Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
अस्ताना में आमने-सामने हुए पीएम मोदी और नवाज शरीफ, एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्ताना में गुरुवार रात अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात की| समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि एक स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा| एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने नवाज शरीफ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी मां और परिवार के बारे में पूछा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पुडुचेरी की LG किरण बेदी ने कहा, मैं रबड़ स्टांप नहीं हूं

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि वह एक रबड़ स्टांप नहीं हैं और वह एक प्रशासक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं| गौरतलब है कि केन्द्र शासित प्रदेश में वी नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का किरण बेदी से टकराव रहा है| उनका बयान निर्वाचित सरकार के साथ उनके टकराव की खबरों के बीच आया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने के बयान से पलटे परेश रावल

फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बयान से पल्ला झाड़ लिया है|  समाचार एजेंसी एएनआई से परेश रावल ने कहा है कि मैंन कभी नहीं कहा कि मैं पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता हूं और ना ही मेरी ऐसी कोई चाहत है| 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
किसान आंदोलन: हिंसा प्रभावित क्षेत्र मंदसौर जा रहे हैं राहुल गांधी, हटाए गए एसपी और कलेक्टर

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 5 किसानों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में किसानों के बीच जबरदस्त आक्रोश है| प्रदर्शनकारियों ने मंदसौर, देवास, नीमच खरगौन, धार, इंदौर, सीहोर एवं उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़ एवं पथराव किया| इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने मंदसौर के लिए रवाना हो चुके है| हालांकि जिला प्रशासन ने राहुल के विमान को वहां लैंड करने की इजाजत नहीं दी| वह पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
किसान आंदोलन: मध्य-प्रदेश में बंद के दौरान लूटपाट, आगजनी, सड़क-रेलमार्ग प्रभावित

मध्यप्रदेश में कांग्रेस एवं किसान यूनियनों द्वारा सामूहिक रूप से आहूत राज्यव्यापी बंद के दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बुधवार (7 जून) मंदसौर, देवास, नीमच खरगौन, धार, इंदौर, सीहोर एवं उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़ एवं पथराव किया| इसमें एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं| इसके अलावा कई जगहों पर सड़क यातायात अवरद्ध किया गया| देवास रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका गया और देवास जिले में इन्दौर-भोपाल मार्ग पर नेवरी फाटे के पास चार चाटेर्ड बसों सहित 12 वाहनों को आग लगा दी गई|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्वर्ण मंदिर में लगे देश विरोधी नारे, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

स्वर्ण मंदिर में आज देश विरोधी नारे लगाए गए| खबर है कि ऑपरेशन ब्लूस्टार की 33वीं बरसी पर आज (मंगलवार) सुबह स्वर्ण मंदिर के अंदर हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे, वहीं पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे| अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे हथियारबंद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाया गया सैन्य अभियान था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत के 500 गांवों को गोद लेंगे प्रवासी भारतीय

अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय भारत के ग्रामीण इलाकों को विकसित करने के प्रयासों के तहत देश के 500 गांवों को गोद लेंगे| इस संबंधी घोषणा एक जुलाई को सिलिकॉन वैली में बिग आइडियाज फार बेटर इंडिया सम्मेलन के दौरान की जाएगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की सबसे ताकतवर उड़न, भारत के सबसे भारी रॉकेट से जीसैट-19 का सफल प्रक्षेपण

भारत ने आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-19 को ले जाने वाले सबसे अधिक वजनी और शक्तिशाली भूस्थिर रॉकेट जीएसएलवी एमके 3-डी1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया| चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर दूसरे लॉन्च पैड से सोमवार (5 जून) शाम पांच बजकर 28 मिनट पर 43.43 मीटर लंबे रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया और इसने देश के अब तक के सबसे अधिक 3,136 किलोग्राम वजन वाले जीसैट-19 उपग्रह को करीब 16 मिनट बाद अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया| इस रॉकेट से भविष्य में अंतरिक्ष में मनुष्यों को ले जाने की भी संभावना है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भ्रष्टाचारियों पर मोदी सरकार की नई पहल, जांच अब छह माह में होगी पूरी

मोदी सरकार ने 50 साल पुराने नियम को बदलते हुए अब अपने कर्मचारियों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच पूरी करने के लिए छह महीने की समयसीमा तय कर दी है| यह फैसला ऐसे मामलों की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चार साल से इस बीमारी से जूझ रही थीं ऐश्वर्या राय की 'हमशक्ल' स्नेहा उल्लाल, अब करेंगी वापसी

सलमान खान के साथ फिल्म लकी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्नेहा उलाल पिछले चार सालों से फिल्मी दुनिया से नदारद है| साल 2005 में जब सलमान खान की फिल्म लकी आई तो इसमें दिखने वाली स्नेहा उलाल के खूब चर्चे हुए| चर्चे की वजह थी स्नेहा उल्लाल की शक्ल का ऐश्वर्या राय की शक्ल से मिलना| हालांकि, इस फिल्म और ऐश्वर्या राय से शक्ल मिलने के बावजूद अभिनेत्री को कुछ खास फायदा नहीं हुआ|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 81 of 245
  Prev   76   77   78   79   80   81     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links