ड की जानकारी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कदम उठा रही है| इकोनॉमी टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि सभी सरकारी विभागों को यह निर्देश दिये गए हैं कि अपने विभाग की वेबसाइट का तत्काल रिव्यू करें और सुनिश्चित करें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी वेबसाइट पर न दिख रही हो|  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पेरिस समझौते से अलग हुआ अमेरिका, भारत और चीन को फायदा मिलने को बनाया आधार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से अमेरिका को अलग करने के फैसले की घोषणा की करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के दौरान 190 देशों के साथ किए गए इस समझौते पर फिर से बातचीत करने की जरूरत है| कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले को दिल तोड़ने वाला बताया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सनी लियोनी का प्लेन क्रैश होते-होते बचा, VIDEO जारी कर भगवान का शुक्रिया अदा किया

बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बच गया है|  यह घटना महाराष्ट्र में हुई है| सनी लियोनी ने इस घटना को लेकर बताया है कि वो बाल-बाल बच गई हैं| सनी लियोनी के साथ उनके पति और दोस्त भी प्लेन में थे| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 83 of 245
  Prev   78   79   80   81   82   83     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links