Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत में तेजी से मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं गरीब लोग : रिसर्च

भारत में मधुमेह रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच एक और चिंताजनक बात सामने आयी है| स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गरीब तबके के लोग तेजी से इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप ने कतर को दी चेतावनी, आतंकवाद का वित्त पोषण करना बंद करो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कतर इतिहास में लंबे समय से आतंकवाद का वित्तपोषण करता आया है| उन्होंने इस छोटे से खाड़ी देश और अन्य देशों से कहा कि वे आतंक का वित्त पोषण तत्काल बंद करें|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बागी 2 में टाइगर की हीरोइन बनेंगी दिशा पटानी, नाडियाडवाला ने लगाई मुहर

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अगली फिल्म बागी-2 में मेन लीड में दिशा पटानी को लेने की घोषणा कर दी है| दिशा के अपोजिट टाइगर श्रॉफ होंगे जो बागी के हीरो भी रह चुके हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिवसेना की धमकी ; किसानों का पूरा कर्जा माफ करे सरकार वरना मध्यावधि चुनाव तय

केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों में गठबंधन सहयोगी के तौर पर शामिल शिवसेना ने शुक्रवार को भाजपा से कहा कि यदि वह राज्य में मध्यावधि चुनाव से बचना चाहती है तो किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की घोषणा करे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सेना प्रमुख बोले- सोशल मीडिया के जरिये भड़काया जा रहा है कश्मीरी युवाओं को

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में ट्रेनिंग लेने वाले 490 जांबाज कैडेट शनिवार को पास आउट हो गए| देहरादून स्थित आईएमए में पासिंग आउट परेड में 423 जांबाज अफसर भारतीय सेना का मुख्य अंग बन गए| सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दशहरा मैदान में शिवराज का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू, बोले- मेरा अनशन हिंसा के खिलाफ

मंदसौर में किसानों के उग्र प्रदर्शन और गोलीबारी में कई किसानों की मौत के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में शांति बहाली के लिए आज अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए हैं| इस बीच मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने कहा है कि वह किसानों की कर्ज माफी के पक्ष में नहीं हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मनमोहन सिंह के अवतार में कुछ ऐसे दिखे अनुपम खेर, जारी हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर जल्द ही "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" किताब पर आधारित फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे| यह किताब संजय बारू ने लिखी है जो 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
MP किसान आंदोलन : मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा-कर्ज केवल अमीरों का होता है माफ

मध्य प्रदेश में दाखिल होते समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रशासन ने शाम को रिहा कर दिया| प्रशासन ने राहुल को मंदसौर में किसानों के आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों के परिवारों से मिलने की अनुमति दी| इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एमपी-राजस्थान की सीमा पर पीड़ित किसानों के परिजनों से मिले| पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान राहुल ने कहा कि देश में कर्ज माफ केवल अमीरों को होता है किसानों का नहीं| राहुल ने कहा कि आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने के लिए कांग्रेस उनकी मदद करेगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत के लिए मुश्किल हुई सेमी की डगर, श्रीलंका ने 7 विकट से दी मात

आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी ग्रुप 'बी' के एक अहम मुकाबले में गुरुवार (8 जून) को ओवल मैदान पर श्रीलंका ने भारत को सात विकेट से हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं| भारत ने शिखर धवन के 125 रन और रोहित शर्मा तथा महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतकों के दम पर छह विकेट पर 321 रन बनाये| जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते 322 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया| श्रीलंका की ओर से कुसाल मेंडिस ने सर्वाधिक 89 रन (93 गेंद) बनाए, जबकि गुणातिलके और कुसाल परेरा (रिटायर्ड हर्ट) ने क्रमशः 76 व 47 रनों का योगदान दिया| मेंडिस को उनकी शानदार बल्लाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका में हंसी के पात्र बने पाक के शीर्ष राजनयिक, चेहरे पर दिखी चिड़चिड़ाहट

पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को गुरुवार को उस समय वाशिंगटन में श्रोताओं की हंसी का पात्र बनना पड़ा, जब वह बार-बार इस बात पर जोर दे रहे थे कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं है और कथित तौर पर कराची के अस्पताल में मरने वाला तालिबानी नेता कभी अफगानिस्तान से बाहर ही नहीं गया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 80 of 245
  Prev   75   76   77   78   79   80     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links